02/03/2026
#देहरादून में आस्था, परंपरा और उत्साह के अद्भुत संगम श्री झण्डे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। 8 #मार्च 2026 को श्री #झण्डे जी के भव्य आरोहण के साथ इस वर्ष के मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।🌸🙏🏻
शुक्रवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा-अर्चना एवं अरदास संपन्न हुई। धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। ✨दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, जहां अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भाव-विभोर वातावरण में श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया गया।✨🌸
सुबह 9 बजे दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज से रवाना हुआ जत्था दोपहर 12ः10 बजे अराईंयावाला पहुंचा। परंपरा के अनुसार पुराने श्री झंडे जी को पूरे सम्मान एवम् भक्तिभाव के साथ उतारा गया। तत्पश्चात दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से पवित्र स्नान कराकर #60 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आरोहण किया गया। इस दिव्य दृश्य के दौरान श्रद्धालु गुरु महाराज की महिमा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे। अनेक श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नतमस्तक हुए। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद एवं लंगर का वितरण किया गया, जिसमें अपार संगत ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। ✨✨
#