02/06/2026
टॉप-12 विद्यार्थियों का विशेष सम्मान 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न
205 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
अजमेर, 31 मई। पूज्य स्वामी हिरदाराम जी की प्रेरणा से सांई बाबा मंदिर ट्रस्ट, शांतात्मा व्यास एवं मेघीतुलसी किशनानी स्मृति संस्थान, अजमेर तथा स्वामी समूह के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 21 वर्षों से आयोजित 40वें प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन रसोई बैंक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्प्लेक्स, अजमेर में किया गया। समारोह में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कुल 205 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा शीर्ष 12 विद्यार्थियों को अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, गिफ्ट वाउचर एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान की गईं।
टॉप-12 विद्यार्थियों का विशेष सम्मान
सांई बाबा मंदिर के ट्रस्टी महेश तेजवानी ने बताया कि समारोह में शीर्ष 12 विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया। इनमें सुहानी नोगिया (धारव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भाकरोटा), आरती (संत कंवरराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल), #भूमि ( #गुरुकुल #सीनियर #सेकेंडरी #स्कूल, बडल्या, अजमेर), खुशी (मथुरा प्रसाद गुलाब देवी स्कूल), तेजल चौधरी (महाराजा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजमेर), अनुषी बंग (महेश्वरी पब्लिक स्कूल), नेहा मनमानी (संत कंवरराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल), पार्थ देवनानी (मयूर स्कूल), प्रीति सेन (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुंड गेट, सांवर), गौरव कुमार (शहीद अविनाश पब्लिक स्कूल), इशिका कुरानी (महेश्वरी पब्लिक स्कूल) तथा मिलिन निर्वाण (संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल) शामिल रहे।
18/05/2026
03/05/2026
01/05/2026