14/09/2019
आज दिनांक 14-9-2019 को अलबरकात आफ्टरनून स्कूल (राहत प्रोजेक्ट) में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कक्षा १ से ५ तक के विध्यार्थियो ने हिंदी लेख प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सातवीं कक्षा की इंशा ने 'हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा' शीर्षक से बहुत सुंदर कविता का प्रभावशाली ढंग से पाठ किया।वहाँ के अध्यापक डॉ० इमरान अली और उमर ने हिंदी के प्रचार प्रसार और विस्तार के विषय में अपना वक्तव्य दिया। ताब अनवर मैडम के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में नाहिया मैडम, आसिफा जिलानी मैडम, डॉ० नफीस अहमद, सुंबुल मैडम, वहीदा मैडम आदि उपस्थित रहे।