07/05/2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की करारी हार हुई है। कई दशकों बाद बीजेपी बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। ममता बनर्जी की हार पर काफी लोग खुश हैं, जिनमें मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है। विवेक अग्निहोत्री लगातार मीडिया में ममता की हार पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, ममता के हारते ही अग्निहोत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है।
विवेक अग्निहोत्री अपनी विवादित फिल्म द बंगाल फाइल्स को फिर से रिलीज़ करने जा रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म सिर्फ पश्चिम बंगाल में रिलीज़ होगी। दरअसल, ममता बनर्जी की सरकार ने अग्निहोत्री की इस फिल्म को बैन कर दिया था। 2025 में यह फिल्म भारत के सभी राज्यों में रिलीज़ हुई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में रिलीज़ नहीं हो पाई थी।
अब ममता की हार के बाद अग्निहोत्री ने इस फिल्म को रिलीज़ करने का फैसला लिया है। कल यानी 8 मई को यह फिल्म पश्चिम बंगाल में रिलीज़ होगी।