Green Land Public School, Abohar

Green Land Public School, Abohar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Green Land Public School, Abohar, Campus Building, St No 18, Nai Abadi, Chhoti Pauri, Abohar.

07/11/2019
ग्रीन लैंड स्कूल मे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बन्धन का त्योहार         स्थानीय नई आबादी गली नम्बर 18 मे स्थित ग...
14/08/2019

ग्रीन लैंड स्कूल मे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बन्धन का त्योहार
स्थानीय नई आबादी गली नम्बर 18 मे स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बन्धन का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया ।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे फैनसी ड्रेस पहन कर आये ।बच्चो ने देश भक्ति के गानो पर नृत्य प्रस्तुत किया l
इस अवसर पर राखी मेकिंग का प्रतियोगीता का आयोजन किया गया ।जिस मे बच्चो ने बढ चड कर भाग लिया ।श्री मती अंजू बंसल जी ने ओर पूरे स्टाफ ने अजादी का ओर रक्षा बन्धन का मह्त्व बताते हुये बच्चो को बधाई दी।फैनसी ड्रेस ओर प्रथम,द्वितया,स्थान पर आये बच्चो को पुरष्कार दे कर स्म्मानीत किया गया।समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया ।

03/08/2019

ग्रीन लैंड स्कूल में मनाया गया तीज का त्यौहार
स्थानीय नई आबादी गली नंबर 18 में स्थित ग्रीन लैंड स्कूल में तीज का त्यौहार बङी धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने पंजाबी पोशाक पहन कर पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। बच्चे पारम्परिक खाना भी लेकर आए। स्कूल की प्रिंसीपल श्री मती अंजू बांसल जी ने तीज की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है ।यह महिलाओं का उत्सव है । अंत में पंजाबी पोशाक पहन कर आए बच्चो को ईनाम देकर सम्मानित किया गया ।

Counting by play @ .....pre.Nur
18/05/2019

Counting by play @ .....pre.Nur

आज ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में मदर्स डे बड़ी धूम धाम से मनाया गया ।अबोहर ..नई आबादी में स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल मे...
12/05/2019

आज ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में मदर्स डे बड़ी धूम धाम से मनाया गया ।
अबोहर ..नई आबादी में स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शरुआत विजय कुमार ने विद्यार्थियों को मां का महत्व बताते हुए की । इसी के साथ ही विद्यार्थियों ने मां को समर्पित गीत व नृत्य पेश किए । गाने पर नृत्य को देख कर उपस्थितियो की आखें भर आई । नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने तू कितनी भोली है , गाने पर नृत्य पेश करके सब का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल श्री मती अंजू बांसल जी ने सभी को मदर्स डे की बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया।

A visit to temple ...
10/05/2019

A visit to temple ...

21/04/2019
*ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी पर्व**-बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दी पंजाबी सभ्याचा...
13/04/2019

*ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी पर्व*
*-बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दी पंजाबी सभ्याचार की आकर्षक प्रस्तुति*
*अबोहर*: ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान प्री नर्सरी से दसवीं श्रेणी तक के लड़के व लड़कियां पंजाबी वेशभूषा में बड़े ही आकर्षक ढंग से सुसज्जित होकर आए। बच्चों ने पंजाबी सभ्याचार व संस्कृति पर आधारित विभिन्न लोकप्रिय पंजाबी लोक गीतों की धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बच्चों की खुशी व उत्साह देखते ही बनता था। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अंजू बांसल व समूह स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बैसाखी के पर्व की बधाई दी और इस दिन के ऐतिहासिक महत्व से परिचित करवाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि इसी दिन 1699 में गुरु गोबिंद जी ने आनंदपुर में खालसा पंथ की स्थापना की थी। गेहूं की फसल के पकने की खुशी में भारतीय किसान वर्ग भी इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। वाईस प्रिंसिपल श्रीमती सुमन मक्कड़ ने भी बच्चों को वैशाखी पर्व की बधाई देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए इससे जुड़ी विभिन्न घटनाएं सुनाई। उन्होंने बच्चों को पंजाबी सभ्याचार व संस्कृति से परिचित करवाया और सभी को भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों से प्रेरित होकर जीवन बिताने के लिए प्रेरणा दी।

Kangaroo Race....  masti
08/04/2019

Kangaroo Race.... masti

30/03/2019

शानदार रहा ग्रीन लैंड पब्लिक हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम
ग्रीन लैंड स्कूल अबोहर, द्वारा आज वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा अध्यापकों द्वारा की गई मेहनत का रंग देखने को मिला जिस कारण उनके चेहरों पर एक अनूठी मुस्कान झलक रही थी। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बांसल ने बताया कि विद्यार्थी सत्र के आरंभ से अपने वार्षिक परिणाम को अच्छा बनाने के लिए रात-दिन एक कर मेहनत करता है जिसका शानदार तथा शत प्रतिशत परिणाम उन्हें आज देखने को मिला।
दूसरी तरफ अभिभावकों ने अपने बच्चों के इस शानदार परिणाम का श्रेय स्कूल, स्कूल मैनेजमेंट तथा स्कूल के अध्यापकों को दिया। अपनी बातचीत ने उन्होंने बताया कि किस प्रकार विभिन्न विधियों का प्रयोग, स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए किया जाता है जो शिक्षा प्राप्त करने में उनके लिए सहायक सिद्व होती हैं। अपने बच्चों को प्रगति की राह पर अग्रसर करने के लिए माता-पिता द्वारा स्कूल को धन्यवाद किया गया तथा सदैव विद्यार्थियों को इसी प्रकार मार्ग-दर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।
अन्त मे प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बांसल जी ने मेधावी छात्रों तथा उनके माता-पिता को बधाई दी तथा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ की।

प्रधानाचार्या

Address

St No 18, Nai Abadi, Chhoti Pauri
Abohar
152116

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Telephone

+91 163 422 6296

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Green Land Public School, Abohar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share