14/11/2025
बचपन की खुशबू आज भी
दिल के किसी कोने में रहती है,
हम बड़े ज़रूर हो गए हैं, पर
उम्मीद अभी भी बचपन जैसी बहती है।
चलो आज फिर वही मासूमियत याद करें,
बाल दिवस पर अपने अंदर के बच्चे को आज़ाद करें।
*++++++++++++++++++++++++*
*💐संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बलकेश्वर रोड आगरा*💐
31/10/2025
*राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली गई पदयात्रा*
आज दिनांक 31/10/2025 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और राष्ट्रीय एकता पदयात्रा को महाविद्यालय प्राचार्या द्वारा रवाना किया। स्वयंसेविकाओं ने नारे लगाते हुए नगर में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव, साधना गुप्ता सहित महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता एवं समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
31/10/2025
*संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में हुई वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं — छात्राओं ने दिखाया जोश और प्रतिभा*
संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में दिनांक 30 व 31 अक्टूबर 2025 को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल प्रभारी अमित कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कैरम, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
मैदान में छात्राओं के उत्साह और ऊर्जा ने पूरे वातावरण को जोश से भर दिया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। ये न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुण भी सिखाते हैं।”
प्रतियोगिता में विजई छात्राओं के नाम इस प्रकार है-
*बैडमिंटन प्रतियोगिता-*
प्रथम स्थान- नेहा चौधरी
द्वितीय स्थान -भूमि सिंह
तृतीय स्थान-तनिष्का यादव
सांत्वना -पलक
*कैरम प्रतियोगिता -*
प्रथम स्थान- वर्षा गुप्ता
द्वितीय स्थान- पूजा शर्मा
तृतीय स्थान- उपेश शर्मा
सांत्वना -नेहा चौधरी
*शतरंज प्रतियोगिता-*
प्रथम स्थान- अदिती गहलोत
द्वितीय स्थान -अर्पिता आनंद
तृतीय स्थान- तनिष्का गुप्ता
सांत्वना- सृष्टि जोशी
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी प्रवक्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
18/10/2025
*राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने बस्तियों में बिखेरीं दिवाली की खुशियाँ*
आज दिनांक 18 /11/2025 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने आसपास की बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने 'बापू बाजार' से एकत्रित हुई धनराशि और महाविद्यालय के वित्तीय सहयोग से तैयार किए गए उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बस्ती के लोगों, खासकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्वयंसेविकाओं ने प्रत्येक परिवार को दिवाली का उपहार भेंट किया, जिसमें खील, बताशे, पटाखे, दीपक, तेल और रुई, मोमबत्ती जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। इसके अलावा, सभी को शुभ दीपावली कैलेंडर भी वितरित किए गए। इन उपहारों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण दीपावली के त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।
इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के सचिव मनमोहन चावला ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी ने स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना की और सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए सेवाभाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव और साधना गुप्ता के साथ-साथ सभी प्रवक्ताओं और स्वयंसेविकाओं का विशेष सहयोग रहा। यह आयोजन न केवल जरूरतमंदों की मदद का एक माध्यम बना, बल्कि इसने समाज में सेवा और सद्भावना का एक सशक्त संदेश भी दिया। उपहारों से भरी थैलियां और लोगों के चेहरों पर मुस्कान, दोनों ने मिलकर दिवाली के असली सार को उजागर किया।
15/10/2025
*संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में एनएसएस ने लगाया 'बापू बाजार'*
संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी, बल्केश्वर में आज दिनांक 15/10/2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा गांधी जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए एक दिवसीय शिविर 'बापू बाजार' का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल के माध्यम से जरूरतमंदों को कम कीमत पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि उनके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव वर्मा (महामंत्री, यूटा), महाविद्यालय सचिव मनमोहन चावला, प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी और उप प्राचार्या डॉ. योजना मिश्रा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और फीता काटकर किया। अतिथियों ने इस सराहनीय पहल के लिए एनएसएस स्वयंसेविकाओं और महाविद्यालय परिवार की सराहना की।
प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी ने बताया कि इस 'बापू बाजार' के लिए एनएसएस की स्वयंसेविकाओं, छात्राओं और प्रवक्ताओं ने बड़ी मात्रा में जरूरी सामान एकत्रित किया। इसमें कपड़े, खिलौने, रसोई के बर्तन और श्रृंगार का सामान शामिल था। सामान की कीमत केवल 2 से 5 रुपए रखी गई थी, ताकि जरूरतमंद लोग अपनी पसंद की वस्तुएं खरीद सकें।
मुख्य अतिथि राजीव वर्मा ने इस प्रयास को 'अनूठा' बताते हुए कहा, "जरूरतमंदों की सहायता करना हर किसी का कर्तव्य है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 'बापू बाजार' लगाकर आज एक बड़ा ही पुण्य का कार्य किया गया है।" उन्होंने समाज में इस तरह के प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस शिविर से एकत्रित हुई धनराशि का उपयोग जरूरतमंद बस्तियों में मोमबत्ती और दीपकों के वितरण के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव और साधना गुप्ता के साथ-साथ सभी प्रवक्ताओं और छात्राओं का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
यह 'बापू बाजार' न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद का एक माध्यम बना, बल्कि इसने समाज में सेवा और सद्भावना का एक मजबूत संदेश भी दिया।
09/10/2025
Agra News: Mehndi applied to 1000 women for Karva Chauth in a free camp…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में करवाचौथ के लिए 1000 महिलाओं के फ्री में लगाई मेहंदी. 50 कॉलेज की छात्राओं ने अपनी कलाकारी से महिलाओ...
30/09/2025
आज दिनांक 30/09/2025 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में तपस्या फाउंडेशन की तरफ से कलाकृति केंद्र फतेहाबाद रोड आगरा पर आयोजित " *जाणता राजा"* छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक नाटक की टिकट तपस्या फाउंडेशन की संस्थापिका पूजा खिलवानी द्वारा छात्राओं को निःशुल्क वितरित की गई और अधिक से अधिक संख्या में नाटक देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर श्री राजीव वर्मा(जिला महामंत्री यूटा आगरा), शानू वर्मा, मोहित दिवाकर, महाविद्यालय निदेशक रविकांत चावला, प्राचार्या डॉ० मोहिनी तिवारी, प्रवक्तागण एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।
30/09/2025
*स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत प्लास्टिक हटाओ जागरूकता अभियान*
आज दिनांक 30/09/2025 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बल्केश्वर सब्जी मंडी में एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना और कपड़े के थैली का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर डॉ. डी के पटेल (डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म विशेषज्ञ, जी.एस हेल्थ क्लीनिक मधुमेह पुनर्वास केंद्र बलकेश्वर आगरा ) ने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश दिया।
30/09/2025
*स्वच्छता अभियान और मानव श्रृंखला का आयोजन*
दिनांक 29 सितंबर 2025 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की। छात्राओं ने स्वच्छता हेतु मानव श्रृंखला बनाई और अग्रसेन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया।
छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के महत्व को उजागर किया और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया छात्राओं ने अग्रसेन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और पार्क को साफ-सुथरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
27/09/2025
आज दिनांक 27/09/2025 को संत रामकृष्ण इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्रवक्ताओं ने भ्रमण किया।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी ने विज्ञान प्रदर्शनी के लिए शिक्षकों की सराहना की तथा छात्र/ छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्र/छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देती हैं।