किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, Kisan Uchchatar Madyamik Vidyalay, KHSS

  • Home
  • किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, Kisan Uchchatar Madyamik Vidyalay, KHSS

किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, Kisan Uchchatar Madyamik Vidyalay, KHSS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, Kisan Uchchatar Madyamik Vidyalay, KHSS, Education Website, Dewa , Barabanki, .

🌟 गौरव का क्षण | किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि 🌟किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभ...
04/06/2026

🌟 गौरव का क्षण | किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि 🌟
किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा मोनिका यादव ने कक्षा 10 की उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 9वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
इस शानदार उपलब्धि के लिए आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मोनिका यादव को ₹1,00,000 की धनराशि एवं सैमसंग गैलेक्सी टैब प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी दिन अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में भी मोनिका यादव को माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मोनिका की कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी यह सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय परिवार मोनिका यादव एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
💐 मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे — मोनिका यादव ने इस कथन को सच कर दिखाया है। 💐

मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे” — इस कथन को मोनिका यादव ने सच कर दिखाया है।किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...
24/05/2026

मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे” —

इस कथन को मोनिका यादव ने सच कर दिखाया है।
किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मोनिका यादव ने वर्ष 2026 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
कल DIOS बाराबंकी श्रीमान ओ. पी. त्रिपाठी जी ने मोनिका यादव, उनके पूरे परिवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय (सपरिवार) तथा समस्त शिक्षकों को रात्रिभोज पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर DIOS सर ने मोनिका को सरप्राइज गिफ्ट के रूप में एक OnePlus Tablet भी भेंट किया।
DIOS सर ने मोनिका को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी यात्रा की केवल पहली सीढ़ी है, उसे अभी जीवन में बहुत आगे तक जाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने भी इस अवसर पर बताया कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए विद्यालय परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, किन्तु दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और टीमवर्क के बल पर उन सभी चुनौतियों को पार किया गया।
यह सम्मान केवल मोनिका की सफलता का उत्सव नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और शिक्षा के प्रति विश्वास की एक प्रेरणादायक मिसाल है।

26/04/2026

जब सफलता बड़ी हो तो जश्न भी बड़ा होना चाहिए | मोनिका यादव कि सफलता की खुशी मनाते सारे छात्र |

🎉 गर्व का क्षण 🎉किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलपुर, देवा, बाराबंकी की होनहार छात्रा मोनिका यादव (पिता: श्री उमेश...
23/04/2026

🎉 गर्व का क्षण 🎉
किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलपुर, देवा, बाराबंकी की होनहार छात्रा मोनिका यादव (पिता: श्री उमेश कुमार, माता: श्रीमती मंजू देवी) ने आज हाई स्कूल के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षाफल में 96.33% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 9वाँ स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। 🌟
विद्यालय परिवार मोनिका यादव को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 💐✨

17/04/2026

मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित महिला क्रिकेट मैच के फाइनल में हमारे विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय बालिका विद्यालय की टीम को पराजित कर विजय प्राप्त की। 🎉🥇
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय एवं खेल अध्यापक को भी सम्मानित किया गया, जो हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। 👏
विशेष रूप से हमारी प्रतिभाशाली छात्रा विनीता को इस मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ। 🏆
हम सभी विजेता खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं। 💐
📍 किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
— शिक्षा, संस्कार और सफलता का संगम

10/04/2026

Monika Yadav - NMMS 2027 ( 19th rank in Barabanki district)

10/04/2026

प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें

Address

Dewa , Barabanki

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, Kisan Uchchatar Madyamik Vidyalay, KHSS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share