12/02/2025
आज दिनांक 12 फरवरी को ज्ञान इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र / छात्राओ का विदाई समाहरोह आयोजित किया गया । जिसमे विद्यालय की कक्षा 9 ,10 व 11 के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए । तथा आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 12 के छात्रो को शुभकामनाएं दी । तथा शोएब को मिस्टर ज्ञान एवं पूजा को मिस ज्ञान चुना गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिनोद कुमार उपाध्याय ने छात्रो को बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मलित होने की सलाह दी ।तथा विद्यालय की संस्थपिका श्रीमती कमलेश शर्मा ने सभी छात्रो के उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री शेखरनाथ सिंह एवं शिक्षिका कु निशा ने किया ।इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल , हेमलता अग्रवाल , आनंद मोहन श्रीवास्तव , नीरज पाठक , पवन शर्मा एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे ।
तथा गतवर्ष की हाई स्कूल की टॉपर गौरी शर्मा को विद्यालय की और से एक साइकिल गिफ्ट दी गई ।