PM Shri Composite 1-8 UPS Elampur,Lodha,Aligarh,U.P.

PM Shri Composite 1-8 UPS Elampur,Lodha,Aligarh,U.P. Basic Education School for class 1 to 8

20/12/2025

Twinning and Pairing Program with Krishna International School, Aligarh on 19-12-2025

*युग्मन कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण* अलीगढ़।दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पीएम श्री विद्यालय एलम...
20/12/2025

*युग्मन कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण*
अलीगढ़।
दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पीएम श्री विद्यालय एलमपुरg लोधा, अलीगढ़ का शैक्षिक भ्रमण *युग्मन कार्यक्रम* के अंतर्गत कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के साथ संपन्न हुआ। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के 40 छात्र-छात्राएँ एवं चार शिक्षक शामिल रहे।
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल पहुँचने पर विद्यार्थियों का स्वागत सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक *शॉर्ट "RATATOUILLE”* नामक प्रेरणादायक लघु फिल्म के प्रदर्शन से हुई, जिसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा एवं जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। इसके उपरांत कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा *शैक्षिक प्रेजेंटेशन* प्रस्तुत किए गए।
यह प्रेजेंटेशन तीन समूहों द्वारा दिए गए, जिनके विषय *रेशो–प्रोपोर्शन, सिंपल इंटरेस्ट एवं डिस्काउंट* थे। इन प्रेजेंटेशनों को पीएम श्री विद्यालय एलमपुर लोधा के विद्यार्थियों के समक्ष सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे बच्चों को गणितीय अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के अगले चरण में *ड्राइंग प्रतियोगिता* एवं विभिन्न *खेल प्रतियोगिताओं* का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं आपसी सहयोग की भावना का विकास हुआ।
अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ।

*करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग फॉर गर्ल्स* कार्यक्रम (पीएमश्री कंपोजिट यूपीएस, एलमपुर लोधा, अलीगढ़)पीएम श्री विद्यालय एलमप...
27/10/2025

*करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग फॉर गर्ल्स* कार्यक्रम (पीएमश्री कंपोजिट यूपीएस, एलमपुर लोधा, अलीगढ़)

पीएम श्री विद्यालय एलमपुर लोधा, अलीगढ़ में छात्र-छात्राओं के लिए *"करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग फॉर गर्ल्स"* कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान करना और उनके भविष्य के लिए सही दिशा तय करने में मार्गदर्शन देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला PTI श्री सुशील कुमार सिंह एवं ARP,लोधा श्रीमती बबीता राठी जी आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती कश्मीरी देवी इत्यादि उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को प्रेरणादायक विचारों से संबोधित किया तथा शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि सही दिशा और सतत् परिश्रम से प्रत्येक छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने कैरियर मेले में अपने करियर पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई और अपने करियर से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों ने किया।

कार्यक्रम के आखिरी चरण में एक कैरियर आधारित नुक्कड़ नाटक के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, प्रधानाचार्य ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और छात्र-छात्राओं को ऐसे आयोजनों से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे उनमें करियर को लेकर नई दिशा, प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस मेले का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शशि रूपम तेवतिया एवं सह प्रभारी श्री अमनदीप सिंह एवं श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र सिंह एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति,सहयोग एवं कार्य संयोजन से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सार्थक रहा।

🎉दिनांक 23 सितंबर 2025 को पीएम श्री कंपोजिट(1-8) अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर,लोधा अलीगढ़ में मिशन शक्ति विशेष अभियान 2025 ...
25/09/2025

🎉दिनांक 23 सितंबर 2025 को पीएम श्री कंपोजिट(1-8) अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर,लोधा अलीगढ़ में मिशन शक्ति विशेष अभियान 2025 -26 के पांचवें चरण के अनुक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करने हेतु जिला स्तर पर विद्यालय की छात्रा कुमारी सुरभि को माननीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सिंह जी के दिशा निर्देशन में एक दिन की बेसिक शिक्षा अधिकारी,अलीगढ़ बनाया गया।BSA सर द्वारा छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए स्वतंत्र रूप से अपने विचार प्रकट करने एवं अधिकारों का नियम के अनुरूप प्रयोग करने को कहा।

🎉 साथही विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक श्री वीरेंद्र सिंह जी ने विद्यालय की छात्रा कुमारी नंदिनी को एक दिन के प्रधानाध्यापक पद का प्रभार संभालने एवं कार्य करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय की दोनों ही छात्राएं पद प्रभार मिलने और अभिव्यक्ति की आजादी प्राप्त होने पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिखाई दीं। 🎉

दिनांक 24 सितंबर 2025 को पीएम श्री कंपोजिट(1-8) अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर,लोधा अलीगढ़ में मिशन शक्ति विशेष अभियान 2025 -...
25/09/2025

दिनांक 24 सितंबर 2025 को पीएम श्री कंपोजिट(1-8) अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर,लोधा अलीगढ़ में मिशन शक्ति विशेष अभियान 2025 -26 के पांचवें चरण के अनुक्रम में मीना का जन्म दिवस विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
🎊 मीना के जन्म दिवस के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व आमंत्रण पत्र मीना, राजू और
मिट्ठू द्वारा सभी बच्चों को वितरित किए गए।
🎊कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया इसके बाद पावर रेंजर्स कुमारी मानसी ने मीना का परिचय और जन्मदिन मनाने के विषय में सभी को अवगत कराया। आज के बिंदु जैसे जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ परिवेश , कबाड़ से जुगाड़, कानूनी जागरूकता, माहवारी स्वच्छता एवं समय प्रबंधन आदि पर मीना मंच कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं से वार्तालाप किया तथा चार्ट प्रदर्शनी द्वारा समझाया गया।
🎊कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व विषय के अंतर्गत प्राइवेट स्कूल मोटी फीस वसूल कर कैसे अभिभावकों को ठगते हैं(Reality of Education System) विषय पर एक हास्य लघु नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही राधा कृष्ण नृत्य एवं विभिन्न कार्यक्रम मीना मंच सुगमकर्ता श्रीमती मुमीना एवं सह सुगमकर्ता कुमारी सविता गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानाध्यापक श्री वीरेंद्र सिंह जी ने पावर एंजेल कार्यकारिणी सदस्यों एवं मीना मंच सुगमकर्ता इत्यादि को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
🎊प्रधानाध्यापक एवं डाइट मैंटर मोनिका मैडम द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम एवं मीना की दूरदर्शिता एवं सूझबूझ भरी बातों के बारे में छात्र-छात्राओं से चर्चा की। एवं मीणा की तरह ही होशियार बच्चा बनने की प्रेरणा दी।इसी के साथ सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।🎊

💐💐💐🏆🏆पीएम श्री कंपोजिट (1-8) उ. प्रा.वि.एलमपुर लोधा अलीगढ़ की एक और उपलब्धि ....गत वर्ष कक्षा 5 के छात्र रहे साहिल का नव...
23/08/2025

💐💐💐🏆🏆पीएम श्री कंपोजिट (1-8) उ. प्रा.वि.एलमपुर लोधा अलीगढ़ की एक और उपलब्धि ....
गत वर्ष कक्षा 5 के छात्र रहे साहिल का नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 हेतु चयन हुआ है। पूरे विद्यालय परिवार छात्र साहिल S/of श्री अजय कुमार एवं कक्षा अध्यापिका श्रीमती वीनस को नवोदय विद्यालय में छात्र के चयन होने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। सभी शिक्षकों के प्रयास से आगे भी विद्यालय प्रगति पथ पर इसी प्रकार अग्रसर होता रहे।💐💐💐💐🏆🏆

पी एम श्री कंपोजिट(1-8)उच्च प्राथमिक विद्यालय एलमपुर लोधा अलीगढ़ में 79वां 🇮🇳🇮🇳 स्वंत्रता दिवस🇮🇳🇮🇳 बहुत ही उल्लास एवम् ह...
15/08/2025

पी एम श्री कंपोजिट(1-8)उच्च प्राथमिक विद्यालय एलमपुर लोधा अलीगढ़ में 79वां 🇮🇳🇮🇳 स्वंत्रता दिवस🇮🇳🇮🇳 बहुत ही उल्लास एवम् हर्ष के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण एवम राष्ट्रगान के पश्चात देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सभी अतिथिगणों ने बहुत सराहा।

Late Post #🥇🎊🏤PM SHRI COMPOSITE (1-8)UPS ELAMPUR LODHA ALIGARH 🏤 Quiz competition was held in  the guidance of Mrs Ambey...
20/07/2025

Late Post #🥇🎊🏤PM SHRI COMPOSITE (1-8)UPS ELAMPUR LODHA ALIGARH 🏤 Quiz competition was held in the guidance of Mrs Ambey Rani Sharma and Mrs Mumeena on the occasion of World Population Day 2025

पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर  लोधा अलीगढ़ में कक्षा 7-B की कक्षा अध्यापिका श्रीमती श...
20/07/2025

पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर लोधा अलीगढ़ में कक्षा 7-B की कक्षा अध्यापिका श्रीमती शशि रूपम तेवतिया द्वारा विज्ञान विषय के अंतर्गत करके सीखो विधि द्वारा टर्मरिक इंडिकेटर की प्रतिक्रिया का परिणाम रोचक ढंग से कराते हुए

पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर  लोधा अलीगढ़ में कक्षा 4-A की कक्षा अध्यापिका श्रीमती द...
20/07/2025

पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर लोधा अलीगढ़ में कक्षा 4-A की कक्षा अध्यापिका श्रीमती दमयंती द्वारा मुहावरों के अर्थ पर आधारित रोचक गतिविधि कराते हुए

🏤🏤🌳🌳पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर  लोधा अलीगढ़ की एक झलक🏤🏤🌳🌳
16/07/2025

🏤🏤🌳🌳पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर लोधा अलीगढ़ की एक झलक🏤🏤🌳🌳

🎊🎊 पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर  लोधा अलीगढ़ में कक्षा तीन की कक्षा अध्यापिका श्रीमत...
15/07/2025

🎊🎊 पीएम श्री कंपोजिट (1-8) इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल एलमपुर लोधा अलीगढ़ में कक्षा तीन की कक्षा अध्यापिका श्रीमती काजल बंसल के कुशल निर्देशन में बच्चों द्वारा सूर्य पर आधारित कविता पूर्ण हाव-भाव के साथ🎉🎉🎉

Address

Thana And Post Banna Devi, Elampur Behind BSA Office
Aligarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM Shri Composite 1-8 UPS Elampur,Lodha,Aligarh,U.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category