21/09/2026
शनिवार को हिन्दी पखवाड़ा के अंतिम दिवस के अवसर पर विद्यालय में अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, स्मरण शक्ति एवं हिन्दी भाषा के प्रति रुचि का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों का प्रयास सराहनीय रहा।
ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास होता है।
सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌸
**Mount Dev International School**