Maahi

Maahi

Share

GS.& current content with Maahi

16/11/2024

Foujilife
चार साल पहले मयंक मेरे जीवन मे सुबह की पहली किरण की तरह आये । वो मेरी एक सहकर्मी के " फौजी Cousin " थे , और पहली ही मुलाक़ात में उन्होंने मुझसे कहा , एक दिन तुम Mrs Vishnoi बनोगी ...... मैंने बात हंसी में टाल दी ।
पर मयंक सीरियस थे । उसके बाद जब भी मिलते , वो मुझे Mrs Vishnoi ही बुलाते थे । मैं हालांकि यही कहती - तुम पागल हो .... पर मैं उसकी तरफ खींची चली जा रही थी ।
हम रोज़ाना , रात भर फोन पे बतियाते थे ।
मयंक उन दिनों Infantry में Captain थे और देहरादून में पोस्टेड थे । मैं दिल्ली में थी । वो हर शनिवार मुझसे मिलने दिल्ली आता । सिर्फ दो घंटे की मुलाक़ात के लिये 10 घंटे drive करता । मयंक के साथ रहना किसी स्वप्नलोक में विचरने जैसा था । कभी अचानक मेरे Birthday पे surprise देना तो कभी अचानक - चल नेपाल चलें । He was the king of Grand Gestures ......
पर मयंक के साथ जुड़े रहना इतना आसान भी न था ।
ऐसी ऐसी जगह duty लग जाती जहां Network न होता तो महीनों मुलाक़ात तो क्या बात तक न हो पाती ।
एक दिन मैंने उसे Surprise दिया । उससे मिले दो महीने हो चुके थे । उस दिन उसका Birthday भी था । मुझे देखते ही उसने गले लगा लिया - बोला , तुम्हें देख लिया , बर्थडे बन गया ।
और फिर मेरे बर्थडे वाले दिन , उसने सभी Friends और Family के सामने , घुटनों पे बैठ के मुझे propose किया .....Mrs Vishnoi शादी करले ..... और फिर चट मँगनी पट ब्याह हुआ और मैं Mrs Vishnoi बन गयी .......
मुझे याद है , पंडित जी विवाह के मंत्र पढ़ रहे थे और हम फेरे ले रहे थे , तो मयंक के संकल्प निराले ही थे ...... राष्ट्र प्रथम .....
एक समय ऐसा भी आ सकता है जब शायद मैं लौट के न आऊं , या तिरंगे में लिपट के आऊं ....... तुम एक फौजी पत्नी हो , ये हमेशा याद रखना ...... जब वो ऐसी बातें करता , मैं परेशान हो जाती ।
मुझे पता था मैंने किस दुनिया मे कदम रखा है ।
मयंक के साथ जीवन बेहद आनंददायक था । मैं उसके साथ उसकी posting पे गयी । हमने अपनी छोटी सी गृहस्थी बसाई । एक साल बाद वो Major बन गए और उनकी posting काश्मीर में शोपियाँ में हो गयी । ये आतंक का गढ़ था ।
मैं हमेशा परेशान रहती । News से तो हमेशा दूर ही रहती ।
मयंक मेरा ध्यान रखते । मौका निकाल के Birtdays और Anniversaries पे भी आते । शादी को बेशक़ 4 साल हो चले थे , पर Border पे जाते पति को Goodbye बोलना आसान नही होता ।
एक बार छुट्टी आये । जाने लगे तो बोले , Lets make a Family ...... I wanna be a Dad ......
फिर उसके बाद कभी नही आये । सिर्फ उनकी खबर आई ।
Sir के सिर में गोली लगी है ...... मेरी तो दुनिया ही उजड़ गयी ।
ये कैसे हो सकता है ...... आज सुबह ही तो बात हुई थी .....
मैं भागी भागी श्रीनगर पहुंची .... वो Coma में थे .....
उन्हें देख मैं टूट गयी ...... Doctor ने बताया , He's Brain Dead ...... मैं उनसे बातें करती ...... मुझे लगता , ये शायद मेरे लिये ही लौट आएं .....जीवन मृत्यु का संघर्ष 15 दिन चला । अंत मे मैंने उनसे कहा , I Love you and I'm proud of You ...... Please Rest now ...... और मयंक चले गए ...... उनके अंतिम संस्कार में उनकी पूरी battalion शामिल हुई । अदम्य साहस और शौर्य के लिये उन्हें सेना Medal मिला ।

आज उन्हें गये 2 महीने हो गये । पर मुझे अब भी नही लगता कि वो चले गये , हमेशा के लिये । मुझे लगता है एक और posting हुई है ..... मैं उनकी यादें संजोती हूँ ।
उनके करीब रहने की कोशिश करती हूँ । कभी उनकी घड़ी पहन के तो कभी उनकी वर्दी पहन के सोती हूँ ..... उससे उनकी खुशबू आती है । मुझे लगता है उनसे लिपट के सोई हूँ .....
अब मैं उनकी मृत्यु का शोक नही करती ।
मुझे उनपे गर्व होता है ।
मैंने उनसे सीखा कि अपने देश से और किसी व्यक्ति से टूट के प्यार कैसे किया जाता है ...... Unconditional Love .

एक फौजी पत्नी की कलम से ......
मूल पोस्ट English में लिखी गयी थी।
हिंदी अनुवाद किया है ।

11/11/2024

गांठ बांध लीजिए...*🪢 कन्याओं का विवाह 21 से 25 वे वर्ष तक, और लड़कों का विवाह 25 से 29वें वर्ष की आयु तक हर स्थिति में हो जाना चाहिए !*
*🪢 फ्लैट न लेकर जमीन खरीदो, और उस पर अपना घर बनाओ! वरना आपकी संतानों का भविष्य पिंजरे के पंछी की तरह हो जाएगा*
*🪢 गांव से नाता जोड़ कर रखें ! और गांव की पैतृक सम्पत्ति, और वहां के लोगों से नाता, जोड़कर रखें !*
*🪢 अपनी संतानों को अपने धर्म की शिक्षा अवश्य दें, और उनके मानसिक व शारीरिक विकास पर अवश्य ध्यान दें !*
*🪢 किसी भी और आतंकवादी प्रवृत्ति के व्यक्ति से सामान लेने-देने, व्यवहार करने से यथासंभव बचें !*
*🪢 घर में बागवानी करने की आदत डालें,(और यदि पर्याप्त जगह है,तो देशी गाय पालें।*
*🔖 होली, दीपावली,विजयादशमी, नवरात्रि, मकर संक्रांति, जन्माष्टमी, राम नवमी, आदि जितने भी त्यौहार आयें, उन्हें आफिस/कार्य से छुट्टी लेकर सपरिवार मनाये।*
*🪢 !(हो सके तो पैदल, व परिवार के साथ )*
🪢 *प्रात: काल 5-5:30 बजे उठ जाएं, और रात्रि को 10 बजे तक सोने का नियम बनाएं ! सोने से पहले आधा गिलास पानी अवश्य पिये (हार्ट अटैक की संभावना घटती है)*
*🪢 यदि आपकी कोई एक संतान पढ़ाई में असक्षम है, तो उसको कोई भी हुनर (Skill) वाला ज्ञान जरूर दें !*
*🪢 आपकी प्रत्येक संतान को कम से कम तीन फोन नंबर स्मरण होने चाहिए, और आपको भी!*
*🪢 जब भी परिवार व समाज के किसी कार्यक्रम में जाएं, तो अपनी संतानों को भी ले जाएं ! इससे उनका मानसिक विकास सशक्त होगा !*
*🪢 परिवार के साथ मिल बैठकर भोजन करने का प्रयास करें, और भोजन करते समय मोबाइल फोन और टीवी बंद कर लें !*
*🪢 अपनी संतानों को बालीवुड की कचरा फिल्मों से बचाएं, और प्रेरणादायक फिल्में दिखाएं !*
*🪢 जंक फूड और फास्ट फूड से बचें !*
*🪢 सांयकाल के समय कम से कम 10 मिनट भक्ति संगीत सुने, बजाएं !*
*🪢 दिखावे के चक्कर में पड़कर, व्यर्थ का खर्चा न करें !*
*🪢 दो किलोमीटर तक जाना हो, तो पैदल जाएं, या साईकिल का प्रयोग करें !*
*🪢 अपनी संतानों के मन में किसी भी प्रकार के नशे (गुटखा, तंबाखू, बीड़ी, सिगरेट, दारू...) के विरुद्ध चेतना उत्पन्न करें,तथा उसे विकसित करें !*
*🪢 सदैव सात्विक भोजन ग्रहण करें, अपने भोजन का ईश्वर को भोग लगा कर प्रसाद ग्रहण करें ! !*
*🪢 अपने आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगायें, व नित्य प्रति दिन पूजा, दीपदान अवश्य करें !*
*🪢 अपने घर पर एक हथियार अवश्य रखें, ओर उसे चलाने का निरन्तर हवा में अकेले प्रयास करते रहें, ताकि विपत्ति के समय प्रयोग कर सकें ! जैसे-लाठी,हॉकी,गुप्ती, तलवार,भाला,त्रिशूल व बंदूक/पिस्तौल लाइसेंस के साथ !*
*🪢 घर में पुत्र का जन्म हो या कन्या का, खुशी बराबरी से मनाएँ ! दोनों जरूरी है ! अगर बेटियाँ नहीं होगी तो परिवार व समाज को आगे बढाने वाली बहुएँ कहाँ से आएगी और बेटे नहीं होंगे तो परिवार समाज व देश की रक्षा कौन करेगा !*

25/10/2024

एक गैंगस्टर ने धमकी दी और सलमान को Y+ स्तर की सिक्योरिटी दे दी गई। यहां न जाने ऐसे कितने लोग हैं जिन्हें किसी गुंडे, बदमाश से अपनी जान का खतरा है। क्या पुलिस उन सभी को Y+ स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है? आज भी बहुत से लोग पुलिस थाने, कोर्ट-कचहरी में अपील करते हैं कि हमें जान का खतरा है पर उनकी कोई नहीं सुनता? सुरक्षा देना तो दूर की बात है। राजनीतिक सिफारिशों के दबाव से ज्यादा हुआ तो थ्री नॉट थ्री रायफल के साथ एक कांस्टेबल सुरक्षा के लिए दे दिया जाएगा लेकिन Y+ स्तर की सुरक्षा किसी को नहीं मिलेगी। मगर सलमान खान एक मशहूर सेलिब्रिटी है इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत सलमान को Y+ केटेगिरी की सिक्योरिटी प्रदान कर दी। अब सलमान खान पुलिस के तगड़े थ्री लेयर पहरे में रहते हैं। महाराष्ट्र पुलिस के चुने हुए 11 ट्रेंड कमांडो AK 47 के साथ सलमान की सुरक्षा में चौबीस घंटे खड़े रहते हैं। इसके अलावा 24-25 हथियारबंद पुलिसकर्मी सलमान के घर के बाहर हमेशा मौजूद रहते हैं।

सलमान के काफिले में उनकी निजी गाड़ियों के अलावा 5 पुलिस की गाड़ी और एक एंबुलेंस साथ चलती है। शूटिंग स्थल को पहले मुंबई पुलिस अच्छे से चेक करती है। जब पुलिस ग्रीन सिग्नल देती है तब सलमान अपनी कार से उतरते हैं। क्या बात है लेकिन एक आम आदमी अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन, कोर्ट-कचहरी, मानवाधिकार आयोग के चक्कर लगाता रहता है परन्तु उसको सुरक्षा नहीं मिलती क्योंकि वो सलमान खान नहीं है। कौन कहता है कि इस देश कानून एक आम आदमी के लिए भी उतना ही गंभीर है जितना एक सेलिब्रिटी के लिए? न्याय की मूर्ति में कितने भी बदलाव कीजिए लेकिन सच तो ये है कि इस देश में जिंदगी सिर्फ सेलिब्रिटी ही जी रहे हैं। बाकि तो सिर्फ मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए ही पैदा होते हैं।

11/10/2024

यह लेख एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसका हाल ही में निधन हुआ है। (9 अक्टूबर 2024)
कुछ सूचना जैसे व्यक्ति की मौत किस हालत में हुई और क्या घटनाएँ घटित हुई, अधिक जानकारी मिलने पर परिवर्तित की जा सकती हैं।
रतन टाटा (28 दिसंबर 1937–9 अक्टूबर 2024) भारतीय उद्योगपति थे जो टाटा समूह और टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे 1991 से 2012 तक टाटा समूह, के अध्यक्ष थे जो भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक इकाई है। इसके अतिरिक्त, अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक वे समूह के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। उनके नेतृत्व में, टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया और कई महत्वपूर्ण अधिग्रहण किए। 2000 में तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण प्राप्त करने के बाद, 2008 में उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिला। उम्र संबंधी बीमारी के कारण 2024 में उनकी मृत्यु हो गई।
Om shanti 🙏

28/09/2024

श्राद्ध खाने नहीं आऊंगा

"अरे! भाई बुढापे का कोई ईलाज नहीं होता . अस्सी पार चुके हैं . अब बस सेवा कीजिये ." डाक्टर पिता जी को देखते हुए बोला .
"डाक्टर साहब ! कोई तो तरीका होगा . साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है ."
"शंकर बाबू ! मैं अपनी तरफ से दुआ ही कर सकता हूँ . बस आप इन्हें खुश रखिये . इस से बेहतर और कोई दवा नहीं है और इन्हें लिक्विड पिलाते रहिये जो इन्हें पसंद है ." डाक्टर अपना बैग सम्हालते हुए मुस्कुराया और बाहर निकल गया .
शंकर पिता को लेकर बहुत चिंतित था . उसे लगता ही नहीं था कि पिता के बिना भी कोई जीवन हो सकता है . माँ के जाने के बाद अब एकमात्र आशीर्वाद उन्ही का बचा था . उसे अपने बचपन और जवानी के सारे दिन याद आ रहे थे . कैसे पिता हर रोज कुछ न कुछ लेकर ही घर घुसते थे . बाहर हलकी-हलकी बारिश हो रही थी . ऐसा लगता था जैसे आसमान भी रो रहा हो . शंकर ने खुद को किसी तरह समेटा और पत्नी से बोला -
"सुशीला ! आज सबके लिए मूंग दाल के पकौड़े , हरी चटनी बनाओ . मैं बाहर से जलेबी लेकर आता हूँ ."
पत्नी ने दाल पहले ही भिगो रखी थी . वह भी अपने काम में लग गई . कुछ ही देर में रसोई से खुशबू आने लगी पकौड़ों की . शंकर भी जलेबियाँ ले आया था . वह जलेबी रसोई में रख पिता के पास बैठ गया . उनका हाथ अपने हाथ में लिया और उन्हें निहारते हुए बोला -
"बाबा ! आज आपकी पसंद की चीज लाया हूँ . थोड़ी जलेबी खायेंगे ."
पिता ने आँखे झपकाईं और हल्का सा मुस्कुरा दिए . वह अस्फुट आवाज में बोले -
"पकौड़े बन रहे हैं क्या ?"
"हाँ, बाबा ! आपकी पसंद की हर चीज अब मेरी भी पसंद है . अरे! सुषमा जरा पकौड़े और जलेबी तो लाओ ." शंकर ने आवाज लगाईं .
"लीजिये बाबू जी एक और . " उसने पकौड़ा हाथ में देते हुए कहा.
"बस ....अब पूरा हो गया . पेट भर गया . जरा सी जलेबी दे ." पिता बोले .
शंकर ने जलेबी का एक टुकड़ा हाथ में लेकर मुँह में डाल दिया . पिता उसे प्यार से देखते रहे .
"शंकर ! सदा खुश रहो बेटा. मेरा दाना पानी अब पूरा हुआ ." पिता बोले.
"बाबा ! आपको तो सेंचुरी लगानी है . आप मेरे तेंदुलकर हो ." आँखों में आंसू बहने लगे थे .
वह मुस्कुराए और बोले - "तेरी माँ पेवेलियन में इंतज़ार कर रही है . अगला मैच खेलना है . तेरा पोता बनकर आऊंगा , तब खूब खाऊंगा बेटा ."
पिता उसे देखते रहे . शंकर ने प्लेट उठाकर एक तरफ रख दी . मगर पिता उसे लगातार देखे जा रहे थे . आँख भी नहीं झपक रही थी . शंकर समझ गया कि यात्रा पूर्ण हुई .
तभी उसे ख्याल आया , पिता कहा करते थे -
"श्राद्ध खाने नहीं आऊंगा कौआ बनकर , जो खिलाना है अभी खिला दे ."
माँ बाप का सम्मान करें और उन्हें जीते जी खुश रखे।

15/08/2024

**कुछ इस तरह फ़कीर ने*
*ज़िंदगी की मिसाल दी,*
*मुट्ठी में धूल ली और हवा में उछाल दी।*

*रोज रोज गिर कर भी मुक़म्मल खड़े है,*
*ऐ ज़िंदगी देख मेरे हौसले तुझसे भी बड़े है।*
🙏🏻🇮🇳 *....सत्यमेव जयते.il* 🇮🇳🙏🏻

09/08/2024

History in Paris! Star Javelin Thrower Subedar Major Neeraj Chopra has bagged a Silver medal at the Paris Olympics 2024 with a throw of 89.45m. He is the first Indian athlete to win a Gold and a Silver in two successive Olympic Games. 🫡 🇮🇳

Rajnath Singh ADGPI - Indian Army Press Information Bureau - PIB, Government of India

22/12/2023

♦️संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा में तुलना करना मतलब सड़क किनारे लगे मोमोस और domino's के पिज्जा के बीच तुलना करने जैसा है.बिल्कुल बेमेल.

♦️संदीप माहेश्वरी की वज़ह से किसी भिखारी का भी एक रुपये का नुकसान नहीं हुआ होगा वहीं MLM जैसी फ्रॉड कम्पनी के ठेकेदार बिंद्रा की बजह से भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में कई लाख लोग अपना पैसा डुबो चुके हैं.

♦️बड़ी खुशी की बात है बदलते समय में लोग अब इस फ्रॉड बिजनैस पर खुलकर बात कर रहे हैं .जो काम सरकार को करना चाहिए था वो काम संदीप माहेश्वरी और आचार्य प्रशांत जैसे लोगों को करना पड़ रहा है.

♦️सरकार MLM कंपनियों के संचालकों को तुरंत गिरफ्तार करे उनकी संपति पर ED, CBI और अन्य जांच एजेंसियों की जांच बैठाई जाए और पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिलना चाहिए.

♦️ सरकारों को बस अपना टैक्स चाहिए चाहें किसी का माथा फोड़ो चाहें किसी का गला काट दो.सरकारों को हर जगह से बस अपना टैक्स लेकर नहीं निकल लेना चाहिए. नैतिकता नाम की कोई चीज़ है या नहीं.

♦️पिछले 12 सालों से संदीप जी को सुन रहा हूँ. उन्होंने हमेशा अच्छी सलाह दी है. उन्होंने कभी नहीं कहा हमारा ये प्रोडक्ट ले लो वो प्रोडक्ट ले लो.उनके यूट्यूब चैनल पर इस समय 28.3M subscriber हैं जो दुनिया का सबसे बड़ा नान प्रॉफिट चैनल है.

♦️मैं खुले मंच से संदीप माहेश्वरी को सपोर्ट करता हूँ. आप भले ही मुझसे सहमत न हों. आपका स्वागत है...!! 🖤

Sandeep Maheshwarii️❤️
Dr.Vivek Bindraa🤮








20/12/2023

हेलमेट पहनने के फायदे...............
1. उधारी वाले नहीं पहचान पाते।
2. दुश्मन नहीं पहचान पाते।
3. पुलिस परेशान नहीं करती।
4. गंजापन छुपा सकते हो।
5. घर वापसी के समय उल्टा करके आलू -प्याज- टमाटर रख लो।
6. चश्मे की कोई जरूरत नहीं।
7. किसी को नमस्ते करने की जरूरत नहीं। क्योंकि करोगे तो पहचानेगा नहीं।
8. गाड़ी बिगड़ने पर उसे स्टूल बना लो।
9. आपत्तिकाल में यमराज भी नहीं पहचान पाएगा और आपको छोड़ कर आगे बढ़ जाएगा ।.
और कितने फायदा लोगे....?
कम से कम अब तो हेलमेट पहन लो.
ये बोझ नहीं आपकी सुरक्षा के लिए है.

हेलमेट पहने और सुरक्षित रहें...!! 🖤📚

20/10/2023

कहते हैं जिनके खुद के ख्वाब पूरे नहीं होते, वे दूसरों के सपने पूरे करने के लिए जान लड़ा देते हैं। केएल राहुल के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में शतक लगाने का सुनहरा मौका था। भारत 200 रनों का पीछा कर रहा था और स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन था। इस वक्त राहुल 91 रनों पर खेल रहे थे। उन्होंने सोचा कि पहला चौका लगा देता हूं और फिर छक्का जड़कर शतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दूंगा। 50 से ज्यादा गेंद बाकी बची थी। राहुल ने शॉट खेला और गेंद सीमा रेखा पार 6 रन के लिए चली गई। भारत 52 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीत गया और केएल राहुल 97 पर नाबाद रह गए। केएल राहुल नहीं चाहते थे कि बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के साथ ऐसा कुछ भी हो।

जिस वक्त जीत के लिए 30 रन बाकी बचे थे, राहुल ने विराट को साफ कर दिया कि अब मैं गेंद को सिर्फ ब्लॉक करूंगा। एक दौर ऐसा आया, जहां पर भारत को जीत के लिए और विराट को शतक के लिए 26 रनों की दरकार थी। इस दौरान केएल राहुल ने सिंगल लेने से मना कर दिया। विराट कोहली ने कहा कि आलोचक यह कह सकते हैं, हम अपने पर्सनल माइलस्टोन के लिए खेल रहे हैं। जवाब में खेल राहुल ने विराट से कहा कि अभी काफी गेंद बाकी बची है आप आराम से बड़े शॉट खेलिए और शतक बनाइए। इसी का नतीजा रहा कि विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 97 गेंद पर 6 चौकों और 4 छक्कों के साथ 103* रन बनाकर 48वां वनडे शतक जड़ दिया। क्या आप मानते हैं कि केएल राहुल ने विराट के साथ वह नहीं होने दिया जो उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था? ❤️

12/09/2023

टीम भारत को बहुत बहुत बधाई।
इस हार को पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा।

05/09/2023

मेरे सभी आदरणीय गुरु को , साथीगण को जिनसे मुझे कुछ ना कुछ सीखने को मिला है उन सभी को और मेरे भारत की संस्कृति और सनातन संस्कृति को बनाए रखने के लिए सभी गुरुजनो को शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभ कामनाएं सभी बहुत स्वस्थ रहें और सभी दीर्घयु हो,,,,ऐसे ही आगे भी शिक्षा व संस्कृति की अलख जगाये रखे #जयहिंद 🙏🙏🙏
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#जय #श्रीराम_जय_जय_हानुमान

Want your school to be the top-listed School/college in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Agra
282002

Opening Hours

Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm