18/08/2026
क्या आप जानते हैं? बच्चे की ज़िंदगी के पहले पाँच साल उसके मुस्तक़बिल की मज़बूत बुनियाद रखते हैं।
इन्हीं शुरुआती सालों में बच्चे का दिमाग़ बहुत तेज़ी से नशोनुमा पाता है। आपकी हर बात, हर कहानी, हर खेल, हर प्यार भरी झप्पी और हर हौसला-अफ़ज़ाई उसके सीखने और जज़्बाती विकास पर असर डालती है।
इस उम्र में सिर्फ़ A, B, C और नंबर सिखाना ही काफी नहीं।
बच्चे को चाहिए मोहब्बत, महफ़ूज़ माहौल, बातचीत, किताबें, खेल और मज़बूत रिश्ते।
याद रखिए, बच्चे की तरबियत सिर्फ़ स्कूल में नहीं होती। रोज़मर्रा के छोटे-छोटे तजुर्बे उसकी सोच और शख़्सियत की बुनियाद बनाते हैं।
🏡 घर पहला स्कूल है।
👨👩👧 माँ-बाप पहले उस्ताद हैं।
🌱 आज की परवरिश, कल का मज़बूत मुस्तक़बिल।