पूनम सैनी

पूनम सैनी धर्म वह है जो समाज के हित में समाज के कल्याण के लिए हो जो धर्म समाज के हित में नहीं वह धर्म नहीं है
(1)

हर यात्रा का प्रयोजन मंजिल तक पहुंचना नहीं होता कुछ यात्राएं मनुष्य को उसके भीतर तक ले जाती है, जहां वह अपने अस्तित्व की...
14/09/2026

हर यात्रा का प्रयोजन मंजिल तक पहुंचना नहीं होता कुछ यात्राएं मनुष्य को उसके भीतर तक ले जाती है, जहां वह अपने अस्तित्व की अनकही आवाज से पहली बार परिचित होता है....!!

सादर प्रणाम आप सभी को.... एक सशक्त स्त्री वही होती है जो केवल अपने सपनों को नहीं, बल्कि अपने संस्कारो को भी साथ लेकर चलत...
13/09/2026

सादर प्रणाम आप सभी को....
एक सशक्त स्त्री वही होती है जो केवल अपने सपनों को नहीं, बल्कि अपने संस्कारो को भी साथ लेकर चलती है धन उसे आत्मनिर्भर बनाता है, ज्ञान उसे सही निर्णय लेना सिखाता है,दया उसके व्यक्तित्व को सुंदर बनाती है, और आत्मविश्वास उसे हर चुनौती का सामना करने का साहस देता है।

जिस स्त्री के भीतर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता हो,वह केवल अपना जीवन ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य
संवार देती है..!!

सादर प्रणाम आप सभी को.... मनुष्य का कठिन युद्ध संसार से नहीं होता वह युद्ध उसके भीतर होता है जहां एक इच्छा कहती है जो मन...
10/09/2026

सादर प्रणाम आप सभी को....
मनुष्य का कठिन युद्ध संसार से नहीं होता वह युद्ध उसके भीतर होता है जहां एक इच्छा कहती है जो मन करे वही करो और विवेक कहता है जो उचित हो वही करो जीवन की अधिकांश थकान कार्यों से नहीं आती वह आती है इसी द्वंद्व से क्योंकि कई बार सही होना सरल नहीं होता और हर जगह सरल होना
सही नहीं होता...!!

सादर प्रणाम आप सभी को... स्त्री को श्रृंगार के साथ में किताबें भी चुननी चाहिएक्योंकि उसका सुंदर होने से ज्यादा शिक्षित ह...
06/09/2026

सादर प्रणाम आप सभी को...
स्त्री को श्रृंगार के साथ में किताबें भी चुननी चाहिए
क्योंकि उसका सुंदर होने से ज्यादा शिक्षित होना जरूरी है...!!

पूनम सैनी...✍️

सादर प्रणाम आप सभी को.... जीवन समय का वह छोटा सा हिस्सा है,जो हमें इसलिए मिला, ताकि हम इसे भर सकें चीजों से नहीं अनुभवों...
04/09/2026

सादर प्रणाम आप सभी को....
जीवन समय का वह छोटा सा हिस्सा है,जो हमें इसलिए मिला, ताकि हम इसे भर सकें चीजों से नहीं अनुभवों से हम पूरी उम्र किसी ऊंची मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में रहते हैं,पर बहुत कम लोग रास्ते में ठहरी हुई सांसों की आवाज सुनते हैं।

आप ने कभी सोचा है?
जो कल था,वह आज नहीं है। और जो आज है,वह भी कल स्मृति बन जाएगा फिर इतनी बेचैनी किस बात की हर इच्छा पूरी हो जाए ये आवश्यक नहीं कुछ सपने इसलिए सुंदर होते हैं, क्योंकि वे अभी सपने हैं। हर महल ईंटों से नहीं बनता।

कुछ घर मन की शांति से बनते हैं, कुछ रिश्ते विश्वास की नींव पर, और कुछ जीवन स्वीकार की मिट्टी में खिलते हैं इसलिए समय को हारने की कोशिश मत करो,उसके साथ चलना सीखो।

क्योंकि अंत में जीवन ये नहीं पूछता कि आप ने कितना पा लिया,वह बस इतना पूछता है कि आप ने जीवन कितनी शांति से जी लिया....!!

~ पूनम सैनी....✍️

सादर प्रणाम आप‌ सभी को... मैं ने वहां भी सुना है जहां मैं ग़लत नहीं थीमैं ने वहां भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया जहां मैं विकल...
02/09/2026

सादर प्रणाम आप‌ सभी को...
मैं ने वहां भी सुना है जहां मैं ग़लत नहीं थी
मैं ने वहां भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया जहां मैं विकल्प बनकर खड़ी थी
बहुत समझा मैं ने और निभाया भी परन्तु अब कुछ सुनना नहीं और न ही सुनाना चाहती हूं क्योंकि वास्तविकता तो यही है कि मुझसे बेहतर मुझे कोई और नहीं समझ सकता...!!

~पूनम सैनी...✍️

एक अच्छा भाई बड़े ही नसीब से मिलता है और मैं नसीब वाली हूं जो आप मुझे भाई के रूप में मिलें!
01/09/2026

एक अच्छा भाई बड़े ही नसीब से मिलता है और
मैं नसीब वाली हूं जो आप मुझे भाई के रूप में मिलें!

सादर प्रणाम आप सभी को... एक लड़की के लिए किसी की जीवनसंगिनी बनना बहुत बड़ी बात है लेकिन तुम अपने पति के जीवन में वो इंसा...
20/08/2026

सादर प्रणाम आप सभी को...
एक लड़की के लिए किसी की जीवनसंगिनी बनना
बहुत बड़ी बात है लेकिन तुम अपने पति के जीवन में वो इंसान बनना जो कि तुम्हें पाने के बाद वो तुम पर गर्व करें ना की अफसोस...!!

18/08/2026

कोई मेरी आंखों देखे तो समझें...
❤️

सादर प्रणाम आप सभी को... मैं स्वयं को किसी भी परिधि में नहीं बांधती मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी मैं अहंकार में नहीं जीती...
17/08/2026

सादर प्रणाम आप सभी को...
मैं स्वयं को किसी भी परिधि में नहीं बांधती मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी मैं अहंकार में नहीं जीती...

अपितु मैं समय और आवश्यकता के अनुसार परिवर्तित होने के लिए सदैव तैयार रहती हूं मैं हर दिन सरल‌ और आत्मविश्वासी होने में विश्वास रखती हूं

मेरा व्यक्तित्व इतना संपूर्ण नहीं है, जिसमें परिवर्तन की संभावना ही ना हो उसमें हर ठोकर, हर अनुभव,हर सफलता और हर असफलता से एक नया आयाम जुड़ने की संभावना सदैव बनी रहती है

मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को परिवर्तनशील होना चाहिए...!!

Address

Aligarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पूनम सैनी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share