MDSU History Department

MDSU History Department जहां सब की हिम्मत समाप्त होती है इतिहास रचने वालों की वहीं से शुरुआत होती हैं

20/05/2026
15/05/2026

“इतिहास पढ़िए, भविष्य बनाइए”
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय
इतिहास विभाग
सत्र 2026-27 | प्रवेश शुरू

प्राचीन भारतीय इतिहास, वैदिक सभ्यता, आर्य संस्कृति पर विशेष फोकस
आधुनिक भारतीय इतिहास, विश्व इतिहास एवं इतिहास लेखन की नवीनतम पद्धतियाँ
शोध-उन्मुख शिक्षा एवं अनुभवी प्रोफेसरों का मार्गदर्शन
रिसर्च, NET/JRF, UPSC, RAS, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी
सेमिनार, वर्कशॉप, फील्ड विजिट एवं हेरिटेज वॉक
डिजिटल आर्काइव्स एवं लेटेस्ट रिसर्च लाइब्रेरी
महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रीय चेतना विकसित करें।

अब इतिहास सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा! 🔥महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में दाखिला लेकर बनिए इ...
15/05/2026

अब इतिहास सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा! 🔥
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में दाखिला लेकर बनिए इतिहास के सच्चे विद्वान, शोधकर्ता और विश्लेषक।
आज ही महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रवेश लेने M.A. के अंदर

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय  सफलता की ओर बढ़ते कदम
11/04/2026

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय
सफलता की ओर बढ़ते कदम

13/03/2026
आज दिनांक 13 मार्च को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के छात्रों ने अपने अन्य सहपाठी मित्रों के साथर...
13/03/2026

आज दिनांक 13 मार्च को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के छात्रों ने अपने अन्य सहपाठी मित्रों के साथ
राज्य अभिलेखागार के तत्वावधान में औपनिवेशिक काल में अजमेर मेरवाड़ा की प्राकृतिक संसाधन प्रदर्शनी का अवलोकन किया । पुरालेख अधिकारी सुनील कुमार जोशी जी ने छात्रों को प्रदर्शनी के संबंध में अवगत कराया कि प्रदर्शनी औपनिवेशिक कालीन अजमेर मेरवाड़ा के प्राकृतिक संसाधनों पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराती है। इसमें खान एवं खनन संबंधी संसाधन, जल संसाधन, वन संसाधन इत्यादि विषयों से जुड़े हुए अभिलेख प्रदर्शित किए गए हैं। राव गोपाल सिंह खरवा के खनिज संसाधनों को लेकर कमिश्नर अजमेर मेरवाड़ा,

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कोलकाता और इंपीरियल इंस्टिट्यूट ऑफ द यूनाइटेड किंगडम को लिखे गए पत्रों को इसमें प्रदर्शित किया गया है। बीर के तालाब के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया, अजमेर मेरवाड़ा के बांधों की सूची, लीज संबंधी अभिलेख एवं वरुण सागर (फॉय सागस्) की झील के पानी के शुद्धिकरण से संबंधित अभिलेख, खनन संबंधी मासिक रिपोर्ट, लीज, स्थानीय संघर्ष को भी अभिलेखों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से इतिहास विभाग के सहाआचार्य श्री विजय महावर उपस्थित रहे।

📢 *युवा उद्यमिता यात्रा – शुरुआत अजमेर से!*युवाओं में उद्यमिता, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “यु...
09/03/2026

📢 *युवा उद्यमिता यात्रा – शुरुआत अजमेर से!*

युवाओं में उद्यमिता, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “युवा उद्यमिता यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।

📍 स्थान: Maharshi Dayanand Saraswati University, अजमेर
📅 दिनांक: 25 मार्च 2026
⏰ समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

इस कार्यक्रम में युवाओं को बिजनेस आइडिया, स्टार्टअप मार्गदर्शन, बाजार से जुड़ने के अवसर, मेंटरशिप और 100+ बिजनेस प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी जाएगी।

👩‍🎓 *कौन भाग ले सकता है?*
युवा, विद्यार्थी, स्टार्टअप शुरू करने वाले, किसान, महिला उद्यमी एवं छोटे व्यवसायी।

📝 पंजीकरण करें:
🌐 www.mysba.co.in या🔗 https://forms.gle/5Rv1P14iCxBKPkZPA

🙏 आपसे निवेदन है कि इस संदेश को अधिक से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों और उद्यमिता में रुचि रखने वाले लोगों तक जरूर साझा करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सत्र 2024- 25 के इतिहास एम.ए.उत्तरार्द्ध के छात्र रुद्राक्ष जोशी ...
05/02/2026

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सत्र 2024- 25 के इतिहास एम.ए.उत्तरार्द्ध के छात्र रुद्राक्ष जोशी ने NTA आयोजित नेट परीक्षा में इतिहास विषय में सहायक आचार्य के लिए क्वालीफाई किया। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार व इतिहास विभाग अपनी ओर से हार्दिक बधाइयां प्रदान करता है। और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Address

MDSU University
Ajmer
305001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MDSU History Department posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category