CSU, G N JHA Campus

CSU, G N JHA Campus

Share

Collecting conserving/preserving the Manuscripts and editing as well as publishing them are some of

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 15/05/2026
Photos from CSU, G N JHA Campus's post 28/04/2026

दिनांक- 26.04.2026
गंगानाथ झा परिसर द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा प्रदर्शनी का आयोजन

भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गङ्गानाथ झा परिसर, प्रयागराज द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर आधारित द्विदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), झलवा, प्रयागराज के परिसर प्रांगण में दिनांक 25.04.2026 से 26.04.2026 तक किया गया। यह संगोष्ठी शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित की गई। उक्त संगोष्ठी में गंगानाथ झा परिसर, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने भारतीय ज्ञान परम्परा से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। "आईआईआईटी (IIIT) पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परम्परा का प्रभावी एकीकरण" विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य विचार-विमर्श, सहयोग और सार्थक संवाद के लिए एक बहुविषयक मंच प्रदान करना रहा, जिससे व्यावहारिक निष्कर्ष प्राप्त हो सकें। यह पहल भारत की समृद्ध और बहुआयामी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर संवाद को बढ़ावा देने और उन्हें समकालीन शिक्षा ढांचे में एकीकृत करने के तरीकों का पता लगाने का प्रयास करती है। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (SSUN) के राष्ट्रीय सचिव, श्री अतुल कोठारी जी के उद्बोधन ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों को प्रेरित किया।

राजेशकान्त तिवारी
संगणक विशेषज्ञ/मीडिया प्रभारी

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 28/04/2026

दिनांक 23-04-2026
अग्निशमन सेवा सप्ताह/कार्यक्रम (14-20 अप्रैल 2026) का आयोजन

कार्यालय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रयागराज के पत्रांक R1B8A/सी.एफ.ओ./अग्निशमन सेवा सप्ताह/2026/04 दिनांक 13.04.2026 के अनुपालन में परिसरीय सभागार में अग्निशमन उपायों एवं प्रक्रिया पर कार्यक्रम परिसर के निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिसर के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों को अग्निशमन के उपायों से परिचित काराया गया। परिसर में स्थापित अग्निशमन यन्त्र की स्थिति, उसकी समाप्ति तिथि का अवलोकन करने के उपरान्त अग्नि शमन की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। परिसर में पूर्व में स्थापित फायर एलार्मिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली की व्याख्या परिसर के संगणक विशेषज्ञ राजेशकान्त तिवारी द्वारा की गई। अनुभाग अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्र ने परिसर में अग्निकाण्ड होने पर परिसरीय सदस्यों से उनके दायित्वों पर चर्चा की। परिसर के छात्र-छात्राओं ने अग्नि के अत्यधिक भयावह होने से पूर्व ही उसका शमन करने की प्रक्रिया से सम्बन्धित अनेकों प्रश्न भी पूँछे जिनका वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत किया गया। परिसर के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को फायर कंट्रोल रूम / Fire Control Room नम्बर (प्रयागराज): 094544 18558, राष्ट्रीय फायर हेल्पलाइन: 101 (पूरे उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से प्रयागराज में भी इस्तेमाल होती है)। एकीकृत एमरजेंसी नंबर: 112 – इस पर कॉल करने पर ऑटो फायर, पुलिस या एम्बुलेंस को राउट कर दिया जाता है। आग लगने अथवा किसी भी अन्य आपात स्थिति में अविलम्ब 101 या 112 डायल कर अग्निशमन विभाग को सूचित करना चाहिये। उपस्थित जनों से इन सम्पर्क नम्बरों को कण्ठस्थ कर किसी भी आपात् स्थिति में इनके उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का संयोजन परिसर के संगणक विशेषज्ञ राजेशकान्त तिवारी द्वारा किया गया।

राजेशकान्त तिवारी
संगणक विशेषज्ञ/परिसर मीडिया प्रभारी

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 21/04/2026

दिनांक-17.04.2026
गंगानाथ झा परिसर में आज अष्टावधान जैसे दुर्लभ एवं अद्भुत बौद्धिक आयोजन

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के गंगानाथ झा परिसर में आज अष्टावधान जैसे दुर्लभ एवं अद्भुत बौद्धिक आयोजन का सफल संपादन हुआ। इस अवसर पर कर्नाटक से पधारे विद्वान डॉ. उमामहेश्वर एन. ने अवधानी के रूप में अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अष्टावधान एक विशिष्ट बौद्धिक कला है, जिसमें अवधानी एक साथ आठ विभिन्न प्रश्नकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों एवं चुनौतियों का समुचित समाधान करता है। इस विधा में निषिद्धाक्षरी, समस्यापूरणम्, दत्तपदी, उद्दिष्टाक्षरी, काव्यवाचन, आशुकाव्यम्, अप्रस्तुतप्रसंग तथा संख्याबन्ध जैसे विविध आयाम सम्मिलित होते हैं, जिनमें उच्च कोटि की स्मरण-शक्ति, एकाग्रता एवं काव्य-कौशल की आवश्यकता होती है।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शोधार्थियों—सुधांशु बडोनी, नवीन प्रसाद, आदित्य, अनिरुद्ध, मोहित शर्मा, सौभाग्य लक्ष्मी, केयूर तथा रघुवीर—ने प्रश्नकर्ता के रूप में सहभागिता निभाई। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले इस रोचक एवं ज्ञानवर्धक आयोजन ने उपस्थित सभी विद्वानों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑनलाइन माध्यम से परिसर निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन डॉ. यशवन्त कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परिसर प्रभारी निदेशक प्रो. जनार्दन प्रसाद पांडेय जी, परिसर सह निदेशक प्रो. देवदत्त सरोद जी एवं अन्य अध्यापक गण समुपस्थित रहें। अंततः यह अद्वितीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 21/04/2026

दिनांक 17-04-2026
गंगानाथ झा परिसर में अष्टावधान जैसे दुर्लभ एवं अद्भुत बौद्धिक आयोजन समाचार पत्रों में

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 17/04/2026

दिनांक 14-04-2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण

परिसर के सभागार में दिनांक 14.04.2026 को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर “भारतीय संविधान:भारतीय सभ्यता के मूल वाला जीवंत संविधान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन परिसरीय सभागार में किया गया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सेवार्थ संस्था एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगानाथ झा परिसर, प्रयागराज के संयुक्त तत्त्वावधान मे सम्पन्न हुआ। सेवार्थ संस्था की शेफाली ने भाषण प्रतियोगिता का संयोजन परिसर के सहायकाचार्य डॉ. यशवन्त कुमार त्रिवेदी के सहयोग से किया। उक्त भाषण प्रतियोगिता में प्रयागराज की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के अनेकों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा अपने भाषण प्रस्तुत किये। भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को परिसरीय सभागार में सम्पन्न कार्यक्रम में पुरस्कृत एव सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं में
अंजलि पाण्डेय, एम. ए. संस्कृत-प्रथम वर्ष - केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगानाथ झा परिसर, प्रयागराज ने प्रथम स्थान, कौशिकी श्रीवास्तव, बी.ए. एल.एल.बी.(ऑनर्स) प्रथम वर्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान एवं गोलू नाइक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त समस्त विजेताओं को परिसर के निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी, मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं विशिष्ट अतिथि श्री नीरज केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं में अंजलि पाण्डेय ने प्रथम, कौशिकी सिंह ने द्वितीय एवं गोलू नाइक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजेशकान्त तिवारी
संगणक विशेषज्ञ/मीडिया प्रभारी

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 17/04/2026

दिनांक 14-04-2026

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
परिसर के सभागार में दिनांक 14.04.2026 को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर “भारतीय संविधान:भारतीय सभ्यता के मूल वाला जीवंत संविधान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन परिसरीय सभागार में किया गया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सेवार्थ संस्था एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगानाथ झा परिसर, प्रयागराज के संयुक्त तत्त्वावधान मे सम्पन्न हुआ। सेवार्थ संस्था की शेफाली ने भाषण प्रतियोगिता का संयोजन परिसर के सहायकाचार्य डॉ. यशवन्त कुमार त्रिवेदी के सहयोग से किया। उक्त भाषण प्रतियोगिता में प्रयागराज की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के अनेकों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतिभागियों में मुख्यत: अधोलिखित छात्र-छात्राएँ सम्मिलित रहे-

तान्या केसरवानी - स्नातक तृतीय वर्ष – इलाहाबाद विश्वविद्यालय
मीनाक्षी मिश्रा- इण्टरमीडिएट- जगत तारन गर्ल्स इन्टर कालेज
साक्षी पाण्डेय- स्नातक तृतीय वर्ष – इलाहाबाद विश्वविद्यालय
रिया सिंह -बी.ए. एल.एल.बी.(ऑनर्स) प्रथम वर्ष- इलाहाबाद विश्वविद्यालय
कौशिकी श्रीवास्तव-बी.ए. एल.एल.बी.(ऑनर्स) प्रथम वर्ष-इलाहाबाद विश्वविद्यालय
कृतिका कुमारी -बी.ए. एल.एल.बी.(ऑनर्स) प्रथम वर्ष-इलाहाबाद विश्वविद्यालय
अंजलि पाण्डेय- एम. ए. संस्कृत-प्रथम वर्ष-के.सं.वि. गंगानाथ झा परिसर
शिफा सिंह -शोध छात्रा – वेद विभाग- के.सं.वि. गंगानाथ झा परिसर
उद्भव -शोध छात्र – अद्वैत वेदान्त दर्शन -केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
गोलू नाइक -प्राक्शोध छात्र-केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
उक्त छात्रों ने विषय से सम्बन्धी अपने भाषण प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता के सभी वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर महोदय से जुड़ी घटनाओं, संस्मरण के साथ अपना सम्भाषण सम्पन्न किया। प्रतियोगिता में इन छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

राजेशकान्त तिवारी
संगणक विशेषज्ञ/मीडिया प्रभारी

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 17/04/2026

दिनांक 14.04.2026
भारतीय संविधान की उत्कृष्टता, सार्थकता और यथार्थता राजनैतिक दलों की नैतिकता पर निर्भर-
न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी
परिसर के सभागार में दिनांक 14.04.2026 को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर “भारतीय संविधान:भारतीय सभ्यता के मूल वाला जीवंत संविधान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन सेवार्थ संस्था एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगानाथ झा परिसर, प्रयागराज के संयुक्त तत्त्वावधान मे किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. गौतम चौधरी, माननीय न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तथा विशिष्ट अतिथि श्री नीरज केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व अपर महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. गौतम चौधरी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान को एक संतुलित एवं जीवंत संविधान बताया। उन्होंने भारत के संविधान को विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सक्षम एवं समर्थ बताया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान निर्माणोपरान्त दिये गये कथन का विशेषत: उल्लेख करते हुए उन्होंने संविधान की उत्कृष्टता, स्वीकार्यता एवं सार्थकता को भारत देश के विभिन्न राजनीतिक दलों की नैतिकता पर निर्भर बताया। संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि श्री नीरज केशरीनाथ त्रिपाठी ने भारतीय संविधान को निरन्तर विकसित होता हुआ एक जीवंत संविधान बताया। उन्होंने लचीलेपन के साथ साथ कठोरता के समावेश को संविधान की समृद्धता एवं विशिष्टता का परिचायक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिसर के निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी ने भारतीय संविधान द्वारा सभी मतों, सम्प्रदायों एवं विचारधाराओं को समान रूप से सम्मान देने की भावना को भारतीय संस्कृति का परिचायक बताया। उन्होंने अपने उद्बोधन में संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर को भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का सच्चा अनुयायी एवं अनुगामी बताया। इसके पूर्व परिसर के सहनिदेशक प्रो. देवदत्त सरोदे ने समस्त उपस्थितजनों का स्वागत किया। बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर सेवार्थ संस्था द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सेवार्थ संस्था की सुश्री शेफाली द्वारा परिसर के अध्यापकों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन परिसर के सहायकाचार्य डॉ. यशवन्त कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेवार्थ संस्था के वैभव पाठक, शिवांगी सिंह चन्देल, अर्चना वर्मा के साथ ही पाण्डुलिपि विभागाध्यक्षा प्रो. अपराजिता मिश्रा, योग प्रशिक्षक डॉ. अंजनी कुमार पुण्डरीक, संगणक विशेषज्ञ एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजेशकान्त तिवारी, अनुभाग अधिकारी संजय कुमार मिश्र, प्रतिलिपिक विपिन द्विवेदी, कार्यालय सहायक आशीष द्विवेदी एवं ज्योति सहित अन्य परिसरीय अधिकारी, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ समुपस्थित रहे।

राजेशकान्त तिवारी संगणक विशेषज्ञ/मीडिया प्रभारी

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 15/04/2026

दिनांक 14.04.2026
भारतीय संविधान की उत्कृष्टता, सार्थकता और यथार्थता राजनैतिक दलों की नैतिकता पर निर्भर- समाचार पत्रों में

Photos from CSU, G N JHA Campus's post 14/04/2026

दिनांक 06-04-2026
प्राक्शोध पाठ्यक्रम 2025-26 के छात्र-छात्राओं द्वारा पूजन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम

दिनांक 06-04-2026 दिन सोमवार को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों से समागत छात्र-छात्राओं ने अपने पाठ्यक्रम से अधिकतम एवं सफलतम ज्ञानार्जन हेतु विस्तार भवन के संगोष्ठी कक्ष में विद्या एवं ज्ञान की महादेवी सरस्वती की उपासना एवं पूजन किया। प्राक्शोध षड्मासिक पाठ्यक्रम 2025-26 हेतु चयनित होकर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों से आगत इन छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रयागराज स्थित गंगानाथ झा परिसर को अपना केन्द्र बनाकर माता सरस्वती का पूजन एवं आराधन करते हुए अपनी सफलता का आशीर्वाद माँगा। परिसर के निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनसे भविष्य को संवारने के गुर प्राप्त किये। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे डॉ. नारायण दत्त मिश्र, संस्कृत लेखक एवं सम्पादक-वार्तावली, डी.डी.न्यूज ने छात्र-छात्राओं के साथ शोध कार्य को लेकर अत्यन्त सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने शोध कार्य में आने वाली अनेकों चुनौतियों से बाहर आकर मौलिकता लिये शोध कार्य को प्राथमिकता दी। प्राक्शोध पाठ्यक्रम 2025-26 के संयोजक डॉ. यशवन्त कुमार त्रिवेदी ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा से परिचित कराते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इसके पूर्व माता सरस्वती की प्रतिमा पर श्रद्धापुष्प अर्पण एवं पूजन की प्रक्रिया सम्पन्न कर सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को मंगलमय बना दिया। इस अवसर पर सत्र की अध्यक्षता कर रहे परिसर के निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी ने प्राक्शोध पाठ्यक्रम की उपयोगिता एवं महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शोध कार्य की गहनता एवं गम्भीरता से परिचित कराया। कार्यक्रम के पश्चात् सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षाओं में ज्ञानार्जन किया। इस अवसर पर परिसर के उपस्थित अन्य प्राध्यापक गण प्रो. देवदत्त सरोदे, प्रो. अपराजिता मिश्रा, अंकित मिश्र के साथ अन्य शैक्षिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ समुपस्थित रहे।

राजेशकान्त तिवारी
संगणक विशेषज्ञ/मीडिया प्रभारी

Want your school to be the top-listed School/college?

Opening Hours

Monday 09:15 - 18:30
Tuesday 09:15 - 18:30
Wednesday 09:15 - 18:30
Thursday 09:15 - 18:30
Friday 09:15 - 18:30
Saturday 09:15 - 18:30