ज्ञान Update

ज्ञान Update Aapko Milega Usefull Video content regarding educational Update
Any Vacancy
Any Job Update
berojgari

27/08/2020

NEET- UG 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें, 13 सितंबर को होगा एग्जाम

NEET के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है। कैंडिडेट्स जरूरी जानकारी देकर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं....


कोटा।
NEET परीक्षा कराने के मामले में जारी विरोध के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। एजेंसी ने यह एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी किए हैं। कैंडिडेट्स वेबसाइट के जरिए ये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद अब नीट यूजी की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 15,97 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

*सोशल डिस्टेंसिंग के कारण परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए*

महामारी की वजह से मई में होने वाली यह परीक्षा इस बार सितंबर को होगी। संक्रमण के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की संख्या 2546 से बढ़ाकर 3843 कर दी गई है। एक रूम में 24 की जगह आधे यानी 12 कैंडिडेट्स ही बैठेंगे। एजेंसी ने मंगलवार को नए दिशा निर्देश भी जारी किए थे।

*ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड*

सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
यहां NEET (UG) May/September 2020 Admit Card पर क्लिक करें।अब यहां अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
डिटेल्स डालते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

27/08/2020

NEET और JEE एग्जाम पर विवाद: मनीष सिसोदिया ने कहा- केंद्र को एग्जाम टाल देना चाहिए, शिक्षा मंत्री पोखरियाल बोले- छात्र और उनके परिवार चाहते हैं कि परीक्षाएं हों

NSUI के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बुधवार को NEET और JEE एग्जाम कराने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू की, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा- कोरोना के बीच छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.....

नई दिल्ली।
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कोरोना महामारी के बीच इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए ऑल इंडिया लेवल पर एग्जाम कराने का बचाव किया है। निशंक ने कहा कि पैरेंट्स और स्टूडेंट्स लगातार दबाव बना रहे हैं। उनके परिवार परीक्षाएं चाहते हैं। जेईई एग्जाम के लिए 80% छात्र पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, 'बच्चों के माता-पिता लगातार पूछ रहे थे कि जेईई और नीट एग्जाम की मंजूरी क्यों नहीं दे रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। वे कह रहे थे कि कितने समय तक सिर्फ तैयारी जारी रखेंगे।'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि जेईई के लिए रजिस्टर 8.58 लाख छात्रों में से 7.25 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। हम छात्रों के साथ हैं। उनकी सुरक्षा पहले हो, फिर उनकी शिक्षा। स्कूल खोलने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक ही लिया जाएगा।

*अपडेट्स*

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'केंद्र सरकार को नीट और जेईई एग्जाम टाल देना चाहिए। सरकार को परीक्षाएं लेने के लिए नए वैकल्पिक तरीके को खोजना चाहिए। दुनिया में एग्जामिनेशन सिस्टम में बदलाव हुआ है। परीक्षाएं कराने के 1000 तरीके हैं।
नीट-2020 एग्जाम के लिए आज एडमिट कार्ट रिलीज कर दिए गए।
एनएसयूआई ने इन परीक्षाओं को टालने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू की। इनका कहना है कि कोरोना के मौजूदा दौर में परीक्षाएं छात्रों के हित में नहीं हैं।

*सितंबर में होगी NEET और JEE*

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई-मेन और नीट एग्जाम कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जेईई मेन एग्जाम 1 से 6 सितंबर तक कराई जाएगी, जबकि NEET 13 सितंबर को होगी।
एग्जाम सेंटर पर सभी छात्र, फैकल्टी और स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। 6 फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।
स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर और स्टाफ का एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले टेम्परेचर चेक किया जाएगा। बुखार होने पर छात्रों को अलग कमरे में बैठाया जाएगा।

*विपक्ष ने कहा- नीट-जेईई की परीक्षाएं टालना चाहिए*

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए नीट-जेईई की परीक्षाएं टाल देना चाहिए।
बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि कोरोना महामारी के बीच एग्जाम होने से छात्रों का जीवन को खतरे में पड़ सकता था।
एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि छात्र इससे भी भयानक दौर के लिए खुद को तैयार रखें, क्योंकि इस सरकार से निष्पक्षता की उम्मीद करना बेमानी होगी।

27/08/2020

कॉलेज परीक्षाओं पर फिर टला फैसला: फाइनल ईयर की परीक्षाएं 30 सितंबर से पहले कराने के मामले में आज भी नहीं आएगा फैसला, 18 अगस्त को हुई थी आखिरी सुनवाई

18 अगस्त को हुई आखिरी सुनवाई में विभिन्न राज्यों ने अपनी दलीलें कोर्ट में पेश की, UGC के खिलाफ दायर याचिका में स्टूडेंट्स ने फाइनल ईयर की परीक्षा रद्द करने की मांग....

जयपुर।
कॉलेज की फाइनल ईयर परीक्षाओं को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज भी फैसला नहीं सुनाएगा। दरअसल, मामला आज लिस्ट में नहीं होने की वजह से फैसला अब किसी और दिन सुनाया जाएगा। ऐसे में अब स्टूडेंट्स को परीक्षाओं पर होने वाले फैसले के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

*18 अगस्त को हुई थी आखिरी सुनवाई*

यूजीसी की गाइडलाइन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एमआर शाह की बेंच कर रही है। इससे, पहले सोमवार को फैसला आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट में वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने ट्वीट कर बताया था कि कोर्ट बुधवार तक फैसला सुना सकता है।

*आखिरी सुनवाई में क्या हुआ?*

यूनिवर्सिटी और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस की फाइनल ईयर या सेमेस्टर की परीक्षाओं को 30 सितंबर तक कराने के यूजीसी की गाइडलाइन को चुनौती देनी वाली विभिन्न याचिकाओं पर एक साथ 18 अगस्त को आखिरी सुनवाई हुई। इस दौरान विभिन्न राज्यों – महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और ओडिशा की दलीलों को भी सुना गया। दरअसल, इन राज्यों की सरकारों ने पहले परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला स्वयं ही ले लिया था। सुनवाई के दौरान यूजीसी ने इन राज्यों के फैसले को आयोग के सांविधिक विशेषाधिकारों के विरूद्ध बताया गया था।

*सरकार ने कहा- UGC को नियम बनाने का अधिकार*

सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट में कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षा कराना ही छात्रों के हित में है। सरकार और से UGC का पक्ष कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता रख रहे थे। उन्होंने सुनवाई के दौरान कोर्ट से यह भी कहा कि परीक्षा के मामले में नियम बनाने का अधिकार UGC को ही है।

*UGC की दलील- स्टैंडर्ड खराब होंगे*

इससे पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षा रद्द करने का दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार का फैसला देश में उच्च शिक्षा के स्टैंडर्ड को सीधे प्रभावित करेगा। दरअसल, यूजीसी के सितंबर के अंत तक फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के फैसले के खिलाफ जारी याचिका पर कोर्ट में जवाब दिया।

*क्या है स्टूडेंट्स की मांग*

दायर याचिका में स्टूडेंट्स ने फाइनल ईयर की परीक्षा रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने आंतरिक मूल्यांकन या पिछले प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नत करने की भी मांग की है। इससे पहले पिछली सुनवाई में, यूजीसी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत से कहा था कि राज्य नियमों को बदल नहीं सकते हैं और परीक्षा ना कराना छात्रों के हित में नहीं है। 31 छात्रों की तरफ से केस लड़ रहे अलख आलोक श्रीवास्तव ने कहा है कि, हमारा मसला तो यह है कि UGC की गाइडलाइंस कितनी लीगल हैं।

27/08/2020

कोरोना के बीच 39 हजार देंगे परीक्षा लेकिन असली इतिम्हान तो प्रशासन व शिक्षा विभाग का

प्री डीएलएलएड परीक्षा 31 अगस्त को, हर परीक्षार्थी के लिए मास्क अनिवार्य.....

उदयपुर।
प्राथमिक शिक्षा का शिक्षक बनने के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंटी एजुकेशन (डीएलएएड) करने के लिए 31 अगस्त को प्री डीएलएड परीक्षा होगी। इस परीक्षा में बड़ी बात यह है कि 39 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे और कोविड-19 की गाइड लाइन के चलते परीक्षार्थियों के बीच वहीं दूरी होगी और इस दूरी को लेकर ही परीक्षा केन्द्र शहर में कम पड़ गए है। ऐसे में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2020 समन्वयक व शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान के पंजीयक मिलकर यह परीक्षा करवा रहे है। उदयपुर में इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और जिला प्रशासन ने भी इसको लेकर कोविड-19 की पूरी गाइडलाइन की पालना के निर्देश देने के साथ ही पूरी निगरानी बनाए हुए है।

*संडे लॉकडाउन से परीक्षा की तारीख 31 की*

वैसे यह परीक्षा पहले 30 अगस्त को होनी थी लेकिन प्रदेश के कई जिलों में संडे लॉकडाउन होने से परीक्षा समन्वयक शिव प्रसाद ने इस परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाते हुए 31 अगस्त कर दी है। परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी। उदयपुर जिले के परीक्षार्थियों की परीक्षा जिला मुख्यालय के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी।

*दूरी से शहर में परीक्षा सेंटर कम पड़ गए*

कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षार्थियों में दूरी बनाए रखने के लिहाज से उदयपुर शहर में बच्चों की संख्या के सामने परीक्षा सेंटर कम हो गए। ऐसे में शिक्षा विभाग ने शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई सेंटर बनाए।

*इनका कहना है...*

इस परीक्षा को लेकर कोविड-19 की राज्य सरकार की गाइड लाइन की पूरी पालना होगी। परीक्षा को लेकर पूरी निगरानी रखी जाएगी।

- चेतन देवड़ा, जिला कलक्टर उदयपुर

परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस परीक्षा को लेकर कोरोना को लेकर गाइडलाइन की सख्ती से पालना की जाएगी। इसके तहत नीचे तक निर्देश जारी कर दिए है।
- परमेश्वर श्रीमाली, अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी

*परीक्षा एक नजर में*

39708 परीक्षार्थी उदयपुर जिले में
254 परीक्षा सेंटर बनाए
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी

27/08/2020

राजस्थान विश्विद्यालय : 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

प्री एमएड और प्री बीएड एमएमड और प्री एमपीएड प्रवेश परीक्षा और प्री बीपीएड प्रवेश परीक्षा, विवि ने बढ़ाई प्रवेश परीक्षा में आवेदन की तिथि....

जयपुर।
प्री एमएड और प्री बीएड एमएमड और प्री एमपीएड प्रवेश परीक्षा के साथ ही प्री बीपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र अब 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। परीक्षार्थियों को इन परीक्षाओं संबंधी अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से मिल सकती है। गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को होना था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस निरस्त कर दिया।

परीक्षा के समन्वयक केजी शर्मा का कहना है कि परीक्षा तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। फिलहाल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है जिससे अधिक से अधिक अभ्यार्थी आवेदन कर सकें। कोविड 19 के कारण बड़ी संख्या में अभ्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, ऐसे में अब उन्हें एक मौका और दिया जा रहा है।

*ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग*

वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई ने आज राजस्थान विवि में कुलपति को ज्ञापन देकर रि एडमिशन और फ्रेश एडमिशन के लिए आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ाए जाने की मांग की। एनएसयूआई के रमेश भाटी ने कहा कि उनकी ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड 19 के इस दौर में ग्रामीण परिवेश के छात्र नेट सुविधा नहीं होने के कारण ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सके हैं इसलिए को कुछ दिन और आगे बढ़ाया जाए।

वेरिफिकेशन के बाद भी क्यों नही मिल रहा बेरोजगारी भत्ता
01/08/2020

वेरिफिकेशन के बाद भी क्यों नही मिल रहा बेरोजगारी भत्ता

रजिस्ट्रेशन अप्रूव होने के बाद भी क्यों नही मिल रहा बेरोजगारी तो आज हम इस विडियो में जानेंगे कुछ कारण जिनकी वजह से ....

कब होगी राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा
01/08/2020

कब होगी राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा

राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की परीक्षा दिनांक कब होगी राजस्थान पुलिस भरती परीक्षा इस बारे इस विडियो में डिटेल म.....

आपका आधार नंबर किस किस बैंक account में लिंक है जाने अपने मोबाइल से
01/08/2020

आपका आधार नंबर किस किस बैंक account में लिंक है जाने अपने मोबाइल से

इस विडियो के माध्यम से हम जानेंगे की आपका आधार कार्ड नंबर किस बैंक में link है आसानी से अपने मोबाइल से hi कई बार हमे दिक्....

Address

Ajmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ज्ञान Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category