14/05/2026
बरकट्ठा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का भव्य स्वागत, भाजपा पर बोला बड़ा हमला
बरकट्ठा हजारीबाग : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बरकट्ठा आगमन पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में झामुमो केंद्रीय सदस्य यासीन खान के आवास पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यासीन खान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का अभिनंदन किया। मंच संचालन एजाज अहमद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता का भरोसा और प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विपक्ष जितना उन पर हमला करेगा, जनता का समर्थन उतना ही मजबूत होता जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार जनता के विकास और हर वर्ग की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।कार्यक्रम के दौरान ओलमा-ए-झारखंड की ओर से डॉ. इरफान अंसारी को “मसीहा-ए-झारखंड” सम्मान से नवाजा गया। सम्मान मिलने के बाद मंत्री ने क्षेत्र की जनता और आयोजन समिति का आभार जताया। अपने संबोधन में मंत्री ने हजारीबाग के पौता गांव की घटना का जिक्र करते हुए स्थानीय सांसद पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करना जनप्रतिनिधि की संवेदनहीनता को दर्शाता है। इस बयान के बाद सभा में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य यासीन खान, मौलाना तस्लीम मदनी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी, पूर्व प्रत्याशी सरफराज अंसारी, तस्लीम अंसारी, नसीम खान, मिन्हाज अहमद, जाहिद खान, नवाब खान, सलीम अंसारी, कयूम अंसारी, डॉ. इसराफिल, मुखिया निजाम अंसारी, मुखिया अब्बास अंसारी, तफज्जुल हुसैन, अजमल हुसैन, नारायण दास, मोइन अंसारी, कासिम मियां, सफीक अंसारी, अजीज अंसारी, अनवर अंसारी, रहमत अली, कलाम अंसारी, अब्दुल हफीज, सत्तार खान, सन्नी खान, फहीम खान, सेराज अंसारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बरकट्ठा में आयोजित यह कार्यक्रम राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टिकोण से चर्चा का केंद्र बना रहा।