11/05/2026
आज स्कूल की संस्थापिका श्रीमति ई एस डेविड की २७वी डेथ एनिवर्सरी पर माँ को श्रृद्धांजलि स्वरूप डॉ माधुरी मिश्रा ने स्वरचित सुंदर भाव उनके बारे में अपनी कविता के माध्यम से सभी बच्चों को सुनाए।
“एक माँ थी सरल सी ,पर हिम्मत की थी मिसाल, मेहनत जिसके व्यक्तित्व में आँखों में सपने थे विशाल,
उन सपनों को सच करने का उस माँ ने लिया था ठान
खुद पर रख विश्वास बढ़ी वह सीना तान,
वह माँ थी ममता और उदारता की पहचान ,
ईंट-ईट जोड़कर उन्होंने यह विद्यालय बनाया,
ज्ञान का दीप जलाकर हर दिल को जगमगाया,
न लिया उन्होंने किसी का सहारा.
वो बनी खुद का ही सहारा, क्योंकि, वो प्रेम, प्यार, ममता और हिम्मत की थी मिसाल
अपने विद्यालय परिवार को जिसने दिया भरपूर प्यार,
और आत्मनिर्भर बनकर जिसने बदला अपना संसार
वह सिर्फ माँ नहीं एक शक्ति की थी पहचान,
मेहनत और हिम्मत से भरी थी जिसने नई उड़ान,
ऐसी संस्थापिका माँ को शत् शत् प्रणाम है
जिन्होंने शिक्षा से रोशन किया हर एक धाम है।”
Dr Madhuri Mishra.