Amrit Model Sr. Sec. School

Amrit Model Sr. Sec. School The school has its own beautiful campus spread over an area of approx. 3 acres. It comprises of School Hostel Block, Administrative Block, Class Rooms.

Amrit Model School, established in 1968, has made innumerous efforts to inculcate quality education to our students. ‘Today’s Learner, Tomorrow’s Leader’ being the motto of our school, we aim at teaching the best and quality education with the clear vision of leading the school committed to provide a holistic excellent education for a changing world. We have highly qualified staff members, well-fu

rnished buildings, well-equipped facilities, and a strong foundation towards the ex*****on of courses. Learning today helps them lead a better life tomorrow!

12/11/2020
Amrit Model Sr. Sec. School would love your feedback. Post a review to our profile.
21/08/2020

Amrit Model Sr. Sec. School would love your feedback. Post a review to our profile.

Post a review to our profile on Google

*स्वतंत्रता दिवस पर अमृत स्कूल में सेल्फी विद तिरंगा थीम का आयोजन*🔹 *सभी क्रांतिकारियों व शहीदों के कर्जदार जिनकी बदौलत ...
15/08/2020

*स्वतंत्रता दिवस पर अमृत स्कूल में सेल्फी विद तिरंगा थीम का आयोजन*

🔹 *सभी क्रांतिकारियों व शहीदों के कर्जदार जिनकी बदौलत मिली आजादी-श्यामली कालड़ा*
अबोहर-कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएगें हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है। उपरोक्त पक्तियों से सीख लेते हुए दिन शनिवार दिनांक 15 अगस्त को स्थानीय सुंदर नगरी गली नं 2 स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सेल्फी विद तिरंगा थीम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के अधिकतर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा व श्यामली कालड़ा ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेट की। श्री कालड़ा ने बताया कि आज हम अपनी आजादी का 73वां साल मना रहे है और ये हम सब के लिए बहुत की सौभाग्य की बात है। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है। इसलिए स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए सेल्फी विद तिरंगा थीम का आयोजन करवाया गया। जिसके तहत स्कूल के कई विद्यार्थियों के तिरंगे के साथ विभिन्न प्रकार से सेल्फी लेकर स्कूल को भेजी और देश के प्रति अपने प्रेम व भावना को जाहिर किया। श्री कालड़ा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 भारतीय इतिहास का सबसे भाग्यशाल और महत्वपूर्ण दिन था, जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश के लिए आजादी हासिल की थी और भारत के पहले प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा फहराया गया था। तब से इस खास दिन को हर भारतीय एक उत्सव की तरह मनाता है। इस दिन उन सभी महान क्रांतिकारियों व जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जिनकी बदौलत हम लोग आजाद हुए। श्रीमति श्यमाली कालड़ा ने कहा कि हम उन सभी क्रांतिकारियों व शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। देश के महान शूरवीरों, क्रांतिकारियों व कई वीर जवानों की शहादत के दम पर हमने ये आजादी हासिल की है। ऐसे शूरवीरों और क्रांतिकारियों के प्रति प्रत्येक भारतवासी का कत्तर्वय बनता है कि वो उन्हें सदैव सलाम करे और उनकी शहादत का याद रखे क्योंकि उन्होंने अपने भारत देश व भावी पीढ़ी की आजादी के लिए अपनी जान खुशी खुशी न्यौछावर कर दी।

Mahatma Gandhi, Jawaharlal Nehru, Bhagat Singh, BR Ambedkar and many others had one thing common in them, a burning desi...
15/08/2020

Mahatma Gandhi, Jawaharlal Nehru, Bhagat Singh, BR Ambedkar and many others had one thing common in them, a burning desire for liberty and a healthy respect for what it takes to be free. Lets promote this spirit and celebrate our 73rd independence day.

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,आप खुशियों के दीप जलाएं,परेशानी आपसे आंखे चुराए,कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं
11/08/2020

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,
आप खुशियों के दीप जलाएं,
परेशानी आपसे आंखे चुराए,
कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं

भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है राखी का त्यौहार- सुनीत कालड़ा-अमृत स्कूल के विद्यार्थियों ने होममेड राखी बनाकर अपने भ...
05/08/2020

भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है राखी का त्यौहार- सुनीत कालड़ा
-अमृत स्कूल के विद्यार्थियों ने होममेड राखी बनाकर अपने भाईयों की कलाई पर बांधी
अबोहर- बहन चाहे सिर्फ प्यार दुलार, नहीं मांगती बड़े उपहार, रिशता बना रहें सदियों तक, मिले भाई को खुशियां हजार। उपरोक्त लाइनों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सुंदर नगरी स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन ही रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।
इस पावन अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा व श्यामली कालड़ा ने विद्यार्थियों की रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई दी। श्री कालड़ा ने बताया कि स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए थे कि वे होममेड राखी ही अपने भाई की कलाई पर बांधे। अधिकतर विद्यार्थियों द्वारा होममेड राखी बनाई और अपने भाइयों की कलाई पर बांध कर उसकी सेल्फी स्कूल को भेजी। श्री कालड़ा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि राखी भारत में मनाया जाने वाला महत्तवपूर्ण त्यौहार है। भाई बहन के अटूट प्रेम को समर्पित यह त्यौहार पूरे देश भर पर हर्षोल्लास से मनाया जाता है। रक्षा का मतलब सुरक्षा व बंधन का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए प्रार्थना करती है। रक्षाबंधन से संबधित बहुत सारी पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई है। श्रीमति कालड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि रक्षाबंधन का अर्थ सुरक्षा का एक अनूठा रिश्ता, जिसमें बहनें अपने भाईयों को राखी का धागा बांधती हैं। लेकिन यह धागा मित्रता की भावना से भी बांधा जाता है, जिसे हम दोस्ती का धागा भी कहते है। रक्षाबंधन के दिन बहन से राखी बंधवाते समय भाई यह प्रण लेते हैं कि मैं जीवन भर अपनी बहन की रक्षा करूंगा। उन्होंने होममेड राखी बनाने वाले बच्चों की राखियों की भरपूर प्रशंसा की।

प्यारे विद्यार्थियोंं, जैसा कि आप सभी जानते है कि सोमवार को भाई बहन के प्यार का प्रतीक राखी का त्यौहार आ रहा है। मेरी ओर...
31/07/2020

प्यारे विद्यार्थियोंं, जैसा कि आप सभी जानते है कि सोमवार को भाई बहन के प्यार का प्रतीक राखी का त्यौहार आ रहा है। मेरी ओर से आप सभी को राखी की एडवांस में हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सभी विद्यार्थियों से अपील है कि वे अपने घरों में उपलब्ध मटीरियल से राखी बनाए और अपने भाई को पहनाएं। इसके साथ ही आपके द्वारा बनाई गई राखी व अपने भाई को राखी बांधते हुए की फोटो अपने कक्षा ग्रुप में भेजे, जिसे स्कूल द्वारा अखबार में प्रकाशित करवाया जाएगा।
धन्यवाद
प्रिंसिपल
अमृत स्कूल

अमृत स्कूल की छात्रा मंजू ने 98.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया पहला स्थान-छात्रा ईश्नप्रीत ने दूसरा व अर्शिया अरोड...
30/07/2020

अमृत स्कूल की छात्रा मंजू ने 98.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया पहला स्थान
-छात्रा ईश्नप्रीत ने दूसरा व अर्शिया अरोड़ा ने पाया तीसरा स्थान
-शत प्रतिशत रहा अमृत स्कूल के बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
अबोहर- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किए बारहवीं के परीक्षा परिणामों में अमृत मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। स्कूल की छात्रा मंजू पुत्री श्री मोहिंदर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.44 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बताया कि स्कूल के शत प्रतिशत परिणाम का श्रेय स्कूल के मेहनती स्टाफ व होनहार विद्यार्थियों को जाता है। उन्होंने बताया कि मंजू जिसने 98.44 प्रतिशत (443/450)अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है वहीं ईश्नप्रीत पुत्री श्री जसविंदर सिंह ने 96 प्रतिशत (432/450) अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा अर्शिया अरोड़ा पुत्री श्री गुरकिरपाल सिंह ने 93.78 प्रतिशत (422/450) अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्र अमृतपाल सिंह पुत्र श्री गुरमेल सिंह ने 92.22 प्रतिशत (415/450) अंक हासिल कर स्कूल में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्रा ईशा गिरधर पुत्री अशोक कुमार ने 90.44 प्रतिशत (407/450) व अभिजीत आनंद पुत्र श्री आंनद ने 89.78 प्रतिशत (404/450) अंक हासिल किए। प्रिंसिपल श्री कालड़ा ने बताया कि कक्षा के 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 7 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत व 10 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए समस्त स्कूल स्टाफ सहित उनके अभिभावको को हार्दिक बधाई दी है।
छात्रा मंजू से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी मेहनत और लगन पर पूरा विश्वास था। इसके अलावा उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया।
छात्रा ईश्नप्रीत ने बताया कि वे भविष्य में टीचर लाइन में जाना चाहती है। फिलहाल वे कंप्यूटर में बीसीए कर अपनी पढ़ाई को जारी रखेगी।
छात्रा अर्शिया अरोड़ा से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे भविष्य में अध्यापक बनकर देश और समाज हित में कार्य करेगी। आज अगर मेरे इतने बढिय़ा नंबर आए है तो इसका श्रेय मेरे अध्यापकों की दी हुई शिक्षा, मेरे बड़ों के अर्शीवाद और मेरी मेहनत का नतीजा है।

कोरोना महामारी के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद पड़े हैं। लेकिन शिक्षण संस्थानों द्वारा अपने विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनक...
30/07/2020

कोरोना महामारी के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद पड़े हैं। लेकिन शिक्षण संस्थानों द्वारा अपने विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए भरकस प्रयास किए जा रहे है। स्कूलों द्वारा विभिन्न प्रकार की तकनीकों का प्रयोग कर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए सुंदर नगरी स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी की ओर से BeDigitalMind कंपनी की मदद से एक LMS (लरनिंग मैनेजमेंट सिस्टम) लांच किया जा रहा है। इस सिस्टम की मदद से विद्यार्थी को स्कूल जैसा माहौल मुहैया करवाने की कोशिश की गई है और एक ही प्लेटफार्म पर पढ़ाई से संबंधित प्रत्येक सुविधा दी जाएगी। इस सिस्टम के Feature निम्रलिखित हैं-
- विद्यार्थियों के लिए Complete Online System है, जिसमें उसे एक ही प्लेटफार्म पर पढ़ाई से संबंधित हर चीज मुहैया करवाई जाएगी।
- इसमें Online Classes, Online Videos, Online Assignments, PPT & Online Examination की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी Content को अलग से भेजने की जरूरत नहीं।
- विद्यार्थी System में अपनी ID पर Log In कर देख सकेगे हर चीज।
-विद्यार्थियों के लिए उनके सेलेबस के अनुसार काम को अपलोड कर सकते हैं।
- विद्यार्थी अपनी Assignments को भी अपलोड कर सकते हैं।
- प्रत्येक सप्ताह के बाद सभी विद्यार्थियों का Online Quiz लिया जाएगा, जिसका परिणाम साथ के साथ ही देखा जा सकता है।
- विद्यार्थी Online Yoga Class, Dance Class and Physical Fitness भी लगा सकते हैं।
- जैसे-2 विद्यार्थी System में काम करेगा, System द्वारा उनके काम को Evaluate कर Points दिए जाएंगे।

2019-20 Activities
29/06/2020

2019-20 Activities

2019-20 activities
29/06/2020

2019-20 activities

Address

Abohar
152116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amrit Model Sr. Sec. School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Amrit Model Sr. Sec. School:

Shortcuts

Share

Category