DrBhimraoAmbedkarIaspcsBeforeExamTrainingCentre, Aligarh

DrBhimraoAmbedkarIaspcsBeforeExamTrainingCentre, Aligarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DrBhimraoAmbedkarIaspcsBeforeExamTrainingCentre, Aligarh, Education, MUKUNDPUR, AGRA/BYE PASS Road, Aligarh.

Government IAS PCS Coaching Center, Hapur में सिविल सेवा 2021 (UPSC) और यू0पी0पी0सी0एस0 2021 परीक्षा में सफलता सुनिश्चित...
01/02/2021

Government IAS PCS Coaching Center, Hapur में सिविल सेवा 2021 (UPSC) और यू0पी0पी0सी0एस0 2021 परीक्षा में सफलता सुनिश्चित कराने के लिए एडवांस बैच आरम्भ किया जा रहा है। जिसमें प्रवेश लेटरल एंट्री के आधार पर गत तीन वर्षों में सिविल सेवा अथवा यू0पी0पी0सी0एस0 की न्यूनतम प्रारम्भिक परीक्षा स्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। (न्यूनतम सिविल सेवा परीक्षा प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण व यू0पी0पी0सी0एस0 मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी)।

एडवांस बैच की संकल्पना सुपर 30 प्रकार के बैच की 100% सफलता को सुनिश्चित करना है।

एडवांस बैच में अभ्यर्थियों को नियमित टेस्ट सीरीज, नियमित पर्यवेक्षण व गाइडेंस, मांग आधारित कक्षाएं, प्रारम्भिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए पूर्ण सुविधाएं (सभी वर्गों को आवासीय सुविधा सहित), एवं आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाएं निःशुल्क दी जाएंगी।

आवश्यकतानुसार उच्च स्तरीय प्राइवेट कोचिंग की टेस्ट सीरीज, विभिन्न कोर्सेस को भी स्पॉन्सर किया जाएगा।

प्रवेश सीमित।

first come first serve basis .

आज ही आवेदन करें-

http://bit.ly/advancebatch

Facebook-

https://www.facebook.com/govtiaspcs.coachinghapur.7

Telegram link-
t.me/prelimsGovtIASPCSHapur

Create a new survey on your own or with others at the same time. Choose from a variety of survey types and analyze results in Google Forms. Free from Google.

क्या आप जानते हैं कि इस पुस्तक की प्रूफ रीडिंग करने वाले श्री सचिन कुमार जी सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 669 रैंक हासिल क...
05/03/2020

क्या आप जानते हैं कि इस पुस्तक की प्रूफ रीडिंग करने वाले श्री सचिन कुमार जी सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 669 रैंक हासिल कर IRTS पद पर चयनित हुए हैं।

उन्होंने इस कोचिंग केंद्र में जूनियर फैकल्टी के तौर पर सेवाएं भी दी हैं।

उन्होंने इस कोचिंग केंद्र में uppcs के लिए इंटरव्यू की तैयारी भी की है।

श्री सचिन कुमार जी को हार्दिक बधाइयां

03/03/2020

क्या आप जानते हैं कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर IAS PCS परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र अलीगढ़ से कोचिंग के प्रथम बैच के अभ्यर्थी रहे गौरी शंकर का चयन uppcs परीक्षा परिणाम के आधार पर जिला अभिहीत अधिकारी के पद पर हो चुका है।

03/03/2020

डॉ0 भीमराव अंबेडकर IAS PCS परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र अलीगढ़ से कोचिंग के प्रथम बैच के अभ्यर्थी रहे श्री राजेश खन्ना को डाइट लेक्चरर पद पर चयन के लिए हार्दिक बधाई।

डॉ0 भीमराव अंबेडकर IAS PCS परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र अलीगढ़ से कोचिंग के प्रथम बैच के अभ्यर्थी रहे श्री मनोज कुमार क...
03/03/2020

डॉ0 भीमराव अंबेडकर IAS PCS परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र अलीगढ़ से कोचिंग के प्रथम बैच के अभ्यर्थी रहे श्री मनोज कुमार को समीक्षा अधिकारी चयन के लिए हार्दिक बधाई।

कृपया जरूरतमंद अभ्यर्थियों तक इस सूचना की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए इसे अधिकाधिक शेयर करें. प्रैस नोटहापुड़ में सहायक क...
07/07/2019

कृपया जरूरतमंद अभ्यर्थियों तक इस सूचना की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए इसे अधिकाधिक शेयर करें.

प्रैस नोट

हापुड़ में सहायक कमांडेंट, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2019 की निःशुल्क तैयारी का सुनहरा अवसर

उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक आय रू0 6 लाख वार्षिक तक है, को आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 परीक्षा की तैयारी के लिए राजकीय आई0ए0एस0/ पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र, निजामपुर, हापुड़ में संचालित है। इसमें आवासीय, भोजन, कोचिंग, पुस्तकालय आदि की निःशुल्क व्यवस्था हैं। आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 प्रारम्भिक परीक्षा के बैच की प्रवेष परीक्षा 21 जुलाई 2019 को होनी है। जिसके लिए ेhttp://socialwelfareup.upsdc.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किये गये हैं एवं इसी वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होंगे।
इसके साथ ही यू0पी0पी0सी0एस0 प्रारम्भिक परीक्षा 2018 में उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बैच संचालित है। जिसमें प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आय, जाति, मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित कोचिंग केन्द्र में आकर प्रवेश पा सकते हैं। प्रवेश प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जा रहा है। इसमें नियमित टेस्ट सीरीज, रिवीजन कक्षाऐं, आदि की विशेष व्यवस्था है।
राजकीय आई0ए0एस0 पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र, निजामपुर, हापुड़ में वर्तमान में क्षमता के सापेक्ष कम अभ्यर्थी होने के कारण कोचिंग केन्द्र के संसाधनों का सदुपयोग करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक कमान्डेंट, केन्द्रीय सुरक्षा बल परीक्षा 2019 की तैयारी के लिए टेस्ट सिरीज सहित क्रैश कोर्स के लिए बैच आरम्भ किया जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कमान्डेंट, केन्द्रीय सुरक्षा बल परीक्षा 2019 दिनांक 18 अगस्त 2019 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस बैच में प्रवेश पाने अथवा अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सहायक कमांडेंट, केन्द्रीय सुरक्षा बल परीक्षा 2019 के लिए आवेदन किये जाने का प्रमाण लेकर कोचिंग केन्द्र में कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते हैं।

संयुक्त निदेशक /केन्द्र प्रभारी,
राजकीय आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र,
निजामपुर, हापुड़

समाज कल्याण विभाग , उत्तर प्रदेश , लखनऊ द्वारा संचालित परीक्षा पूर्व कोचिंग केंद्रों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा क....

हाल में ही जारी हुए UPPCS 2018 प्रीलिम्स के परिणाम में उत्तीर्ण हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क...
15/04/2019

हाल में ही जारी हुए UPPCS 2018 प्रीलिम्स के परिणाम में उत्तीर्ण हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय रु0 6 लाख से कम हो, छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान भागीदारी भवन लखनऊ में आवेदन कर सकते हैं।

यदि आवेदन करने में कोई समस्या आ रही हो तो कृपया अपना नाम, अनुक्रमांक और मोबाइल नंबर कमेंट में अथवा मेसेज के जरिये अतिशीघ्र भेज दें।

यू०पी०पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा 2018 के लिए बैच राजकीय आई०ए०एस०/पी०सी०एस० कोचिंग केंद्र हापुड़ में आरम्भ किया जा रहा है.यू०...
22/02/2019

यू०पी०पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा 2018 के लिए बैच राजकीय आई०ए०एस०/पी०सी०एस० कोचिंग केंद्र हापुड़ में आरम्भ किया जा रहा है.
यू०पी०पी०सी०एस० प्रारम्भिक परीक्षा 2018 में सफल होने की संभावना वाले अर्ह अभ्यर्थी तत्काल संपर्क करे.

अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी आदर्श पूर्व परीक्षा कोचिंग केंद्र, अलीगंज एवं भागीदारी भवन लखनऊ में भी संपर्क कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग के IAS/PCS बनने की महात्वाकांक्षा रखने वाले मेधावी बालक/बालिका अभ...
28/10/2017

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग के IAS/PCS बनने की महात्वाकांक्षा रखने वाले मेधावी बालक/बालिका अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर।

Click करें।

http://socialwelfareup.upsdc.gov.in

Address

MUKUNDPUR, AGRA/BYE PASS Road
Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DrBhimraoAmbedkarIaspcsBeforeExamTrainingCentre, Aligarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category