Small Wonder School Agra

Small Wonder School Agra small wonder school

15/03/2026
09/03/2026

आज विद्यालय में बच्चों को धूपबत्ती बनाना सिखाया गया।
इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को धूपबत्ती बनाने की विधि के बारे में बताया गया और उन्हें स्वयं अपने हाथों से धूपबत्ती बनाने का अवसर दिया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ इस कार्य में भाग लिया। इस गतिविधि से उन्हें नई कला सीखने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी मिली। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। �

17/02/2026

Kids Mobile Addiction

We are kids… not mobile addicts.
Too much screen time is stealing our childhood.

Let’s choose:
� Outdoor games over online games
� Books over reels
� Family time over screen time

Mobile is a tool for learning, not for addiction.

Save Childhood… Before Battery Low! �

आज हमारे विद्यालय में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ...
16/02/2026

आज हमारे विद्यालय में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय के डायरेक्टर सर ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

आज हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुबेरपुर स्थित श्रेयंश एजुकेशन प्रा. लि. (Shreyansh Edustation Pvt. Ltd.) के कॉपी ...
14/02/2026

आज हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुबेरपुर स्थित श्रेयंश एजुकेशन प्रा. लि. (Shreyansh Edustation Pvt. Ltd.) के कॉपी निर्माण इकाई का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर वहाँ के संचालक श्री पंकज गोयल जी एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें कॉपी निर्माण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने कागज की कटिंग, प्रिंटिंग, बाइंडिंग एवं पैकिंग की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा, जिससे उन्हें उद्योग एवं उत्पादन कार्य के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

भ्रमण के अंत में श्री पंकज गोयल जी एवं उनकी टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों को फ्रूटी और चिप्स वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और इसे एक ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

विद्यालय परिवार की ओर से श्रेयंश एजुकेशन प्रा. लि. एवं श्री पंकज गोयल जी का हार्दिक धन्यवाद।

Admission open for session 2026-27
03/02/2026

Admission open for session 2026-27

Address

Astha City Runakta
Agra

Telephone

+917830501501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Small Wonder School Agra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category