07/05/2026
नमस्कार अभिभावकगण, 🙏🏼
SKS स्कूल के लिए कल का दिन विशेष है। हमारी पूर्व छात्रा प्रीति जेवरिया (IPS, UPSC Rank 521) कल सुबह 8:00 बजे स्कूल पधार रही हैं।
वे विद्यार्थियों से रूबरू होंगी और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी। हम चाहते हैं कि हमारे सभी विद्यार्थी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और एक IPS अधिकारी के अनुभवों से सीखें।
समय: कल सुबह 8:00 बजे
स्थान: स्कूल ग्राउंड
सादर,
प्रबंधन, SKS स्कूल डूमोली खुर्द