11/12/2021
प्रेस विज्ञप्ति:
ट्विटर पर छाया लेखपाल विज्ञापन का मुद्दा
102 वें दिन जारी रहा रोजगार आंदोलन
19 दिसंबर को महा आंदोलन-तैयारी तेज
प्रयागराज, 11/12/2021, प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा रिक्त पदों को तत्काल विज्ञापित करने, हर युवा को गरिमापूर्ण रोजगार की गारंटी के मुद्दे पर पत्थर गिरजाघर में 102 वें दिन रोजगार आंदोलन जारी रहा। 19 दिसंबर को बालसन पर होने वाले महा आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज जीशन मार्केट गोबिंदपुर में छात्रों से संवाद के दौरान युवा मंच के संयोजक राजेश सचान ने कहा कि रोजगार को लेकर योगी सरकार कतई गंभीर नहीं है। कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में अरसे से प्रचार किया है कि उसे 50 हजार रिक्त पदों का ब्योरा प्राप्त है और पीईटी के परिणाम जारी होते ही इन पदों को विज्ञापित कर दिया जायेगा। लेकिन न सिर्फ प्रस्तावित पदों की संख्या आधे से भी कम हो गई है बल्कि इन्हें विज्ञापित करने में भी तकनीकी अड़चन फंसा कर बहानेबाजी की जा रही है। कहा कि आज लेखपाल भर्ती को विज्ञापित करने का मुद्दा ट्विटर में छाया रहा। उन्होंने छात्रों से 19 दिसंबर के बालसन पर आयोजित महा आंदोलन को सफल बनाने की अपील की *। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों में दबंग प्रबंधकों के हितों की रक्षा के लिए रिक्त पदों का विज्ञापन जारी न करना पड़े इसके लिए तिकड़मबाजी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में तदर्थ शिक्षकों के संबंध लगाए गए हलफनामे में 22हजार अवैतनिक तथा 8400 वैतनिक तदर्थ शिक्षक हैं कुल मिलाकर 30400अबैध शिक्षक है। जिन्हें विज्ञापन में सामिल होना था लेकिन सरकार एक तरफ योग्यता का ढिंढोरा पीटने तथा दूसरी ओर नियमों को ताख पर रखकर शिक्षा विभाग को तो अपंग कर ही रहे हैं शिक्षा को भी अपाहिज बनाने में लगे हैं। जबकी सरकार को तत्काल विज्ञापन जारी कर तदर्थ वाद समाप्त करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। उन्होंने* चेतावनी दी कि टीजीटी पीजीटी विज्ञापन में पेंच फंसाने की कवायद भाजपा के बहुत मंहगा साबित होगा। उन्होंने सभी प्रतियोगियों से 19 दिसंबर के महा आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। ऐतिहासिक जीत पर किसानों के मनाये गये जश्न में शामिल युवाओं ने रोजगार आंदोलन को अंजाम तक पंहुचाने का संकल्प लिया। रोजगार आंदोलन व जन अभियान में युवा मंच संयोजक राजेश सचान, अध्यक्ष अनिल सिंह, ईशान गोयल, विपिन द्विवेदी, रवीन्द्र यादव, प्रमोद, सूर्य प्रकाश चौधरी, अनंत प्रकाश सिंह, बीएल यादव आदि शामिल रहे।
भवदीय
अनंत प्रकाश सिंह, महासचिव युवा मंच प्रयागराज