Govt. Degree College, Sainya, Kheragarh, Agra

Govt. Degree College, Sainya, Kheragarh, Agra

Share

BA, B.Sc. B. COM,

Photos from Govt. Degree College, Sainya, Kheragarh, Agra's post 06/10/2025

राजकीय महाविद्यालय, सैंया, खैरागढ़ आगरा में दिनांक: , 06/10/2025
को मिशन शक्ति फेज़–5.0 के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से “एक दिन की प्राचार्या” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सरिता को एक दिन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या का दायित्व सौंपा गया।
एक दिन की प्राचार्या बनी सरिता ने महाविद्यालय के दैनिक कार्यों का संचालन किया, शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासन की समीक्षा की, तथा छात्र/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने शिक्षकगण एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।
महाविद्यालय की वास्तविक प्राचार्या प्रो०. गुलशन सक्सेना ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक दक्षता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि “ऐसे अवसर छात्राओं को अपने भीतर की क्षमताओं को पहचानने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।”
कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. रेखा सुमन ने मिशन शक्ति अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने छात्रा सरिता को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार, डॉ विजय आनंद गौतम , डॉ रविंद्र कुमार एवम छात्र/ छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में छात्रा सरिता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय दिन रहा, जिससे उन्हें नेतृत्व और जिम्मेदारी का महत्व समझने का अवसर मिला।

Photos from Govt. Degree College, Sainya, Kheragarh, Agra's post 04/10/2025
04/10/2025

आज राजकीय महाविद्यालय, सैंया, खैरागढ़, आगरा में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस हेड कांस्टेबल नीलू यादव और पुष्प लता थाना सैंया आगरा ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को स्वरक्षा (Self Defense) तथा हेल्पलाइन नंबरों (Help Line Numbers) की जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन प्रचार्य प्रो० गुलशन सक्सेना की अध्यक्षता और मिशन शक्ति प्रभारी डॉ रेखा सुमन के निर्देशन में किया गया।
सत्र के दौरान पुलिस अधिकारी नीलू यादव ने बताया कि हर नागरिक, विशेष रूप से छात्राओं को, आकस्मिक परिस्थितियों में आत्मरक्षा के उपाय अवश्य जानने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले कुछ आसान घरेलू सुरक्षा उपाय जैसे रास्ते में मिर्ची वाला स्प्रे हेयर पिन सैफटी पिन और छोटा चाकू बैग में रखना आदि की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी पुष्प लता ने बताया कि संकट की स्थिति में तुरंत हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है और किसी भी घटना को छिपाने के बजाय रिपोर्ट करना आवश्यक है ताकि समय पर सहायता मिल सके। इसी क्रम में वाणीज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार ने चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
प्राचार्य ने पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में सुरक्षित रहने की दिशा में सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ रेखा सुमन ने किया
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारी ने सभी प्रश्नों का समाधान किया।

04/10/2025
Want your school to be the top-listed School/college in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Sainya, Kheragarh
Agra
282810