22/12/2015
जागरण संवाददाता, आगरा: भारत विकास परिषद आगरा संस्कार द्वारा आयोजित 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में सात स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। उनसे पूछा गया कि हाल ही में प्रधानमंत्री किन तीन देशों में यात्रा करके आए हैं? असुरों के गुरु कौन थे? उन्होंने इस प्रकार के कई प्रश्नों के बेझिझक जवाब दिए। जिसमें जूनियर वर्ग में सेंट एंड्रूज प्रथम, जॉन मिल्टन स्कूल द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम सेंट एंड्रज, द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर, तृतीय कर्नल्स ब्राइटलैंड के ग्रुप रहे। विजयी प्रथम टीम को प्रदेश स्तर पर 30 नवंबर को होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि आकांक्षा शर्मा, मार्ग दर्शक पूनम पाटनी, प्रतियोगिता प्रभारी इंदु लता रहीं। संचालन ममता गुप्ता ने किया। सचिव मीरा अग्रवाल, रवि चावला, मोहिनी, राजीव अग्रवाल का सहयोग रहा।