08/02/2026
आज पटियाली सेंट के. एम. इंटर कॉलेज पटियाली में जिला विज्ञानं क्लब कासगंज की तरफ से जनपद में विज्ञानं लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित *स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम* का आयोजन हुआ जिसमें तीन प्रतियोगिताओं - विज्ञानं मॉडल प्रतियोगिता, पोस्टर- पेंटिंग एवं स्वस्थ जीवन पर नाट्य प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा प्रदूषण रहित वातावरण को अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे हम शुद्ध वातानुकूलित जीवन यापन करे और सभी को ऐसा करने के लिए प्रेरित भी करे l कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि में मुख्य अतिथि की भूमिका में सरल व्यक्तित्व से ओतप्रोत क्षेत्रीय विधायिका मा. नादिरा सुल्तान जी (बिटिया) मौजूद रहीं, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कासगंज जिले में जिला समनव्यक जिला विज्ञानं क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता जी, एवं बेसिक शिक्षा परिषद के एस. आर. जी श्रीमान जीतेन्द्र सिंह जी एवं विज्ञानं के रिसोर्स पर्सन श्रीमान संजय सिंह जी एवं विद्यालय के अभिभावक परम आदरणीय विद्यालय प्रबंधक श्रीमान श्यामकिशोर गौर जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह हमें जीने के लिए आवश्यक तत्व जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी और पर्यावरण का होना न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि पूरे विश्व के अस्तित्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने मंचा पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह हमें जीने के लिए आवश्यक तत्व जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी और भोजन प्रदान करता है। लेकिन यदि पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है, तो हमारे जीवन पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसलिए, स्वच्छ पर्यावरण का होना न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि पूरे विश्व के अस्तित्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है l
साथ ही विद्यालय प्रबंधक जी ने सभी मंचासीन अतिथियों का बैच लगाकर व शॉल उढ़ाकर स्वागत सम्मान किया l