20/05/2026
A result distribution ceremony was organized at Kaka Blessing School, during which students from Nursery to Class 8 were awarded medals, trophies, and other prizes.
The Chief Guest of the ceremony was Mr. R.S. Singh (Principal).
17/05/2026
*काका ब्लेसिंग स्कूल में फाउंडेशन डे पर दिखी शिक्षा, संस्कार और नारी शक्ति की शानदार झलक*
*क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान काका ब्लेसिंग स्कूल में 16 मई 2026 को “फाउंडेशन डे समारोह एवं सशक्त एवं सफल नारी सम्मान समारोह” बड़े ही भव्य, गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला, जहां शिक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम नजर आया।*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० चन्द्रकेश यादव रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि समाज निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। विशिष्ट अतिथि अजीत कुमार यादव एवं राम प्रकाश यादव ने भी बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और संस्कार के महत्व से अवगत कराया।-*
*समारोह में हरिओम मौर्य, प्रदुम्न यादव ‘बबलू’, रामदरश यादव, रामरतन यादव, बरसाती राम यादव, बुद्धिराम यादव, आर० एस० सिंह, डॉ० दिनेश त्रिपाठी, डॉ० रमेश चंद्र यादव, जगदीश प्रजापति, एडवोकेट दयाराम यादव, रोशन लाल एवं जालंधर मौर्य सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक त्रिपाठी, राजेश पांडेय ने प्रभावशाली अंदाज में किया, जिसकी सभी ने सराहना की।*
*नारी सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र*
*कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित “सशक्त एवं सफल नारी सम्मान समारोह” ने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि प्रेमकला यादव ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर अपने विचार रखे।*
*इस दौरान महिला शिक्षकों रूपम शुक्ला, विनीता प्रजापति, महिमा एवं सुप्रिया सिंह को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व साफ दिखाई दिया*
*विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। तालियों की गूंज से पूरा परिसर देर तक उत्साहित रहा।*
*महिलाएं अब सम्मान की नहीं, नेतृत्व की पहचान बन रही हैं — अनुपमा उपाध्याय*
*काका ब्लेसिंग स्कूल में आयोजित “सशक्त एवं सफल नारी सम्मान समारोह” को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा उपाध्याय ने कहा कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, विज्ञान और समाज सेवा जैसे हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।*
1
17/05/2026
2
*उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला पूरे समाज को नई दिशा देने का सामर्थ्य रखती है। बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे परिवार ही नहीं, देश का नाम भी रोशन कर सकती हैं।*
*अनुपमा उपाध्याय ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं, यदि मन में* *आत्मविश्वास, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि “जब एक बेटी पढ़ती है, तब पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है।”*
*उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ महिला सम्मान और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं*
*अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सम्मानित हुई महिलाओं और शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना ही वास्तविक महिला सशक्तिकरण की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।*
*विद्यालय परिवार की ओर से उदयभानु यादव, डॉ० जयशंकर प्रसाद, मनोज कुमार यादव एवं अरविंद कुमार यादव सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधाकर, रविंद्र, नेहा, सुमित्रा, अल्पना, मानवी, चारु, अंशिका, आकांक्षा, पूनम, अंशु, आकाश रंजन, अभिनव, आर्यन एवं उत्कर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*
*अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।*
08/04/2026
Admission Open 20260-2027