29/07/2024
तराई के गूलरभोज डैम के वेटलैंड एरिया में प्रवासी पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने के साथ अब एक और कवायद शुरू की जा रही है। ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र को नई पहचान मिले। स्टेट वेटलैंड अथारिटी के माध्यम से संरक्षण को लेकर जल शक्ति मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इस प्रस्ताव का मकसद वेटलैंड का ईको टूरिज्म के लिहाज से विकसित करने के साथ जल संरक्षण की दिशा में काम करना भी है। इसके अलावा वन विभाग अपने स्तर से यहां बर्ड वाचिंग कैंप आयोजित करने जा रहा है। ताकि देश भर से पक्षी विशेषज्ञ यहां आकर विविध प्रजाति का दीदार कर सकें और इस जगह को प्रचारित भी करे।
तराई यानी ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित गूलरभोज, नानकसगार, तुमडिय़ा डैम, हरिपुरा, बौर, बैगुल व धौरा आदि जलाशयों के पास हर साल अक्टूबर महीने में विदेशी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। साइबेरिया, तिब्बत समेत कई देशों से लंबा सफर कर यह पक्षी यहां पहुंचते
08/09/2023
18/08/2023
18/08/2023