06/05/2023
"कैरियर गाइडेंस कैम्प का आयोजन"
आज दिनांक 06 मई 2023 को इक़रा पब्लिक सैकंडरी स्कूल, ब्यावर (ज़िला अजमेर) में कैरियर गाइडेंस कैम्प का आयोजन हुआ।
प्रोग्राम का संचालन करते हुए इकरा पब्लिक सैकंडरी स्कूल ब्यावर के प्रिंसिपल जनाब मेहबूब खान ने बताया कि ये प्रोग्राम हॉलिस्टिक एजुकेशन बोर्ड, राजस्थान द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें हॉलिस्टिक एजुकेशन बोर्ड राजस्थान के कैरियर काउंसलर मुहम्मद आबिद खान ने विद्यार्थियों के सामने 10वी व 12वी के बाद किये जा सकने वाले कोर्सेज का विवरण PPT प्रेजेंटेशन से प्रस्तुत किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर चुनने में होने वाली रुकावटों , अपनी रुचियों को जानने और उचित कैरियर का चुनाव करने के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरीके व ओरेंटशन टेस्ट द्वारा अपने कैरियर को चुनने के लिए बच्चों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुहम्मद अनवर साहब द्वारा की गई, इसके बाद मुमताज़ अली साहब (सचिव, इकरा एजुकेशन सोसाइटी व ज़िला संयोजक JIH अजमेर, पाली और राजसमन्द, ब्यावर) ने कार्यक्रम के उद्देश्य व उसकी रूपरेखा से सम्भन्धित बात रखी।
इसके बाद जनाब सलीम अख़्तर (प्रदेश सचिव एस.आई.ओ. राजस्थान) द्वारा प्रोग्राम में आए विद्यार्थियों को छात्र संगठन एस.आई.ओ.का परिचय करवाया।
पूर्व कर्नल सलीम खान साहब ने विद्यार्थियों के सामने मोटिवेशनल बातें रखीं।
अंत में मुहम्मद आदिल सैफी (प्रदेश अध्यक्ष, SIO राजस्थान) ने समाज के नवनिर्माण में विद्यार्थियों की भागीदारी पर अपनी बात रखी। और समाज में फैली बुराइयों रूपी अंधेरो को दूर करने के लिए विद्यार्थियों व युवाओं को आगे आने के लिए कहा।
डॉ० जावेद हुसैन साहब (अध्यक्ष इकरा एजुकेशनल सोसायटी, ब्यावर) द्वारा सभी मेहमान, शिक्षक और विद्यार्थियों को इस सेमिनार में भाग लेने व मेहमानों और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम में मोहम्मद ज़ाहिद (महासचिव, SIO राजस्थान) और मुहम्मद इरफ़ान साहब (प्रिंसिपल इकरा पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ सल्ला) के अतिरिक्त विभिन्न अध्यापकगण व 100 के लगभग विद्यार्थी शामिल रहे।
इस प्रोग्राम में ब्यावर शहर व आस पास के गांव से विद्यार्थियों ने भाग लिया।