15/08/2026
दिनांक 15 अगस्त 2026 को RSETI Agar Malwa में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक श्री मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई, जिला पंचायत CEO श्री B. S. Solanki, RSETI निदेशक श्री अजय शंकर सिंह एवं जिला परियोजना अधिकारी श्री संजय सक्सेना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री मधु गेहलोत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों, RSETI स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।