23/12/2023
19/12/2023 को डॉ भीमराव आंबेडकर विश्विद्यालय के समाज कार्य विभाग के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने नव आगंतुक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘संगम’ का आयोजन किया। छात्रों ने अपने जूनियर्स का तिलक लगाकर सर्वप्रथम स्वागत किया और आगे के भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान सीनियर्स और जूनियर्स ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। सीनियर्स में छात्रा सुखविंदर कौर ने अपने नृत्य से सभी का मन मोहित कर लिया और छात्रा प्रतीक्षा पचौरी, दीक्षा सिंह, भावना, खुशी आदि ने भी अपने सामूहिक नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।जूनियर्स में भी छात्र निखिल जादौन तस्मिया और निखिल वर्मा ने भी अपने नृत्य से अपने हुनर की झलक दिखला कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग्याध्यक्ष प्रो रनवीर सिंह ने छात्रों को अपने अंदर वर्तमान के परिपेक्ष्य में कौशल विकास करने के लिए प्रेरित किया और अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान ही समाज कार्य विभाग के ही डॉ मो हुसैन ने अपने चुटीलें अंदाज में छात्रों के साथ मिलकर अपनी कुछ नज़्म और कविताएं आदि प्रस्तुत की। मंच संचालन छात्र शिवेंद्र तोमर ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाज विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो मो अरशद, प्रो रणवीर सिंह, डॉ राजेश कुशवाहा, डा राजीव वर्मा, डॉ दिव्या शर्मा, डॉ शिवांगी दुबे आदि उपस्थित रहे।