Sanskar Educational Group

Call Directions Website Contact the school

Sanskar Educational Group Sanskar Educational Group is a leading educational group which is working presently in 4 distrticts - Shajapur, Rajghar , Dewas and Sehore.

We want to turn over a leaf to provide our students higher education with Indian culture in a fearless climate with discipline.We want to make them Obedient,Confident,Responsible,Honest and a role model to others.We want to give them Moral,Social,Spiritual,Scientific view and he world wide superior knowledge with the help of our extra special teaching which includes Practicals,Personal guidance and Educational tours so that they will be able to stay on the supreme level of the super modern world. "Sanskar Pariwar"
Our Academic Units -

Sanskar Educational Academy High School,Shujalpur Dist. Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy Senior Secondary School , Akodia Dist. Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy Senior Secondary School , Arniya kalan Dist. Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy Senior Secondary School,Mohan Barodiya Dist.Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy Senior Secondary School ,Polay Kalan (MP BOARD) Dist. Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy Senior Secondary School ,Polay Kalan (CBSE BOARD) Dist. Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy High School, Pachor Dist. Rajghar (MP)

Sanskar Public Academy, Berchha Dist. Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy High School,Kalisindh Dist.Shajapur (MP)

Sanskar Public Academy High School,Kothri Dist.Sehore (MP)

Sanskar Educational Academy High School,Sonkatch Dist. Dewas (MP)

The Sparkles International School ,Shujalpur,Dist.Shajapur(MP)

 ....❗💐💐💐💐💐"सुखार्थी वा त्यजेत् विद्याम् विद्यार्थी वा त्यजेत् सुखम्।सुखार्थिनः कुतो विद्या कुतो विद्यार्थिनः सुखम्।।"  ...
24/09/2026

....❗
💐💐💐💐💐

"सुखार्थी वा त्यजेत् विद्याम् विद्यार्थी वा त्यजेत् सुखम्।
सुखार्थिनः कुतो विद्या कुतो विद्यार्थिनः सुखम्।।"

उक्त श्लोक को चरितार्थ करते हुए संस्कार पब्लिक एकेडमी - अकोदिया के पूर्व छात्र (सत्र 2010 - 2018) सचिन मेवाडा पिताश्री मुकेश जी मेवाड़ा (संचालक - अंजना गारमेंट्स - अकोदिया) ने म.प्र. लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक के गरिमामय पद (समाजशास्त्र विषय, रैंक 5) पर चयनित होकर अपने परिजन, ग्राम, समाज, क्षेत्र एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है......❗
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका ज्ञान एवं मार्गदर्शन उच्च शिक्षा को प्राप्त करने के उद्देश्य को लेकर आने वाले असंख्य विद्यार्थियों के जीवन को उज्ज्वल करेंगे तथा सचिन अपने जीवन में सुयशता के उच्चतम शिखर को छुएंगे...❗

💐💐💐💐💐

 ............❗आयुष मांगीलाल जी परमार, पाडलिया निवासी,             ने JEE Advanced की महनीय परीक्षा उत्तीर्ण कर IIT - Jod...
06/09/2026

............❗

आयुष मांगीलाल जी परमार, पाडलिया निवासी,

ने JEE Advanced की महनीय परीक्षा उत्तीर्ण कर IIT - Jodhpur में चयनित होकर भावी श्रेष्ठ अभियन्ता के रूप में अपना प्रथम कदम बढ़ाया है....❗
संस्कार पब्लिक एकेडमी - अरनिया कलां के पूर्व छात्र आयुष पिताश्री मांगीलाल जी परमार, पाडलिया निवासी (सत्र 2012 - 2020) द्वारा देश की द्वितीय प्रतिष्ठित परीक्षा JEE Advanced - 2026 में चयनित होकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT- Jodhpur (Rajsthan) के लिए चयनित होकर अपने भविष्य को नवीन दिशा दी है...........❗
संस्कार शैक्षणिक समूह को अपने विद्यार्थियों की सफलता पर सदैव गर्व महसूस होता है, निश्चित रूप से संस्कार के समस्त विद्यार्थी सफलता के उच्चतम पायदान पर पहुँच कर अपने परिजन, गाँव, क्षेत्र, समाज एवं अपने विद्यालय की सुयशता को उच्चता प्रदान करेंगे......❗

 िन्द................................❗ #सेवानिवृत्ति_पर_भारतीय_सैनिक_का_अभिनन्दन...❗"काट दिए बरसों जहाँ, सहकर बर्फ-अंगार...
06/09/2026

िन्द................................❗

#सेवानिवृत्ति_पर_भारतीय_सैनिक_का_अभिनन्दन...❗

"काट दिए बरसों जहाँ, सहकर बर्फ-अंगार,
देकर अपना स्वर्णिम समय, रक्षा की हर बार,
वर्दी उतरी देह से, घटा न तनिक देशप्रेम,
रोम-रोम में है बसा, अब भी तेरा देश.........❗"

श्री विजय कमल कृष्ण कुमार चौहान (सांवेर, सोनकच्छ निवासी) के द्वारा अपने जीवन के स्वर्णिम 18 वर्ष माँ भारती की सेवा के लिए भारतीय सेना में समर्पित करने के पश्चात हवलदार के पद से सेवानिवृत्त होने पर संस्कार शैक्षणिक समूह की शैक्षणिक शाखा संस्कार एजुकेशनल एकेडमी - सोनकच्छ के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अभिनन्दन - पत्र के साथ अभिनन्दन किया गया.....❗
संस्कार शैक्षणिक समूह - अकोदिया द्वारा माँ भारती एवं परमेश्वर से प्रार्थना करता है, कि श्री विजय कुमार जी के भावी जीवन को असीमित खुशियों से समृद्ध रखें, एवं आप सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ अपने परिवार के साथ सुखी जीवन का आनंद प्रदान करें...❗

#भारत_माता_की_जय...........................❗

 ......❗दोहरी सफलता पर शुभकामनाएं....❗           संस्कार पब्लिक एकेडमी - हड़लाय कलां एवं अकोदिया के पूर्व विद्यार्थी (20...
31/08/2026

......❗

दोहरी सफलता पर शुभकामनाएं....❗

संस्कार पब्लिक एकेडमी - हड़लाय कलां एवं अकोदिया के पूर्व विद्यार्थी (2009 से 2015) #गोपाल_माखनसिंह_जी_परमार (अध्यापक, शिक्षा विभाग, म.प्र.) ने अपने अथक परिश्रम एवं परिजनों के आशीर्वाद से एक ही समय में दो विभागों के प्रमुख पदों (म. प्र. विद्युत मण्डल के कार्यालय सहायक एवं म. प्र. पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर ASI के पद) पर चयनित होकर अपने परिजन, गांव, समाज, क्षेत्र एवं विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है....❗
संस्कार शैक्षणिक समूह - अकोदिया की ओर से अपने पूर्व विद्यार्थी गोपाल परमार की दोहरी सफलता पर उनके गृह ग्राम हडलाय कलां जाकर पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया.....❗
समस्त संस्कार शैक्षणिक समूह परिवार गोपाल परमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने जीवन में सुयशता एवं सफलता के उच्चतम स्थान प्राप्त करने की कामना करता है......❗

  .............❗शॉट पुट (गोला फेंक) में ब्रॉन्ज मेडल किया प्राप्त...❗            जबलपुर में आयोजित 62वीं राज्य स्तरीय एथ...
21/08/2026

.............❗

शॉट पुट (गोला फेंक) में ब्रॉन्ज मेडल किया प्राप्त...❗

जबलपुर में आयोजित 62वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक एकेडमी - अरनिया कलां के कक्षा 10th के विद्यार्थी कृतिका ज्ञानसिंह जी परमार (सलकनखेड़ी) ने अभिभावकों के सहयोग कांस्य पदक प्राप्त किया....❗
संस्कार शैक्षणिक समूह - अकोदिया की ओर से परिजन, गाँव, समाज, क्षेत्र एवं विद्यालय को असीमित बधाइयां एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं....❗

🌸🌸🌸🌸🌸

15/08/2026

#भारतीय_स्वतंत्रता_दिवस,
15 अगस्त 2026,

भारतीय स्वतंत्रता के 80वें वर्षगांठ पर हम समस्त भारतीयों के हृदय के अंत:स्थल से एक ही आवाज़ बार बार प्रतिध्वनित होगी -

“कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है.....❗”

भारत माता की जय.....❗
वन्दे मातरम.....❗
जय हिन्द....❗

🌸🌸🌸🌸🌸

 #ऊर्जा_फाउंडेशन_का_हरियाली_महोत्सव_2026..❗ #ऊर्जा_फाउंडेशन:-               ऊर्जा फाउंडेशन ऐसे बच्चों के लिए कार्य करता ...
24/07/2026

#ऊर्जा_फाउंडेशन_का_हरियाली_महोत्सव_2026..❗

#ऊर्जा_फाउंडेशन:-
ऊर्जा फाउंडेशन ऐसे बच्चों के लिए कार्य करता है जिन्होंने अपने अभिभावकों को कोविड -19 में खो दिया है ऐसे अनाथ एवं गरीब बच्चों की पढ़ाई व अन्य व्यवस्था के साथ शासकीय योजनाएं भी जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाती है...❗

"सींचो पौधों को सदा, देकर मीठा नीर,
हरियाली ही हर सके, इस धरती की पीर,
पेड़ भगाते रोग को, बनकर वैद्य-हकीम,
प्राणवायु देते हमें, बरगद, पीपल, नीम...........❗"

"एक पेड़, मां के नाम" अभियान के अंतर्गत #ऊर्जा_फाउंडेशन के द्वारा संस्कार एजुकेशनल एकेडमी - (सांवेर) सोनकच्छ में पौधारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.....❗

 ...❗            संस्कार पब्लिक एकेडमी, हायर सेकेंडरी विद्यालय - अकोदिया से सत्र 2011 -  2026 तक अध्ययनरत पूर्व विद्यार्...
19/07/2026

...❗

संस्कार पब्लिक एकेडमी, हायर सेकेंडरी विद्यालय - अकोदिया से सत्र 2011 - 2026 तक अध्ययनरत पूर्व विद्यार्थी #मिशा_कारपेंटर_पिताश्री_भोजराजजी_कारपेंटर ( प्रबंधक संस्कार शैक्षणिक समूह अकोदिया ) ने सत्र 2025-26 में 12th में अध्ययनरत रहते हुए NEET - 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए MBBS स्नातक के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी सीट सुनिश्चित की...❗
मिशा कारपेंटर ने अपनी कड़ी मेहनत एवं माता-पिता से मिले संस्कारों के बल पर यह मुकाम प्राप्त किया है, मिशा ने सफलता प्राप्त कर अपने परिजन, नगर, समाज, जिले, क्षेत्र एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है।
बिटिया मिशा की सफलता पर संस्कार शैक्षणिक समूह - अकोदिया के प्रबंधक मण्डल एवं शिक्षकों की ओर से बहुत - बहुत बधाइयां एवं असीमित शुभकामनाएं, माताश्री वैष्णोदेवी बिटिया मिशा को भावी जीवन में सुयशता के उच्चतम शिखर पर सुशोभित करें..❗

 ....❗            संस्कार पब्लिक एकेडमी, हायर सेकेंडरी विद्यालय - मो. बड़ोदिया से सत्र 2010 -  2025 तक अध्ययनरत पूर्व वि...
19/07/2026

....❗

संस्कार पब्लिक एकेडमी, हायर सेकेंडरी विद्यालय - मो. बड़ोदिया से सत्र 2010 - 2025 तक अध्ययनरत पूर्व विद्यार्थी #वासुदेव_चंद्रवंशी_पिताश्री_संजयजी_चन्द्रवंशी ( निवासी - बड़ोदी ) ने NEET - 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 521 अंक प्राप्त कर MBBS के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी सीट सुनिश्चित की......❗
वासुदेव चन्द्रवंशी ने पिताजी श्री संजय जी चन्द्रवंशी के व्यवहारकुशलता एवं मृदुलता के स्वभाव का मान रखते हुए कड़ी मेहनत कर यह मुकाम प्राप्त किया, वासुदेव ने सफलता प्राप्त कर अपने परिजन, गांव, समाज, जिले, क्षेत्र एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है।
वासुदेव की सफलता पर संस्कार शैक्षणिक समूह - अकोदिया के प्रबंधन मण्डल एवं शिक्षकों की ओर से बहुत - बहुत बधाइयां एवं असीमित शुभकामनाएं, भगवान जगदीश वासुदेव बेटे को भावी जीवन में सुयशता के उच्चतम शिखर पर सुशोभित करें...❗

Address

Akodia, Dist. Shajapur (mp)
Akodia
465223

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+919617633244

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskar Educational Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sanskar Educational Group:

Shortcuts

Share

Category