17/08/2026
" मेले धीयां नाल" का सफल आयोजन।
श्री गुरु नानक ए वी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबोहर में *मेला तीयां दा * बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसका थीम "मेले धीयां नाल" रखा गया। इस मौके पर स्कूल की सभी छात्राएं अध्यापिकाएं तथा बच्चियों की माताएं शामिल हुईं। सबसे पहले जागो सेरेमनी में जागो निकाली गई। बोलियां और गिद्दा डालकर तीज के इस मेले का आगाज़ किया गया। पींघ सेरेमनी में बच्चियों ने झूला झूल कर सावन की तीज का आनंद उठाया। तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम में सभी कक्षाओं की छात्राओं द्वारा गिद्दा, भंगड़ा, पंजाबी डांस द्वारा समय बांध दिया गया। इस मौके पर *मिस पंजाबन तथा *तीयां दी रानी मुकाबले करवाए गए जिसमें स्कूल की लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें जूनियर ग्रुप की हिना मिस पंजाबन चुनी गई तथा रूही रनर रही। सीनियर ग्रुप में मिस पंजाबन का खिताब सानिया कंबोज ने जीता। सातवीं कक्षा की गुंजन *तीयां दी रानी * चुनी गई। प्रिंसिपल श्रीमती अमनदीप शर्मा ने तीज के त्यौहार की बधाई देते हुए पंजाबी सभ्याचार में रंगी इन छात्राओं को अपने विरसे से जुड़े रहने की प्रेरणा दी और यूं ही हंसते मुस्कुराते रहने का आशीर्वाद दिया। मंच संचालन सिमरन कंबोज तथा सुमनदीप कौर ने किया। इस मौके पर अध्यापकों को भी पंजाबी सभ्याचार से संबंधित गेम करवाई गई। स्कूल के प्रधान श्री वीरेंद्र ग्रोवर, मैनेजर श्री ओम प्रकाश लूथरा, सेक्रेटरी श्री विपिन सेतिया सहित सभी कमेटी मेंबरों ने इस त्यौहार की सभी को हार्दिक बधाई प्रेषित की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पंजाबी सभ्याचार और विरसे को जीवित रखने के इस प्रयास की सराहना की गई। अंत में सभी पंजाबी गीतों की तर्ज पर झूम कर नाचे । किकली डाली गई और धूम धड़ाके के साथ तीज के समागम का समापन किया गया। इस आयोजन में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सरदार मंजीत सिंह के नेतृत्व में एन सी सी के छात्रों का विशेष योगदान रहा ।वीडियोग्राफी पंकज शर्मा द्वारा की गई ।मैडम शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए स्कूल टीम का आभार जताया और स्कूल की खुशहाली की कामना की।