शिक्षक अधिकार मंच

शिक्षक अधिकार मंच

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from शिक्षक अधिकार मंच, Katihar, Katihar.

शिक्षक अधिकार मंच शिक्षकों और शिक्षक अभ्यर्थियों की आवाज़ है। यहाँ शिक्षक बहाली, रिक्तियाँ, नियमावली, वेतन, शिक्षा नीतियाँ और अधिकारों से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी साझा की जाती है। शिक्षकों के हक़ की लड़ाई में हमारे साथ जुड़ें।

10/06/2026

खगड़िया में BPSC से चयनित 18 शिक्षिकाएं सेवा से बर्खास्त।
इनमें 17 उत्तर प्रदेश और 1 राजस्थान की शिक्षिका शामिल हैं।

09/06/2026

🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस की एडवाइजरी जारी 🚨

परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्र/उत्तरपत्र उपलब्ध कराने, लीक कराने या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले संदेशों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाना, स्थानीय थाना या संबंधित एजेंसियों को दें।

पेपर लीक और परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान लागू हैं। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

08/06/2026

🚨 देहरादून में बेटे को नकल करने से रोकने पर दरोगा पिता का हंगामा!

परीक्षा के दौरान बेटे को नकल करने से रोके जाने पर उसके पिता, जो पुलिस विभाग में दरोगा बताए जा रहे हैं, कॉलेज परिसर में घुस गए और शिक्षकों के साथ मारपीट की। घटना के बाद शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और कानून के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

08/06/2026

🚨 TRE-4 को लेकर बड़ा दावा! 🚨

शिक्षकों की रिक्तियां 10 दिनों में तैयार होने और जुलाई में TRE-4 अधियाचना भेजे जाने की बात कही गई है। लेकिन अभ्यर्थियों के मन में एक बड़ा सवाल है—

कहीं हर बार की तरह यह भी सिर्फ़ जुमला तो नहीं?
पिछले कई वादों और घोषणाओं के बाद भी अभ्यर्थी अभी तक स्पष्ट कैलेंडर, पदों की संख्या और भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। अब युवाओं को आश्वासन नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्रवाई चाहिए।

📢 सरकार समयबद्ध तरीके से पूरी जानकारी सार्वजनिक करे और TRE-4 प्रक्रिया जल्द शुरू करे।

07/06/2026

अग्निशमन विभाग का खान सर के इंस्टीट्यूट पर एक्शन, फायर सेफ्टी मानकों पर संस्थान खरा नहीं उतरा।

NEET मामले में सरकार और गोदी मीडिया से सवाल करने का नतीजा बताया जा रहा है। शायद यही वजह है कि बिहार में सच के साथ खड़े होने की हिम्मत बहुत कम लोग जुटा पाते हैं।















07/06/2026

BSSC Inter Level, CGL4 और BSO का Exam इस साल पॉसिबल नहीं।

Time Pass वाली सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खेल रही है।

लाखों अभ्यर्थी इंतजार में हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ कब तक चलेगा?

06/06/2026

सहरसा: निजी स्कूल के हॉस्टल से तीन बच्चों के गायब होने की खबर ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? लगातार सामने आ रही सुरक्षा खामियों के बीच सवाल उठता है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और सरकार क्या कर रहे हैं?

06/06/2026

एंकर Anjana Om Kashyap और TV Today Network ने खान सर और अभिनय शर्मा समेत 8 लोगों पर दिल्ली हाई कोर्ट में केस किया है। YouTube, Meta और X से वीडियो हटाने तथा ₹2 करोड़ हर्जाने की मांग की गई है।

#शिक्षक_अधिकार_मंच

06/06/2026

खान सर द्वारा सोमवार को अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दायर करने की खबर सामने आई है।
​भारतीय न्याय प्रणाली में अग्रिम जमानत एक सामान्य कानूनी प्रक्रिया है। अभी यह मामला न्यायालय के समक्ष है, इसलिए हमें अंतिम निर्णय आने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है और प्रक्रिया का सम्मान करना ही उचित है।

06/06/2026

खान सर का विरोध केवल वे लोग कर रहे हैं जो संकीर्ण मानसिकता रखते हैं और नहीं चाहते कि गरीब, असहाय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा बच्चा आगे बढ़े। जो लोग शिक्षा के नाम पर व्यापार करते हैं, उन्हें सर का कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना खटकता है। उन हज़ारों गरीब छात्रों से पूछिए, जिनके लिए वे उम्मीद की एक नई किरण बनकर आए हैं।

#शिक्षा_का_अधिकार

Want your school to be the top-listed School/college in Katihar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Katihar
Katihar