UDAY Memorial B.ED. College

UDAY Memorial B.ED. College

Share

B. ED. , D. EL. ED COURSE

26/04/2025

उदय मेमोरियल बी० एड० कॉलेज, राँची में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
आज दिनांक 26/04/2025 दिन शनिवार को उदय मेमोरियल बी० एड० कॉलेज, केदल, राँची के प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, झारखण्ड स्वास्थ्य मिशन, राँची के अध्यक्ष श्री संतोष सोनी द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 250 से अधिक प्राध्यापकों, प्रशिक्षुओं एवं आस-पास के ग्रामीणों के निःशुल्क जेनरल एवं स्त्री रोग जाँच, दन्त रोग जाँच, नेत्र रोग जाँच एवं हियरिंग (कान) का जाँच अनुभवी डॉक्टरों एवं टेकनिशियनों के द्वारा किया गया।
इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक सभी जगहों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए। ताकि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेदांता हॉस्पिटल के डॉ० प्रतिमा, विकाश कुमार पाठक, मुकुंद मिश्रा, पुतुल, प्रभा कुजूर सेंटर फॉर साईट आई हॉस्पिटल के डॉ० सोनिता, डॉ० निशु कुमारी, पीयूष कुमार, कल्पना हियरिंग एंड स्पीच क्लीनिक के साहिल राज, साकेत कुमार, सिनर्जिक डेंटल क्लीनिक के डॉ० राजेश कुमार, सोमरी देवी, बिट्टू ऑप्टिकल के शाहनवाज नैयर का बहुमूल्य योगदान रहा।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर के अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री संतोष महतो, निदेशक श्री राजेश कुमार कण्डरवार, प्राचार्य डॉ॰ चन्दन कुमार पंकज, उपप्राचार्या श्रीमति दयामनी कुमारी, जनसूचना पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार कण्डरवार, डी॰ एल॰ एड॰ विभागाध्यक्ष श्रीमती स्वाती अंजना टोप्पो, कार्यालय प्रबंधक श्री रूपेश कुमार कण्डरवार, व्याख्यातागण अलका कुमारी, निर्मला कुमारी, संदीप कु० महतो, रेहान फैजल, डॉ॰ मनोज कुमार राणा, संदीप कुमार, डॉ॰ रूबिना सिंह, अनिसा खातून, सलमा टुडू, नित्यानन्द कोईरी, सुनिता किस्पोट्टा, नम्रता कुमारी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी सुजाता जोजो, अरूण कुमार पाहन, शालिनी कुमारी, रिंकू कुमारी तथा बी० एड० एवं डी० एल० एड० के सभी प्रषिक्षु छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Want your school to be the top-listed School/college?

Telephone