25/09/2025
सम्मानित प्रिय मित्रों आज आप सभी से अपनी एक खुशी साझा कर रहा हूं,
मित्रों जीवन में हर इंसान सपना देखता है, परंतु शायद कुछ लोग होते हैं जिनके सपने पूरे होते हैं। ईश्वर की माता-पिता की अपनी श्रीमती जी की, परिवार की एवं मित्रों की असीम कृपा है कि मेरे जीवन का सपना जो पिछले कई सालों से मैं देख रहा था,आज वह सपना पूरा हो गया। एक सपना देखा था, एक ऐसा स्कूल बनाने का जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास करके उनको इस काबिल बना दूं कि वह देश के विकास में अग्रणी बने। मित्रों सैनिक स्कूल का सपना देखा था मैंने, आज मेरा वह सपना हकीकत में बदल गया मेरे स्कूल को सैनिक स्कूल का अप्रूवल मिल गया है।
बहुत मेहनत की इसके लिए मैंने आज आधिकारिक रूप से इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें प्रयागराज मंडल के संयुक्त निदेशक श्री आर न विश्वकर्मा जी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी न सिंह जी, हमारे अभिन्न बड़े भाई श्री अखिलेश मिश्रा जी, मित्र गौरव मिश्रा सत्य व्रत जी, श्री महेश जी, खासकर मेरे बचपन के अभिन्न मित्र एवं हमारे स्कूल के प्रिंसिपल श्री अंजनी कुमार मिश्रा जी एवं तमाम प्रिंट मीडिया के एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु शामिल रहे।
मैं आप सभी मित्रों का एवं उन सभी का हृदय से आभारी हूं जिन्होंने मेरे सपने को पूर्ण करने के लिए किसी न किसी तरह से मेरी मदद की क्योंकि लक्ष्य बहुत बड़ा था और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं था।मेरे इस प्रयास में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बिना नाम लिए ही इस पोस्ट को पढ़कर समझ जाएंगे।
मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा एवं उनका उनको धन्यवाद देता हूं। मित्रों अब मैं अपने विद्यालय को इस काबिल बना दूंगा कि जिन्होंने भी मेरी मदद की है उनको यह लगेगा कि वाकई में यह विद्यालय प्रयागराज की शान है।
सभी मित्रों का सादर आभार, अभिनंदन एवं धन्यवाद