Mahendra Singh Inter College NSS Cell

Mahendra Singh Inter College NSS Cell Mahendra Singh Inter College
NSS Official account

आज दिनाक 10-01-25 को महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्...
11/01/2025

आज दिनाक 10-01-25 को महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने रामबाग क्षेत्र में स्थित चीनी के रोजा में स्वच्छता अभियान चलाया और सैलानियों को इसकी विशेषताएं बताई और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और परिसर के अंदर स्वयंसेवको ने साफ-सफाई की, स्वसेवकों में खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया तीसरे दिवस योजना अधिकारी ओम प्रकाश तोमर , अनुज सिंह , अंशुल , सोनम , रिचा वर्मा , सिम्मी पिप्पल , तनु पिप्पल उपस्थित रहे

आज दिनांक 09-01-2025 को महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने विशेष शिविर के...
09/01/2025

आज दिनांक 09-01-2025 को महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने विशेष शिविर के दूसरे दिन गौतम नगर, अब्बास नगर, कछपुरा, क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया और मेहताब बाग के पास स्थित ग्यारह शीड़ी में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे पार्क को साफ किया इस विशेष शिविर के विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मोहन सिंह एवं योजना अधिकारी ओमप्रकाश तोमर एवं अनुज सिंह , अंशुल सर , सुभी , लक्ष्मी सिंह आदि अध्यापक उपस्थित रहे

सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभआज दिनांक 08-01-2025 को महेंद्र सिंह कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज आगरा की एन. एस.एस इका...
09/01/2025

सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

आज दिनांक 08-01-2025 को महेंद्र सिंह कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज आगरा की एन. एस.एस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ राकेश गेस्ट हाउस नियर गोगाजी इंटर कॉलेज प्रकाश नगर में हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश , विद्यालय के अध्यापक अनुज सिंह रामवीर सिंह और मोहन सिंह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश तोमर ने स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं को राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति सेवा भाव के दायित्व को समझाया, अनुज सिंह ने एन.एस.एस क्या है और उसके उद्देश्य को बताया और आगामी सात दिवस के कार्यक्रम के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और शिविर के दौरान जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान, सड़क सुरक्षा अधिनियम एवं मतदाता जागरूक अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विषय पर कार्य करेंगे जिससे देश एवं समाज नई दिशा में आगे बड़े शिविर में उन सभी योजनाओं को लेकर चर्चा की जो स्वयंसेवक आगामी दिनों मैं करेंगे इस विशेष शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में योजना अधिकारी ओमप्रकाश तोमर और विद्यालय के प्रमुख अध्यापक उपस्थित रहे

महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने उप शिक्षा निदेशक मंडल उत्तर प्रदेश पत्र स...
29/10/2024

महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने उप शिक्षा निदेशक मंडल उत्तर प्रदेश पत्र संख्या 474 के आदेश अनुसार " माय भारत " की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर माय भारत - यह दिवाली माय भारत वाली के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने रामबाग क्षेत्र में स्थित एतमादुद्दौला मे रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए और लोगों को ड्राइविंग करते समय प्रॉपर ट्रैफिक सिग्नल्स और ट्रेफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया इस रोड सेफ्टी कार्यक्रम में विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी ओमप्रकाश तोमर पूर्व योजना अधिकारी अनुज सिंह स्वयंसेवक उपस्थित रहे

महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर आगरा में " स्वच्छता ही सेवा है " कार्यक्रम अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के  कार...
23/09/2024

महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर आगरा में " स्वच्छता ही सेवा है " कार्यक्रम अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सफाई रैली निकाली और यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर जाकर श्रमदान किया और सफाई के लिए लोगों प्रेरित किया और लोगों को कूड़े को डस्टबिन में डालने के लिए और रेलवे स्टेशन और अन्य जन सामान्य स्थान को साफ-सुथरा रखना के लिए लोगों से अपील की विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी ओमप्रकाश तोमर ने बापूजी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी लोगों से निवेदन किया कि वह अपने घर और आस पड़ोस में साफ सफाई रखें जिससे बापूजी का सपना पूर्ण हो और एक हम नए स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकें स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती संतोषी कश्यप , रेखा शर्मा और अनुज सिंह उपस्थित रहे

आज दिनांक 14.8.2024 को महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज आगरा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत '' हर घर ...
14/08/2024

आज दिनांक 14.8.2024 को
महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज आगरा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत '' हर घर तिरंगा अभियान " के तहत हनुमान नगर, नुनिहाई रोड़ पर "तिरंगा यात्रा" निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय की योजना अधिकारी एवं अध्यापक उपस्थित रहे

महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज आगरा में आज दिनांक12/08/24 को  नशा मुक्ति अभियान को क्रियान्वित किए जाने ...
12/08/2024

महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज हनुमान नगर यमुना ब्रिज आगरा में आज दिनांक12/08/24 को नशा मुक्ति अभियान को क्रियान्वित किए जाने के तहत आज विद्यालय की सभीविद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने की तथा अपने परिवार में और अपने पड़ोस में लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक शपथ दिलाई गई

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमा सिंह ने नशे को सभी बुराइयों की जड़ बताया। कहा कि इससे व्यक्ति हीं नहीं उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। नशा किसी भी प्रकार का हो वह नशा अपने परिवार को अपने पड़ोस को अपने समाज को खत्म करने की ओर ले जाता है, इसलिए हमें समाज में इस जागरूकता अभियान को मजबूती के साथ चलाना है। विद्यालय की योजना अधिकारी प्रतिभा ने कहा कि नशा उस दीमक की तरह है जो हमारी संस्कृति और सामाजिक ताना-बाना को अंदर-अंदर चाल देती है, इसलिए हमारे विद्यार्थियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने परिवार के साथ-साथ पास पड़ोस को भी नशा करने से रोकें और उन्हें नशा ने होने वाले रोग और नुकसान के बारे में बताएं पूर्व योजना अधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं जिससे समाज में लोगों को शारीरिक और आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस नशा मुक्ति कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाये उपस्थित रहे

06/05/2024

Address

Agra
282006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahendra Singh Inter College NSS Cell posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Mahendra Singh Inter College NSS Cell:

Shortcuts

Share

Category