Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra

Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra

Share

Govt. Notification No. 33/XVII-V-1-1(ka)-43-1996

An Institution Of 90 Years of Glorious History & Contributions In Teaching And Research (Accreditated Grade A+ by NAAC) (called at the place of Agra University, Agra from 24.09.1995 vide U.P.

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 20/06/2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा, शोध, नवाचार और प्रशासनिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कुलपति के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका कार्य न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत्र है ।

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 20/06/2026

डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस के वस्त्र एवं परिधान विभाग द्वारा डिप्लोमा इन अपैरल डिजाइनिंग के छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से डिजाइनर परिधानों एवं नवाचार उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी विश्वविद्यालय की मा० कुलपति प्रो. आशु रानी जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए आकर्षक परिधान, सृजनात्मक डिज़ाइन तथा नवाचार आधारित उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा।

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 20/06/2026

दैनिक जागरण द्वारा आयोजित एजुकेशन फेस्ट में डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की डायनेमिक एडमिशन टीम ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 10/06/2026

🌱 माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की माननीय कुलपति प्रो. आशु रानी जी की गरिमामयी उपस्थिति में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत ‘सिंदूर’ पौधे का रोपण किया गया।
प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प—यही इस अभियान का संदेश है। 🌿
"एक पौधा आज, सुरक्षित कल का आधार।"

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 05/06/2026

🌿 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 05/06/2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा ने शिक्षा, शोध एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय ने एक ओर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के साथ शैक्षणिक एवं शोध सहयोग हेतु एमओयू संपन्न किया, वहीं उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (UPCAMP) अथॉरिटी के साथ समझौता कर रीजनल नॉलेज सेंटर के रूप में नई जिम्मेदारी भी प्राप्त की। यह साझेदारियाँ विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास तथा पर्यावरणीय समाधान के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

01/06/2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के खेलकूद विभाग (बीपीईएस) के पूर्व छात्र किशन कुमार यादव का Board of Control for Cricket in India के प्रतिष्ठित Centre of Excellence में चयन हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की मा० कुलपति प्रो. आशु रानी जी, खेलनिदेशक एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

27/05/2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित “इंडो-रूस अकादमिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम” ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, शोध एवं सांस्कृतिक सहयोग की नई दिश ।

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 27/05/2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस में आयोजित तीन दिवसीय हस्तकला कार्यशाला ने छात्राओं की कला, कौशल और नवाचार को नई पहचान दी।
पिडिलाइट के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने “वेस्ट टू बेस्ट” की सोच के साथ अपनी प्रतिभा को सृजनात्मक अभिव्यक्ति में बदला। 🌿🖌️
कला केवल अभिव्यक्ति नहीं, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा भी है। 💫

Photos from Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra's post 22/05/2026

शोध और नवाचार की दिशा में DBRAU की बड़ी उपलब्धि
मा० कुलपति प्रो. आशु रानी के प्रगतिशील विज़न के तहत अत्याधुनिक XRD एवं SEM-EDX शोध उपकरणों की स्थापना सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 🎓
अब विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को उच्च स्तरीय वैज्ञानिक विश्लेषण एवं रिसर्च के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा शोध, नवाचार और आधुनिक विज्ञान को नई दिशा देगी। 🌟

Want your school to be the top-listed School/college in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Paliwal Park
Agra
282002

Opening Hours

Monday 9:30am - 5pm
Tuesday 9:30am - 5pm
Wednesday 9:30am - 5pm
Thursday 9:30am - 5pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5pm