18/05/2026
D. S. College, Aligarh
Official, Affiliated to Raja Mahendra Pratap Singh State University, Aligarh
18/05/2026
18/05/2026
Admissions Open for Skill Development courses in the college!!
16/05/2026
Certificate Course in Techniques in Plant Tissue Culture
The Department of Botany, Dharm Samaj College, Aligarh is pleased to announce a 30-Hour Certificate Course on “Techniques in Plant Tissue Culture.” This skill-oriented short-term course is designed to provide practical knowledge and hands-on training in modern plant biotechnology techniques
15/05/2026
🎓 धर्म समाज कॉलेज, अलीगढ़ में नए कौशल विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ कल से 💻📊
छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धर्म समाज कॉलेज, अलीगढ़ (D.S. College, Aligarh) में “Basic Computer एवं Computerized Accounting” कौशल विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ कल से किया जा रहा है।
यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी के साथ-साथ आधुनिक लेखांकन प्रणालियों, विशेष रूप से Tally Prime, GST Accounting, Payroll Management, Inventory Management तथा Financial Statement Preparation का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
15/05/2026
दिनांक : 15 मई 2026
20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ
अलीगढ़। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं धर्म समाज कॉलेज, अलीगढ़ के चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला 2026 का शुभारंभ आज दिनांक 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे धर्म समाज कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यशाला प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी।
कार्यशाला में दृश्य चित्रण, व्यक्ति चित्र, माटी कला एवं लोक कला प्रशिक्षण जैसे विविध विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक एवं चित्रकला विभाग की प्रभारी प्रो. सुनीता गुप्ता हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंजुल सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. वसीम मुश्ताक ‘वानी’ (चित्रकला विभाग, ए.एम.यू.) तथा प्रो. सुनीता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने अपने संबोधन में चित्रकला विभाग की प्रभारी प्रो. सुनीता गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि वे अत्यंत सक्रिय एवं सृजनशील व्यक्तित्व की धनी हैं तथा निरंतर ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को उन पर गर्व है तथा विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए।
प्रो. अंजुल सिंह ने कार्यशाला में महिलाओं एवं विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल कला विषय के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य विषयों से जुड़े व्यक्ति भी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की आयु से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक इस कार्यशाला का लाभ उठा सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. वसीम मुश्ताक ‘वानी’ ने भारतीय संस्कृति एवं कला को विश्व की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला को संरक्षित रखने हेतु ऐसे आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुनीता गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
कार्यशाला के प्रशिक्षकों में डॉ. रुचिन वर्मा, श्रीमती शिवानी सिंह, मिस मोनिका हांडा, मिस पूनम कुमारी, श्री कुनाल जैन एवं श्री दिनेश कुमार शामिल हैं। कार्यशाला हेतु प्रतिभागिता शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में डॉ. ललित कुमार, डॉ. दिनेश कुमार गुप्त, डॉ. रंजीत माथुर, डॉ. रुचिन वर्मा, श्रीमती शिवानी सिंह, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. मंजू सिंह एवं डॉ. सत्यम शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों — श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, अथर्व इंटरनेशनल स्कूल, डी.एस. बाल मंदिर, एस.एम.बी. इंटर कॉलेज, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, अवर लेडी फातिमा, रतन प्रेम डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज एवं धर्म समाज कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
इस अवसर पर कौशल कुमार, प्रियंका माथुर, अभिनव माथुर, रॉबिन, पिंकी कुमारी, मानसी, विशाखा, बेबी, आरती वार्ष्णेय, भव्या सिंह, नेहा एवं शिखा शर्मा सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।
14/05/2026
🎓 कौशल विकास की नई पहल 🎓✨
🏛️ डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़
📢 महाविद्यालय में दो नए Certificate Courses प्रारम्भ किए गए हैं:
🧵 Sewing (सिलाई प्रशिक्षण)
💼 स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए उपयोगी
🥋 Taekwondo (ताइक्वांडो प्रशिक्षण)
🛡️ आत्मरक्षा, फिटनेस एवं आत्मविश्वास के लिए
📌 सभी इच्छुक छात्र-छात्राएँ शीघ्र पंजीकरण कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ।
🌟 सीखें कौशल, बढ़ाएँ आत्मविश्वास
12/05/2026
09/05/2026
उत्तर प्रदेश में छठवीं रैंक प्राप्त करने पर महाविद्यालय को मिला विशेष सम्मान
अलीगढ़। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शिक्षाविद् विवेक बंसल द्वारा धर्म समाज महाविद्यालय की उत्तर प्रदेश स्तर पर छठवीं रैंक प्राप्त करने की उपलब्धि पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन शिक्षा, गुणवत्ता एवं संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति महाविद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रो. नायमा खातून कुलपति, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता उसके दूरदर्शी प्रबंधन, समर्पित शिक्षकों तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण का परिणाम होती है। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित उत्कृष्ट मानकों की प्रशंसा की तथा भविष्य में और अधिक उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर धर्म समाज महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी एवं सचिव श्री राजीव अग्रवाल जी की नेतृत्व क्षमता और संस्थान के विकास में उनके योगदान की विशेष सराहना की गई। साथ ही प्रोफ़ेसर मंजु गिरी, आईक्यूएसी कन्वेनर, प्रोफ़ेसर अंजुल सिंह, डीन छात्र-कल्याण , NAAC कोऑर्डिनेटर और SLQAC समन्वयक, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. सत्यम कुमार शर्मा तथा डॉ. अजय कुमार को भी उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर मुकेश कुमार भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म समाज महाविद्यालय की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की प्रबंध समिति सदैव शिक्षकों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संस्थान के विकास हेतु निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही संस्थान निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
समारोह के दौरान शिक्षा, गुणवत्ता एवं नवाचार से संबंधित विचारों का आदान-प्रदान हुआ तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक रहा तथा यह भव्य सम्मान समारोह धर्म समाज महाविद्यालय की उपलब्धियों के गौरवपूर्ण उत्सव के रूप में संपन्न हुआ।
07/05/2026
राजभवन में महाविद्यालय का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण
आज राजभवन में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्यों की उपस्थिति में महाविद्यालय का विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्राचार्य महोदय प्रो.मुकेश कुमार भारद्वाज द्वारा किया गया।
प्रस्तुतीकरण के दौरान महाविद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता, शोध गतिविधियों, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों, हरित एवं सतत विकास पहलों, पुस्तकालय सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य महोदय को प्रस्तुतीकरण में विशेष रूप से ICT आधारित शिक्षण व्यवस्था, विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शोध परियोजनाएँ, NSS/NCC की सामाजिक गतिविधियाँ, पर्यावरण संरक्षण संबंधी पहल, विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियाँ तथा नई शिक्षा नीति के अनुरूप किए जा रहे प्रयासों हेतु महामहिम राज्यपाल महोदया से सराहना प्राप्त हुई।👏👏👏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Website
Address
Near Achal Taal
Aligarh
202001
Opening Hours
| Monday | 8am - 5pm |
| Tuesday | 8am - 5pm |
| Wednesday | 8am - 5pm |
| Thursday | 8am - 5pm |
| Friday | 8am - 5pm |
| Saturday | 8am - 5pm |