Saraswati Balika Vidya Mandir Subhash park Agra

  • Home
  • India
  • Agra
  • Saraswati Balika Vidya Mandir Subhash park Agra

Saraswati Balika Vidya Mandir  Subhash park Agra Saraswati Balika Vidya Mandir Subhash park Agra

11/05/2026

*श्री राम चिल्ड्रन पार्क का भव्य लोकार्पण समारोह
11 मई 2026 को विद्यालय परिसर में “श्री राम चिल्ड्रन पार्क” का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम.सी. गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. आर.एस. पारिख रहे। इस अवसर पर श्री राम फाउंडेशन के संस्थापक श्री लक्ष्मण दास अग्रवाल जी, डॉ. आर.पी. मंगल जी, श्री के.के. पालीवाल जी, श्री शशि शिरोमणि जी, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री प्रमोद गोयल जी, अध्यक्ष श्री जगदीश बंसल जी, सह-प्रबंधिका डॉ. सपना गोयल जी, सदस्या श्रीमती अनीता सानियाल जी, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत ,श्री मुकेश लवानिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। विद्यालय के मुख्य द्वार पर एनसीसी कैडेट्स एवं घोष दल द्वारा आकर्षक घोष वादन के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात मां शक्ति एवं मां भगवती के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा स्वर्गीय श्री रामचंद्र अग्रवाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद गोयल जी और प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का पट्टिका पहना कर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश बंसल जी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में श्रीमती राधा मुकुल गुप्ता जी ने “श्री राम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन” के उद्देश्यों एवं समाजोपयोगी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
डॉ. आर.पी. मंगल जी ने अपने संबोधन में श्री राम फाउंडेशन की सेवाभावी कार्यशैली एवं समाज के प्रति उसके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. आर.एस. पारिख जी ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों से सभी को अभिभूत किया। वहीं श्री शशि शिरोमणि जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. एम.सी. गुप्ता जी के करकमलों द्वारा “श्री राम चिल्ड्रन पार्क” का विधिवत उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। नव निर्मित पार्क को देखकर उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समस्त कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

*श्री राम चिल्ड्रन पार्क का भव्य लोकार्पण समारोह 11 मई 2026 को विद्यालय परिसर में “श्री राम चिल्ड्रन पार्क” का भव्य लोका...

बटालियन में एनसीसी के कैडेट फायरिंग करते हुए।
10/05/2026

बटालियन में एनसीसी के कैडेट फायरिंग करते हुए।

07/05/2026
विद्यालय में टिटनेस टीकाकरण अभियान दिनांक 30 अप्रैल 2026 को शासन के निर्देशानुसार सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज...
30/04/2026

विद्यालय में टिटनेस टीकाकरण अभियान
दिनांक 30 अप्रैल 2026 को शासन के निर्देशानुसार सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुभाष पार्क, आगरा,में छात्राओं के लिए टिटनेस टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 15 छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण कार्य एएनएम सीमा माथुर, एएनएम ममता यादव, आशा कार्यकर्ता विनीता शिवहरे तथा आई.ओ. सपना दयाल के सहयोग से पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। टीकाकरण के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों एवं सावधानियों का विशेष ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान एएनएम सीमा माथुर एवं ममता यादव ने छात्राओं को टिटनेस टीकाकरण के लाभों के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही, एएनएम द्वारा छात्राओं को आवश्यक दवाइयाँ भी प्रदान की गईं और यह निर्देश दिया गया कि यदि टीकाकरण के पश्चात उन्हें कोई समस्या हो, तो वे निर्धारित दवा का सेवन कर सकती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत ने टीकाकरण कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु उपस्थित एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। #@💐👍👌

*प्रदेश निरीक्षिका  द्वारा विद्यालय अवलोकन* दिनांक: 23 अप्रैल 2026स्थान: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष प...
24/04/2026

*प्रदेश निरीक्षिका द्वारा विद्यालय अवलोकन*
दिनांक: 23 अप्रैल 2026
स्थान: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क आगरा
23 अप्रैल 2026 को भारतीय श्री विद्या परिषद की प्रदेश निरीक्षिका आदरणीया प्रेमा पानू जी का विद्यालय में आगमन हुआ। उनके आगमन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी ने उनका औपचारिक परिचय कराते हुए माल्यार्पण कर सम्मान किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ से विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए अध्यापिकाओं से सुझाव प्राप्त किए की किस प्रकार विद्यालय को और अधिक उन्नत एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने अध्यापिकाओं का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षण कार्य को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। उनके सुझावों से स्टाफ को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई।
स्टाफ के साथ संवाद के उपरांत, निरीक्षिका महोदया ने विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की। इस बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, भविष्य की योजनाओं एवं शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उपायों पर सार्थक चर्चा की गई।
अंततः यह निरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे विद्यालय के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।, #@@💞💐🎉🙏

विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% — छात्राओं ने बढ़ाया मान 🎉दिनांक: 23 अप्रैल 2026सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर क...
23/04/2026

विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% — छात्राओं ने बढ़ाया मान 🎉
दिनांक: 23 अप्रैल 2026
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा में आज हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त हो गया।
हाई स्कूल वर्ग में हेमलता धाकड़ ने 89.1% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं इंटरमीडिएट में कला वर्ग से पूजा धाकड़ ने 86.6% तथा वाणिज्य वर्ग से खुशी बघेल ने 83.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री प्रमोद गोयल जी, अध्यक्ष श्री जगदीश बंसल जी तथा कोषाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह धाकड़ जी ने सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं की माताओं द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बन गया।
प्रबंधक श्री प्रमोद गोयल जी ने छात्राओं से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी ने भी सभी सफल छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

एनसीसी एनरोलमेंट ऑडिटदिनांक: 18 अप्रैल 2026 ,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा में नवीन सत्र 202...
18/04/2026

एनसीसी एनरोलमेंट ऑडिट
दिनांक: 18 अप्रैल 2026 ,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा में नवीन सत्र 2026-27 के अंतर्गत एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया के संबंध में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को एसएससी टीम के अधिकारियों द्वारा विद्यालय का ऑडिट किया गया।

इस अवसर पर LT रीना गोस्वामी जी, GCI शालिनी चौधरी जी, सूबेदार हक्के माणिक राव जी, हेड क्लर्क अंजना जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी एवं CTO अर्चना जी उपस्थित रहीं।

ऑडिट के दौरान अधिकारियों द्वारा विद्यालय में एनसीसी से संबंधित व्यवस्थाओं, अभिलेखों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन व्यवस्था एवं एनरोलमेंट प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने एनसीसी इकाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

ऑडिट प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी अधिकारियों ने विद्यालय में एनसीसी संचालन, अनुशासन एवं एनरोलमेंट की तैयारियों की सराहना की तथा आगामी सत्र हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए।

यह ऑडिट विद्यालय के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।@& #💐👍🎉👌

परशुराम जयंती आगरा, 18 अप्रैल 2026 ,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा में वंदना स्थल पर भगवान पर...
18/04/2026

परशुराम जयंती
आगरा, 18 अप्रैल 2026 ,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा में वंदना स्थल पर भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या श्रीमती वीणा कौशिक जी ने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बताया कि भगवान परशुराम साहस, धर्म, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन ने छात्राओं में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। #@@ # 🙏🌎💫

Address

Subhash Park Agra
Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Balika Vidya Mandir Subhash park Agra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category