धनगर एकता मंच

धनगर एकता मंच

Share

student education

🙏 आप सभी धनगर भाइयों-बहनों से निवेदन 🙏
धनगर समाज की एकता, अधिकार और प्रमाण पत्र की लड़ाई को मज़बूत करने के लिए
राष्ट्रीय धनगर महासभा से जुड़ें।
👉 एकता में ही ताक़त है – बंटेंगे नहीं, जीतेंगे!

28/04/2026

📌धनगर प्रमाण पत्र की लड़ाई तेज, मा0 जेपी धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुलंद की आवाज़
📍उत्तर प्रदेश/लखनऊ
धनगर समाज के धनगर जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहा संघर्ष अब और तेज होता नजर आ रहा है। धनगर समाज के लोग लगातार अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं और इसी कड़ी में मा0 जेपी धनगर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय धनगर महासभा) ने एक बार फिर सरकार और जनप्रतिनिधियों को कठघरे में खड़ा किया है।
जेपी धनगर ने अपने बयान में साफ कहा कि धनगर समाज अब किसी के झूठे आश्वासनों में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से धनगर समाज को सिर्फ वादों में उलझाया गया, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दो टूक शब्दों में कहा—कि
“धनगर प्रमाण पत्र हमारा संवैधानिक अधिकार है, और इसे लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक हर व्यक्ति को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने यह भी आरोप लगाया कि कई जनप्रतिनिधि अपने निजी लाभ के लिए तो प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं, लेकिन पूरे समाज के मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं से जवाब मांगते हुए कहा कि अब धनगर समाज सब देख रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।
जेपी धनगर ने धनगर समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे धनगर समाज के सम्मान और भविष्य की है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आने और इस आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।
“हम न डरेंगे, न झुकेंगे, और अपने अधिकार लेकर रहेंगे।”
♨️ राजेश पाल धनगर
मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय धनगर महासभा

10/03/2026
06/03/2026

लखनऊ चलो ❣️लखनऊ चलो ❣️लखनऊ चलो
धनगर समाज के अधिकारों की अनदेखी के विरोध में राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 जेपी धनगर जी द्वारा 09 मार्च 2026 को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के बाद भी कई जिलों में धनगर समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं, जो समाज के साथ अन्याय है।
समाज के सभी सम्मानित साथियों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करें।
“वीर धनगरों जागो तुम, अपने अधिकारों को छीनो तुम।”
♨️ राजेश पाल धनगर
मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय धनगर महासभा

21/02/2026

📢 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना 📢
राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी धनगर जी द्वारा आगामी 22 फरवरी, प्रातः 09 बजे जनपद अयोध्या आगमन का ऐलान कर दिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय प्रचार मंत्री,प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महासचिव आदि लोगों के साथ पहुंच रहे हैं धनगर समाज की पूज्यनीय पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होल्कर जी के पावन धरोहरों के साथ छेड़छाड़ की जो खबरें सामने आ रही हैं, उसने समाज को व्यथित और चिंतित कर दिया है।
सत्य की जांच एवं समाज की आस्था की रक्षा के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी धनगर जी अपने संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ स्वयं जनपद अयोध्या पहुँचकर स्थलों का निरीक्षण करेंगे तथा आवश्यक कदम उठाएंगे।
यह दौरा धनगर समाज की एकता, सम्मान और विरासत की रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
✊ समाज की धरोहर — समाज की जिम्मेदारी ✊
राजेश पाल धनगर
मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय धनगर महासभा

16/02/2026

� धनगर समाज का विशाल जनआंदोलन — 9 मार्च 2026, लखनऊ �
धनगर समाज के सम्मान, अधिकार और पहचान की लड़ाई को मजबूत करने के लिए
दिनांक 9 मार्च 2026 को लखनऊ में विशाल जनआंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
इस आंदोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर धनगर जी के नेतृत्व में
संपूर्ण धनगर समाज एकजुट होकर अपने धनगर प्रमाणपत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की आवाज बुलंद करेगा।
� समाज के सभी भाइयों-बहनों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं वरिष्ठजनों से अपील —
घर-घर से निकलें, एकजुट होकर लखनऊ पहुंचें और अपनी ताकत दिखाएं।
� अधिकार संघर्ष से मिलते हैं
� एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है
चलो लखनऊ — 9 मार्च 2026
धनगर समाज एक हो, अधिकार लेकर रहे
�उमेश पाल धनगर (एड0)
राष्ट्रीय संगठन मंत्री
राष्ट्रीय धनगर महासभा

03/02/2026

✊ क्या लखनऊ में बड़ा आंदोलन होना चाहिए ✊
धनगर समाज वर्षों से अपने संवैधानिक अधिकार – धनगर प्रमाण पत्र के लिए संघर्ष कर रहा है।
शासनादेश जारी होते हैं, हाईकोर्ट से प्रमाण पत्र बहाल होते हैं, फिर भी जिला प्रशासन स्तर पर जानबूझकर अड़चनें लगाई जाती हैं।
कहीं आवेदन रोके जाते हैं, कहीं बेवजह जांच के नाम पर लोगों को दौड़ाया जाता है।
यह सीधा-सीधा धनगर समाज के अधिकारों का हनन है।

👉 क्या राष्ट्रीय धनगर महासभा को लखनऊ में एक बड़ा, निर्णायक आंदोलन सिर्फ धनगर प्रमाण पत्र के लिए चाहिए?
👉 अगर हाँ, तो किस महीने में किया जाए ताकि
अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें,
सरकार पर वास्तविक दबाव बने,
और जिला प्रशासन की मनमानी पर रोक लगे?
यह लड़ाई क्यों जरूरी है?
✔️ धनगर प्रमाण पत्र हमारा कानूनी हक है
✔️ हाईकोर्ट ने कई मामलों में प्रमाण पत्र को मान्यता दी है

💬 आपका सुझाव जरूरी है:
कमेंट में बताएं—
✔️ आंदोलन होना चाहिए या नहीं
✔️ कौन-सा महीना सबसे उपयुक्त रहेगा
❇️ सामाजिक संगठन अपना सुझाव अवश्य दें
✊ अब निर्णायक संघर्ष का समय है।

Want your school to be the top-listed School/college in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Allahabad