16/04/2026
10वी की परीक्षा में शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल में आज कक्षा दसवीं के सी बी एस ई बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ । परिणाम देखकर छात्र और विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा ।
कक्षा 10 के छात्र दक्ष गौतम ने 97% अंक पाकर सर्वोच्च स्थान प्रा प्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर निश्चय गुप्ता रहे जिन्होंने 96% अंक प्राप्त किए
।भूमि सिंह 93.2 प्रतिशत
शौर्य सेंगर 91%,
यश वार्ष्णेय 91% और हिमांशी ने 90% अंक प्राप्त किए।
परिणाम की घोषणा होते ही विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा । इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती शालिनी महलवार , आई आई एम टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष श्री पंकज महलवार, प्रधानाचार्य श्री सौरभ वार्ष्णेय ,उप प्रधानाचार्य श्री मनोज यादव ,प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव और हेडमिस्ट्रेस श्री मती तबस्सुम अशरफ सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती शालिनी महलवार ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी छात्रों और विद्यालय परिवार में उत्साह एवं खुशी की लहर थी सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे थे । इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती शालिनी महलवार ने कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे ही सतत प्रयास करता रहेगा ।