22/05/2018
1. हाल ही में न्यूयॉर्क में पुलिस अधिकारी के रूप में किस महिला को नियुक्त किया गया है?
न्यूयॉर्क में पुलिस अधिकारी के रूप में बनीं गुर सोच कौर को नियुक्त किया गया है| बनीं गुर सोच कौर न्यूयॉर्क पुलिस में सहायक अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाली पहली सिख महिला है|
2. हाल ही में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में राजिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है| राजिंदर सिंह हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. हाल ही में पाकिस्तान में किस समाचार-पत्र पर प्रतिबंध लगाया गया है?
पाकिस्तान में डॉन नामक समाचार-पत्र पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस समाचार-पत्र पर 2008 के मुंबई हमलों से जुड़ा पूर्व पीएम नवाज शरीफ का 12 मई के इंटरव्यू को प्रकाशित करने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है|
4. हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के महानिदेशक के रूप में दीप्ति उमाशंकर को नियुक्त किया गया है| दीप्ती उमाशंकर वर्तमान में हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत है|
5. डॉ. अरुणण सोनकिया कौन थे?
डॉ. अरुणण सोनकिया मानव जीवाश्म खोजने वाले भू-वैज्ञानिक थे| इन्होनें उत्तर दिशा में नर्मदा नदी के तट पर बसे ग्राम हथनौरा में 5 दिसंबर 1982 में मानव जीवाश्म की खोज की थी। इसके लिए इन्हें राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “फ्लोर टेस्ट” क्या है?
“फ्लोर टेस्ट” सदन में चलने वाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है और इसमें राज्यपाल का किसी भी तरह से कोई हस्तक्षेप नही होता है| सत्ता पर काबिज पार्टी के लिए यह बहुत जरुरी होता है वह फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करे| फ्लोर टेस्ट के जरिये यह फैसला लिया जाता है कि वर्तमान सरकार या मुख्यमंत्री के पास पार्यप्त बहुमत है या नही|
7. हाल ही में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी का खिताब किस देश ने जीता है?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी का खिताब दक्षिण कोरिया ने जीता है| एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी ख़िताब के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने भारत को 1-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| दक्षिण कोरिया ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिल