08/05/2026
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर ब्रेन ट्री स्कूल, मुरली विहार कॉलोनी, आगरा में सफल स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आगरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आगरा के निर्देशानुसार दिनांक 08 मई 2026 (शुक्रवार) को ब्रेन ट्री स्कूल, 209, मुरली विहार, दहतौरा, शाहगंज, आगरा में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, व्यक्तिगत hygiene तथा प्राथमिक उपचार (First Aid) के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। बच्चों को फर्स्ट एड किट के उपयोग और आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता के बारे में जागरूक किया गया।
चिकित्सकीय टीम में शामिल विशेषज्ञ:
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं शारीरिक स्वास्थ्य सत्र:
डॉ. अजय कुमार त्यागी
डॉ. ज्योति कुमारी
डॉ. स्वेता शर्मा
डॉ. यतेन्द्र कुमार
डॉ. शुभम मिश्रा
डॉ. संदीप कुमार
मानसिक स्वास्थ्य सत्र:
श्रीमती/कुमारी पूर्णिमा/कल्याणी (टेलीमानस काउंसलर)
श्री सुयुज कुमार विश्वास (साइकियाट्रिक नर्स)
श्रीमती पूजा कुलश्रेष्ठ (एएनएम)
स्कूल प्रबंधक उर्वशी कुमारी ने चिकित्सकों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान की सराहना की। ब्रेन ट्री स्कूल काउंसिल ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आगरा के आदेश (पत्रांक-मु०चि०अ०/विश्व रेडक्रॉस दिवस/स्वा० शि०/2025-26/471, दिनांक 05.05.2026) के अनुपालन में आयोजित यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
ब्रेन ट्री स्कूल, मुरली विहार कॉलोनी, आगरा ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।