Sharad's Personality Grooming Centre And Music School Aligarh

  • Home
  • India
  • Aligarh
  • Sharad's Personality Grooming Centre And Music School Aligarh

Sharad's Personality Grooming Centre And Music School Aligarh Event Manager, Coordinator, S**C MACAY/Director, SPGC/ Regional Coordinator, Sangam Kala Group

दैनिक जागरण मीडिया का हृदय से बहुत-बहुत आभार आपके जैसा सम्मान जो आप अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को देते हैं कोई नहीं देता। श...
28/04/2026

दैनिक जागरण मीडिया का हृदय से बहुत-बहुत आभार आपके जैसा सम्मान जो आप अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को देते हैं कोई नहीं देता। शब्द नहीं हैं आपके अदभुत जबर्दस्त कवरेज के लिए।
सादर बहुत बहुत धन्यवाद

08/04/2026
08/04/2026
Lisha's Sweet Awesome Singing performance
01/02/2026

Lisha's Sweet Awesome Singing performance

Late Postराजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णांजलि नाट्यशाला में एसपीजीसी म्यूजिक स्कूल के तत्वावधान में व...
01/02/2026

Late Post

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णांजलि नाट्यशाला में एसपीजीसी म्यूजिक स्कूल के तत्वावधान में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से कशिश 2006 शाइनिंग स्टार्स ऑफ़ अलीगढ़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्री राजीव अग्रवाल अनु सचिन धर्म समाज समिति सुविख्यात गजल गायक एवं गीतकार श्री जॉनी फास्टर, विशिष्ट अतिथि सुश्री रोशना जी, विवेकानंद ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन से पधारे डॉ विवेक ठाकुर, यश त्रिपाठी, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के ललित कुमार , श्रीमती प्रीति चौधरी के साथ कार्यक्रम संयोजक शरद गुप्ता (निदेशक, एसपीजीसी म्यूजिक स्कूल) ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में प्रशांत गर्ग, जलज खरे, विशाल शर्मा, जीत गोविंद सरकार, अरविंद तिवारी, प्रवीर सक्सेना, अरुण खरे, ललित शर्मा , अनुज वार्ष्णेय ने समस्त नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उनका उत्साह वर्धन किया।
सर्वप्रथम जीत गोविंद सरकार अरुण खरे एवं अन्य सदस्यों ने कीर्तन प्रारंभ कर उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया।
तत्पश्चात ज्योति सैनी के गीत 'यह लड़का है अल्लाह' पर लोग झूम उठे। दूसरी प्रस्तुति यश चौहान के गीत देवा देवा चिंगारियां पर श्रोताओं में खूब तालियां बजाई इसी क्रम में केशव गौतम के गिटार के साथ मधुर गीत प्रस्तुति 'मन मेरा' दिल को छू गया, अगली मनभावन प्रस्तुति राधिका शर्मा के गीत 'दिल तो है दिल' ने उपस्थित समस्त लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विशेष प्रस्तुति साक्षी शर्मा के गीत ओम नमः शिवाय ने नवोदय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया तथा अतिथियों का मन मोह लिया। काम्या सिंह की अद्भुत गीत प्रस्तुति 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने भाव विभोर कर दिया। कृष्णा वार्ष्णेय के हृदय स्पर्शी सुमधुर भावपूर्ण प्रस्तुति को बेहद सराहा गया। खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति से दिशा शर्मा के नृत्य तथा काव्या स्वरूप की भाव भंगिमाओं ने सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों की प्रस्तुति में मुर्तजा खान के गीत 'पापा कहते हैं', मुज्तबा खान के गीत 'गुलाबी आंखें जो तेरी देखी' , रचित आर्य के गीत ' खामोशियां' की प्रस्तुति को बेहद सराहा गया। नवोदित प्रतिभा लिशा शर्मा ने हिंदी व इंग्लिश फ्यूजन गीत 'हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते 'Let me love You' की अद्भुत प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को नाचने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में उत्कर्ष सिंह तथा यश चौहान के गिटार वादन एक हसीना थी तथा दूसरा आकर्षण आरव जोशी, देवांश कुलश्रेष्ठ, शौर्य शर्मा, प्रतीक कांत, यश प्रसाद की संयुक्त प्रस्तुति गिटार के साथ जुगलबंदी सारी उम्र हम give me some Sunshine गीत प्रस्तुति ने मन मोह लिया।
आरव जोशी के गीत 'ओ मेरे दिल के चैन', प्रवन्या सैनी तथा अंकिता गुप्ता के गीत 'यह रातें यह मौसम नदी का किनारा' की खूबसूरत प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों ने बेहद सराहा। कोरियोग्राफर राहुल सिंह के निर्देशन में जीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों की नृत्य प्रस्तुति तथा छोटे से रुद्र प्रताप सिंह की अद्भुत नृत्य प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
उपस्थित अतिथियों में श्री राजीव अग्रवाल अनु, सुश्री रोशना जी, श्री जॉनी फास्टर, डॉ विवेक ठाकुर, विष्णु कुमार बंटी, डॉ राकेश सक्सेना, यश त्रिपाठी, ललित कुमार, प्रीति चौधरी के साथ कार्यक्रम संयोजक शरद गुप्ता में प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समस्त अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक शरद गुप्ता ने स्वयं कार्यक्रम का संचालन करते हुए समस्त अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Address

SPGC, Opp. Allahabad Bank, Samad Road, Near Vaishno Apartment
Aligarh
202001

Telephone

9045629209

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sharad's Personality Grooming Centre And Music School Aligarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sharad's Personality Grooming Centre And Music School Aligarh:

Shortcuts

Share