Smt B D Jain Girls College

Smt B D Jain Girls College College Smt.B.D Jain Girl's P.G College is a premier education institution located at Agra, Uttar Pradesh. It was found on 1st February 1949.

IGC CAMP
23/11/2025

IGC CAMP

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा में ग्रीष्मकालीन चित्र...
26/06/2023

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा में ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का समापन व चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. रेखा तिवारी जी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा अलीगढ़ मण्डल व विशिष्ट अतिथि गणेश कुशवाहा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ललित कला संस्थान आगरा के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया किया गया, महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय प्रो. वन्दना अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया , चित्रकला कार्यशाला संयोजिका डॉ. नीलम कान्त चित्रकला विभागाध्यक्ष ने सभी प्रतिभागी छात्र/ छात्राओं को कार्यशाला से संबंधित सम्पूर्ण उपलब्धियों के बारे में सभी को अवगत कराया और सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया,इस 20 दिवसीय कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने चित्रकला से सम्बंधित नए आयाम व अन्य विधाओं जैसे कोलाज, पोर्ट्रेट, लोक कला , मिनिएचर चित्रण का कार्य सीखा और अपने भावों को कैनवास, कागज पर रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया। यह कार्यशाला दो वर्गों में आयोजित थी 10 से 17 वर्ष और 18 से 25 वर्ष की आयु के विद्यार्थी ने ही इसमें प्रतिभाग किया हैं। इस 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में नई नई चित्रण विधि के गुर प्रतिभागियों को सीखने को मिले। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक स्वतंत्र चित्रकार हिमांशु कुमार सिंह व प्रीति कपारिया और सहायक शिवा यादव ,रूबी अली , शिप्रा बरनवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया है। यह प्रदर्शनी सोमवार तक लगी रहेगी और इस प्रदर्शनी में बहुत कम कीमत पर बच्चों ने अपने कार्य को शेल करने के लिए रखा है जिसमें उच्च शिक्षा अधिकारी रेखा तिवारी जी ने दो चित्र छात्रा अंजलि कुशवाह के व एक चित्र चेष्टा शर्मा का खरीदा, स्वम् महाविद्यालय की प्राचार्य जी ने छात्राओं के चित्र खरीदें। उद्घाटन समारोह में प्रो. कुसुम शर्मा , प्रो.किरण सिंह मीडिया प्रभारी डॉ नीलम सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मनोज सक्सेना गोविंद अग्रवाल जी निशांत शाक्य की उपस्थिति रही।

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा में ग्रीष्मकालीन कार्य...
22/05/2023

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का उद्घाटन बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की पूर्व चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉक्टर साधना सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया, महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय प्रोफेसर वन्दना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यशाला की शुरुआत को हरी झंडी दी कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर नीलम कान्त चित्रकला विभागाध्यक्ष ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को कार्यशाला से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई यह कार्यशाला 20 दिवसीय कार्यशाला है इसमें सभी विद्यार्थी चित्रकला से सम्बंधित नए नए आयाम और उनके गुर सीखेंगे साथ ही कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला पूर्ण होने के पश्चात् उनके चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तत्पश्चात राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा यह कार्यशाला दो वर्गों में आयोजित है 10 से 17 वर्ष और 18 से 25 वर्ष की आयु के विद्यार्थी ही इसमें प्रतिभाग कर सकेगें। इस 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में नई नई चित्रण विधि के गुर प्रतिभागियों को सीखने को मिलेंगे। इस कार्यशाला में स्वतंत्र चित्रकार हिमांशु कुमार सिंह व प्रीति कपाड़िया सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उद्घाटन समारोह में प्रोफेसर शिखा श्रीधर , डॉ नीलम सिंह, पूजा सिंह, रूबी अली, शिवा यादव की उपस्थिति रही।

महाविद्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप का मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से 25 अप्रैल 2023 को लगाया गया जिसमें एनसीसी क...
07/05/2023

महाविद्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप का मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से 25 अप्रैल 2023 को लगाया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स एनएसएस स्वयं सेवक व रोवर रेंजर के विद्यार्थी और महाविद्यालय की शिक्षक साथियों ने अपना रक्त दान कर पूर्ण सहयोग दिया।

"महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों द्वारा सक्षम प्रतियोगिता के तहत दीवारों पर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश" पे...
07/05/2023

"महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों द्वारा सक्षम प्रतियोगिता के तहत दीवारों पर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश" पेट्रोलियम मंत्रालय के तत्वाधान में सक्षम योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण के लिए देशभर में दीवार चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है "सक्षम "के तहत माल रोड स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड ब्रिगेडियर मेस की दीवारों पर ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें आगरा की 5 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया एचपीसीएल द्वारा 5 टीमों में 25 प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज ,बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, ललित कला संस्थान, आगरा कॉलेज व दयालबाग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया वही आईओसीएल द्वारा 3 टीमों में 15 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज, आगरा कॉलेज, ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्रीमती बी डी जैन महाविद्यालय की चित्रकला विभागाध्यक्ष व सक्षम संयोजिका डॉक्टर नीलम कांत के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उनके अनुसार एचपीसीएल प्रतियोगिता में 5 टीमों को धनराशि व सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कृत किया गया गया वही आईओसीएल की दो विजेता टीमों को धनराशि व सार्टिफिकेट दिए गए ।इस प्रतियोगिता की विजेता टीम में प्रथम स्थान पर श्रीमती बी डी जैन कन्या महाविद्यालय रही, द्वितीय स्थान पर आगरा कॉलेज आगरा, तृतीय स्थान ललित कला संस्थान, चौथे स्थान पर बैकुंठी देवी कन्या विद्यालय और पांचवें स्थान पर दयालबाग की टीम रही। निर्णायक एचपीसीएल के गगन जी व वी के सिंह जी रहे। महाविद्यालय की प्रचार्या प्रो. वन्दना अग्रवाल जी ने सभी दीवारों का अवलोकन कर कहा कि दीवारों पर सृजित चित्रों से आगरा के सौंदर्य को बढ़ावा मिलेगा पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बनेगी जो समाज के लिए उपयोगी व मन को सुकून देंगी साथ ही ऊर्जा संरक्षण के संदेश को बढ़ावा भी मिलेगा । कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर नीलम कान्त और अदनान जी , व आगरा कॉलेज से दिनेश मौर्या जी की उपस्थिति रही।

21/04/2023

अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति एनसीसी केडेट्स द्वारा।

21/04/2023
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर कैप्टन नीलम कांत के निर्देशन में एनसीसी कैडेट को रैंक पहनाते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष महोदय ...
26/01/2023

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर कैप्टन नीलम कांत के निर्देशन में एनसीसी कैडेट को रैंक पहनाते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष महोदय वीरेन्द्र सिंह बोरहा जी, प्राचार्य प्रोफेसर वंदना अग्रवाल जी , प्रबंध समिति के राठी जी, सुनील जैन जी, व समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

25/01/2023
G20 के उपल्क्ष में मॉल रोड पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महाविद्यालय की छात्राएं
25/01/2023

G20 के उपल्क्ष में मॉल रोड पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महाविद्यालय की छात्राएं

Address

Agra
282001

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+917078456971

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smt B D Jain Girls College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Smt B D Jain Girls College:

Shortcuts

Share

Category