18/02/2025
farewell 2025
विदाई समारोह – यादें संजोने का पल
आज का दिन भावनाओं से भरा हुआ है। कक्षा 12 के हमारे प्रिय छात्र छात्राओ को विदा करने का समय आ गया है। यह सफर दोस्तों की हंसी, शिक्षकों की सीख और अनगिनत यादों से भरा रहा।
हर परीक्षा, हर चुनौती और हर जीत ने हमें कुछ नया सिखाया है। आज आप सभी अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस विद्यालय में बिताए गए पल हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।
शिक्षकों का आभार, जिन्होंने आपको सही दिशा दिखाई और दोस्तों का धन्यवाद, जिन्होंने इस सफर को खूबसूरत बना दिया। विदाई का यह पल भले ही भावुक कर दे, लेकिन यह एक नई शुरुआत भी है।
हमारी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। जीवन में सफलता और खुशियां आपके कदम चूमें। आगे बढ़ो, चमको और दुनिया में अपनी पहचान बनाओ!
#विदाई_समारोह ़ान #12वीं_की_यादें 💐✨🎓