Ups Bhalokhara Composite Fathabad Agra

Ups Bhalokhara Composite Fathabad Agra Education

उच्च प्राथमिक विद्यालय भलोखरा में वार्षिकोत्सव व शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानितफतेहाबाद (आगरा)। उ...
11/04/2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय भलोखरा में वार्षिकोत्सव व शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
फतेहाबाद (आगरा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय भलोखरा कंपोजिट में आज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गेल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक एस.पी. सिंह एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में एसबीआई छीपीटोला चेस्ट शाखा के प्रबंधक सजेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे। साथ ही इस्कॉन मंदिर से देवकी नंदन जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी नरेश पाल जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं "स्कूल चलो अभियान" के अंतर्गत आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन संजय शर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि पूर्व एआरपी सोमेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा की विभिन्न योजनाओं एवं उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, स्मृति चिह्न एवं संविधान की प्रति भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित कुल 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को "उत्कृष्ट बाल रत्न 2025-26" सम्मान से नवाजा गया। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एस.पी. सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान तथा गुरु-शिष्य परंपरा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी शिक्षा चौपाल के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिल कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उच्चस्तरीय तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर समिति उपाध्यक्ष रजनी जी ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। अंत में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सक्सेना ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण— राजीव कुमार सक्सैन, राजीव कुमार, अनिल कुमार, धर्मेश चंद्र, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, विवेक कुमार, विकास यादव , सोनम, भोला सिंह, हरिओम , जय पाल सिंह, विनीता यादव, साधना सिंह, ममता वर्मा, देव सर, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा।@

अटल आवासीय परीक्षा आगरा में मण्डल में बलिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भलोखरा कंपोजिट फतेहाबाद की लक्ष्मी बनी टाॅपर...
30/03/2026

अटल आवासीय परीक्षा आगरा में मण्डल में बलिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भलोखरा कंपोजिट फतेहाबाद की लक्ष्मी बनी टाॅपर।

अटल आवासीय विद्यालय परीक्षा 2026: आगरा के भलोखरा विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा म....

30/03/2026

Ups Bhalokhara Composite

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में लक्ष्मी ने मंडल में किया टॉप, आयुष का भी चयनआगरा जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित क...
30/03/2026

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में लक्ष्मी ने मंडल में किया टॉप, आयुष का भी चयन
आगरा जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय भलोखरा के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में बालिका वर्ग में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, इसी विद्यालय के छात्र आयुष का बालक वर्ग में चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की इस सफलता के पीछे धर्मेश चन्द्र एवं विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें परीक्षा के लिए समर्पित रूप से तैयार किया।
अटल आवासीय विद्यालय योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो पंजीकृत श्रमिकों, अनाथ एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
इन विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास और व्यक्तित्व निखार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सुरक्षित वातावरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये विद्यालय बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सरकार का उद्देश्य प्रदेश के 18 मंडलों में 18,000 से अधिक बच्चों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में अग्रसर करना है। यह योजना न केवल शिक्षा प्रदान करती है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देती है।

बहुत बहुत मंगलकामनाए लक्ष्मी।👩‍🎓
29/03/2026

बहुत बहुत मंगलकामनाए लक्ष्मी।👩‍🎓

"शिक्षा का उजियारा, भविष्य हमारा प्यारा!" 🌟​हमें गर्व है हमारे उच्च प्राथमिक विद्यालय भलोखरा (कंपोजिट), फतेहाबाद पर, जहा...
29/03/2026

"शिक्षा का उजियारा, भविष्य हमारा प्यारा!" 🌟
​हमें गर्व है हमारे उच्च प्राथमिक विद्यालय भलोखरा (कंपोजिट), फतेहाबाद पर, जहाँ हम न केवल अक्षर ज्ञान देते हैं, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान भरने के लिए तैयार करते हैं। 📚✍️

Address

UPS BHALOKHARA CAMPOSITE FATEHABAD AGRA
Agra
282001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ups Bhalokhara Composite Fathabad Agra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share