22/11/2025
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवत में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया I
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक एवम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये I
समारोह के अंत में मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया I
इंजी. मेहबूब अली शेख मुख्य अतिथि(अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग शिमला), डा. स्पर्श शर्मा (मेडिकल ऑफिसर)और
श्री नाज़र सेदोली (सेवानिवृत सी.आई.डी.ऑफिसर) ने सम्मानित अतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत की I
इसके अलावा श्री राजेंद्र चौहान, श्री दिनेश प्रिमटा, श्री जितेंद्र ब्रागटा और श्री मनोज चौहान विशेष अतिथि के रूप में इस समारोह में सम्मिलित हुए I
10/10/2025
तमन्ना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित!
रा.व.मा. विद्यालय देवत की 10वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना
ने नेरवा में हुई ज़िला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में
वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन कर चौपाल ज़ोन को विजयी
बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई l
अपने इस दमदार प्रदर्शन के दम पर चयनित होकर तमन्ना
चौपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
में ज़िला शिमला का प्रतिनिधित्व करेगीl
विद्यालय की इस होनहार बेटी की इस विशेष उपलब्धि से
संपूर्ण देवत पंचायत, विद्यालय परिवार और तमन्ना का खुद
का परिवार बहुत गर्व और खुशी महसूस कर रहा है l
विद्यालय परिवार की ओर से तमन्ना को हार्दिक बधाई एवं
भविष्य के लिए शुभकामनाएं!
06/09/2025
Happy Teacher's Day to all the wonderful Teachers 🙏
अगर यादें कुछ ताज़ी हो जाए तो चैनल को subscribe करना ना भूलें धन्यवाद l😍🙏
21/06/2025
आज राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय देवत में 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य। करो योग रहो निरोग।