26/03/2025
सियोंन कालेज मे"महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास" पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित।
हनुमानगढ़ रोड स्थित सियोंन कॉलेज में आईक्यूसी और रिसर्च सैल द्वारा आईसीएसएसआर के सहयोग से आयोजित की गई और हाइब्रिड मोड मेॅ सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय सेमिनार"महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास" (Women Empowerment and Social Development) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।आये सभी मेहमानो का स्वागत प्राचार्य डा.जी.एल शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. इमैनुएल नाहर यूएसओएल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, थे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कमला पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
वक्ताओं में श्री देव प्रकाश नारंग, डॉ. प्रदीप ठकराल प्राचार्य श्री सत्य साईं बी.एड. कॉलेज किरायईवाला मलोट, डॉ. गीतिका खुगर श्री गुरु नानक कॉलेज दिल्ली, डॉ. सुशीला नारंग प्राचार्य केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन ,और डॉ. विपुल नारंग केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डा.तृप्ता परमार प्राचार्य सन्त दरबारा सिह कॉलेज आफ ऐजुकेशन फार वुमन लोपो मोगा,एडवोकेट कपिल वन्सल बार कौन्सिल अबोहर,मैडम दिव्या टिन्ना सहायक प्रोफेसर एव अध्यक्ष, महिला विकास प्रकोष्ठ, डा.सरबजीत कौर प्राचार्य गुरुनानक कॉलेज श्री मुकसर साहिब, डा.कविता एसोसिएट प्रोफेसर केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर, भी उपस्थित थे,
इस अवसर पर बड़ी संख्या अन्य कॉलेजों व्याख्याता गण शिक्षाविद छात्र-छात्राएं और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सेमिनार का समापन गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ